Showing posts with label सूरत समाचार. Show all posts
Showing posts with label सूरत समाचार. Show all posts

Friday, 21 June 2019

तेरापंथ भवन सिटीलाइट सूरत में विश्व योग दिवस का आयोजन

सूरत - (अलका सांखला) अभातेयुप के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद सूरत और सहयोगी संस्था प्रेक्षा फाउंडेशन ने शासन श्री सरस्वती जी के सानिध्य में तेरापंथ भवन सिटीलाइट सूरत में विश्व योग दिवस का आयोजन किया। साध्वी श्री संवेगप्रभा जी ने नमस्कार महामन्त्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।प्रेक्षा फाउंडेशन की टीम ने "आत्म साक्षात्कार प्रेक्षाध्यान के द्वारा ..." गीत के संगान से मंगलाचरण किया।
     विश्व योग दिवस के बैनर का अनावरण  सभा के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री बालचंदजी बेताला,सभा के पूर्वाध्यक्ष श्री सुशील जी सुराणा,महिला मण्डल अध्यक्षा श्री सुनिता जी सुराणा,प्रेक्षा फाउंडेशन सूरत के संयोजक श्री गौतमचंदजी गादिया,अभातेयुप योग दिवस राष्ट्रीय संयोजक श्री कमलेश जी गादिया, अभातेयुप सदस्य श्री राजेश जी मादरेचा,दीपक जी रांका, तेयुप अध्यक्ष श्री प्रकाश जी छाजेड़ व मंत्री श्री सुनील श्रीश्रीमाल ने किया।
    साध्वी श्री संवेगप्रभा जी ने योग दिवस पर कहा कि अगर हमें हमारा जीवन संतुलित रखना है तो जीवन मे योग ज़रूरी है।प्रेक्षा फाउंडेशन सूरत के संयोजक श्री गौतमचंदजी गादिया,अभातेयुप से अंतराष्ट्रीय योग दिवस के संयोजक श्री कमलेश जी गादिया,तेयुप अध्यक्ष श्री प्रकाश जी छाजेड़,आदि ने अपनी भावनाएं व्यक्त की व आचार्य श्री महाप्रज्ञ का अवदान प्रेक्षाध्यान को जनजन तक पहुचाने का आह्वान किया।
 इंटरनेशनल योग कॉम्पिटिशन सिल्वर मेडलिस्ट योगेश जीरावला ने आसन करवाये और प्रेक्षा प्रशिक्षक श्री गौतमचंदजी गादिया द्वारा  कौन से योग से क्या लाभ होता है की जानकारी दी गयी और यौगिक क्रियाएँ करवाई गई।
  श्री मति अलका जी सांखला व उनकी टीम ने श्वाश प्रेक्षा के प्रयोग करवाये।
प्रेक्षा प्रशिक्षिका श्री मति रेणु बैद द्वारा प्रेक्षाध्यान एवं संकल्प करवाये गये ,प्रेक्षा प्रशिक्षिका डॉ.मायाबेन ने हास्य के प्रयोग करवाये।
इस योग शिविर में करीब 300 लोंगो ने भाग लिया,सभी का अच्छा सहयोग रहा।कार्यक्रम के पर्यवेक्षक श्री अमित सेठिया,संयोजक श्री अमित सुराणा व तेयुप सूरत के कार्यकारिणी सदस्यों ने अथक श्रम कर योग दिवस को सफल बनाया।
आभार ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक श्री अमित सुराणा ने किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री श्री सुनील जी श्रीश्रीमाल ने किया।

Sunday, 16 June 2019

तपो मूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी की प्रेरणा से पारले प्वाइंट स्थित धर्म पैलेस में प्रेक्षा वाहिनी का आयोजन

सूरत -(अलका साखला)  पारले प्वाइंट स्थित धर्म पैलेस में प्रेक्षा वाहिनी का आयोजन उत्साही उपासक श्रीमती कमला जी मादरेचा  द्वारा किया। गत वर्ष से उनके मन में भाव थे, जो इस बार साकार हुए।
जिसमें अलका जी सांखला ने ओम के प्रयोग , सामायिक की विशेषताओं तथा जीवन जीने की कला के बारे में बताया। प्रेक्षाध्यान  मंच्र प्रेक्षा करवायी! 
प्रेक्षावाहिनी सहसंचालिका रेनू नाहटा ने खानपान के विषय में बताया जिसमें क्या खाना और उसके शरीर पर होनेवाले परिणाम की जानकारी सबको अच्छी लगी। रंजना भोलावत ने  योैगिक क्रियाएं करवाई  । सभी का मन प्रसन्नता और उल्लास से भर  गया  अलका साखला, चंदु दुगड़, रेखा जैन, रेणु नाहटा द्वारा प्रेक्षा वाहिनी की किटों का वितरण भी  किया गया और कार्यक्रम सामायिक की संपूर्णता के साथ संपन्न हुआ। आचार्य श्री महाप्रज्ञ  जी जन्म शताब्दी वर्ष निमित्त तपो मूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी की प्रेरणा से सूरत में सब में बहुत जागृती आयी है। अंत में "आत्म साक्षात्कार प्रेक्षाध्यान के व्दारा" गीत गुनगुनाते हुए, फिर जल्दी कार्यक्रम रखें यह सब की मांग,सकारात्मक उर्जा से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Saturday, 15 June 2019

महावीर इंटरनेशनल मॉडल टाउन शाखा द्वारा आरआरटीएम (RRTM) सारोली में रक्तदान शिविर सम्पन, 229 यूनिट रक्तदान हुआ

अंतराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के उपलक्ष में शाखा द्वारा विशाल आयोजन सम्पन       

     

सूरत-(14 जून 2019 चम्पालाल जैन)

अंतराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के उपलक्ष में श्री महावीर इंटरनेशनल पर्वत पाटिया मॉडल टाउन शाखा द्वारा आज 14 जून 2019 को सारोली स्थित राधा रमण टेक्सटाइल्स मार्किट (RRTM) के प्रांगण में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष वीर रमेश बोहरा एव सचिव वीर गणपत भन्साली ने बताया कि सूरत शहर के अस्पतालों में रक्त की अत्याधिक आवश्यकता को देखते हुवे आरआरटीएम मार्केट में दोपहर 12 बजे से 6 बजे तक सूरत रक्तदान रिसर्स सेंटर की तरफ से डॉक्टर जी.रमेश एव डॉक्टर मधुबेन की पूरी  टीम के सहयोग से 4333 वा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  श्री महावीर इंटरनेशनल मॉडल टाउन शाखा का ये तीसरा रक्तदान शिविर था।

इस शिविर में आर आर टी एम मार्केट के एव उससे जुड़े कई व्यापारीयो, कर्मचारीयो,ने अच्छी संख्या में रक्तदान कर पुण्य कार्य मे सहयोगी बने, आज के इस शिविर में 251 रक्तदाताओं ने अपना रजिस्टर्ड करवाया उसमे से 229 का रक्त लिया गया।इस अवसर पर बाड़मेर जैन समाज के युवा एव वरिष्ठ पत्रकार चंपालाल छाजेड़ ने अपना 60 वा रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं का प्रशंसि पत्र एव उपहार देकर बहुमान किया गया। रक्तदाताओं के रक्तदान से ही किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिल सकता है। रक्त दान दाताओं को विशेष सन्मान ,रक्त ग्रुप कार्ड तथा फ़ोटो फ्रेम प्रदान किया गया।इस शिविर में धर्म जाति के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी धर्मों के लोगो ने मात्र मानवता के लिए रक्तदान किया।

प्रचार मंत्री वीर CA जितेंद्र जैन ने बताया कि इस शिविर में धार्मिक,सामाजिक,संस्थाओं एव विविध मार्केट एसोसियेशन के पदाधिकारी उपस्थित हुवे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नीरव शाह डिप्टी मेयर, एव मुख्य अतिथि श्री भरत भाई शाह (प्रमुख छायडो संस्था) , एवं विशेष अतिथि वीर श्री गणपत भंसाली जसोल, वीर श्री सुरेंद्र मरोठी, वीर श्री राजेश बोथरा,प्रदीप जगरानी, समाजसेवी श्री निर्मल जैन ने की ।

इस अवसर पर आर आर टी एम मार्किट के ध्वनिल पटेल (बिल्डर),बाड़मेर जैन श्री संघ के अध्यक्ष चम्पालाल बोथरा, अचलगच्छ जैन श्री संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोहरा,बाड़मेर जैन युवा सघटन अध्यक्ष दिलीप मेहता,श्री नाकोड़ा तीर्थ ट्रस्टी गजेंद्र संकलेचा बालोतरा,जय मातादी ग्रुप के अध्यक्ष भरत गोलेच्छा,पुरोहित समाज के अग्रणीय नेता महेंद्रसिंह पुरोहित,आर आर टी एम के संस्कार ग्रुप के हितेश भाई,कैसी (KESSI ग्रुप के हिम्मत भाई,महावीर फैशन के भगवानदास मालू,टेक्सटाइल्स युवा ब्रिग्रेड के गजेंद्रसिंह,ललित शर्मा, पत्रकार राजू तातेड़,चम्पालाल छाजेड़ सहित कई गणमान्य नागरिक,बाड़मेर जैन समाज के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।  यह रक्तदान शिविर ज्ञानीराम भाई-पंकज भाई (S.D.AGENCY.) के सहयोग से आयोजित किया गया।हमारी संस्था  सहित सहयोगी सनस्थाओ के सभी कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत कर इस शिविर को सफल बनाया










Friday, 14 June 2019

‘वायु’ से अब और खतरा नहीं, अपने-अपने घर लौट सकते हैं लोग: रुपाणी

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शुक्रवार को कहा कि चक्रवाती तूफान ‘वायु’ से राज्य को अब और खतरा नहीं है क्योंकि इसने पश्चिम दिशा की ओर रुख कर लिया है। गांधीनगर में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक के बाद रुपाणी ने प्रशासन को सुरक्षित जगह पर भेजे गए करीब 2.75 लाख लोगों को उनके अपने-अपने घर वापस भेजने का निर्देश दिया। 

अहमदाबाद-  गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शुक्रवार को कहा कि चक्रवाती तूफान ‘वायु’ से राज्य को अब और खतरा नहीं है क्योंकि इसने पश्चिम दिशा की ओर रुख कर लिया है। गांधीनगर में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक के बाद रुपाणी ने प्रशासन को सुरक्षित जगह पर भेजे गए करीब 2.75 लाख लोगों को उनके अपने-अपने घर वापस भेजने का निर्देश दिया।  मुख्यमंत्री ने कहा, ‘गुजरात अब पूरी तरह सुरक्षित है। चक्रवाती तूफान ‘वायु’ से अब कोई खतरा नहीं है क्योंकि तूफान अब अरब सागर में पश्चिम की ओर बढ़ गया है।’ उन्होंने पत्रकारों को बताया, ‘तटीय इलाकों से करीब 2.75 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया था जो अब अपने-अपने घरों को लौट के लिये स्वतंत्र हैं।’

उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार अगले तीन दिनों तक शरणार्थियों के दैनिक खर्च के लिए तकरीबन 5.50 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान करेगी। यहां के मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा मौसम रिपोर्ट के अनुसार तूफान तट से धीरे-धीरे दूर जा रहा है और फिलहाल यह पोरबंदर से करीब 150 किलोमीटर दूर अरब सागर में स्थित है।  रुपाणी ने कहा, ‘स्कूल और कॉलेज कल से अपने नियत समय पर शुरू हो जाएंगे। राहत और बचाव अभियान की निगरानी के लिए तटीय जिलों में नियुक्त किए गए वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को भी वापस आने का निर्देश दे दिया गया है। उन इलाकों में आज से सड़कों पर बस सेवा शुरू हो गई है।’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) अगले 48 घंटे तक तटीय इलाकों में बने रहेंगे

Friday, 24 May 2019

सूरत के तक्षशिला कॉम्पलेक्स में लगी आग, एक टीचर समेत 12 लोगों की मौत

सूरत के तक्षशिला कॉम्पलेक्स में लगी आग, एक टीचर समेत 12 लोगों की मौत
सूरत  ( विद्रोही आवाज )सूरत के तक्षशिला कॉम्पलेक्स में आग लग गई है और यहां ट्यूशन क्लास चल रही थी। सूरत में आग लगने की घटना में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है जिसमें एक टीचर भी शामिल हैं। तक्षशिला कॉम्पलेक्स के दूसरे फ्लोर पर बच्चे पढ़ रहे थे। आग लगने के बाद बच्चों ने जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से छलांग लगा दी और इसके चलते 12 लोगों की मौत हो गई है।
खबर हैं कि कुल 40 बच्चे ट्यूशन सेंटर में मौजूद थे। इस घटना में फंसे बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। फायर ब्रिगेड की पंद्रह गाड़ियां लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग तक्षशिला कॉम्पलेक्स के आगे वाले हिस्से पर लगनी शुरू हुई और आग लगने के बाद कॉम्पलेक्स में अफरातफरी मच गई। दूसरे फ्लोर पर मौजूद बच्चों ने आग से बचने के लिए ऊपर से नीचे छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि आग में फंसे कई बच्चों के शव अभी भी कॉम्पलेक्स में हैं।

Friday, 17 May 2019

आचार्य महाश्रमण की अहिंसा, संयम और साधना अद्वितीय है -- " उग्रविहारी " " तपोमूर्ति " मुनि श्री कमलकुमारजी

आचार्य महाश्रमण की अहिंसा, संयम और साधना अद्वितीय है -- " उग्रविहारी " " तपोमूर्ति " मुनि श्री कमलकुमारजी

तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आचार्य श्री महाश्रमण जी का 46 वां दीक्षा दिवस "युवा दिवस" के रूप में मनाया गया।

तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता महा तपस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी का 46 वां दीक्षा दिवस "युवा दिवस" के रूप में समग्र देश में मनाया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् की सूरत, उधना, लिंबायत एवं पर्वत पाटिया शाखाओं द्वारा संयुक्त रूप से "युवा दिवस" का आयोजन आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य "उग्र विहारी" "तपोमूर्ति" मुनि श्री कमलकुमार जी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन, सिटीलाइट में किया गया।
इस अवसर पर एक विशाल रैली का आयोजन भी किया गया। रैली को सूरत महानगरपालिका के पार्षद तेरापंथी सुश्राविका श्रीमती सुधाजी नाहटा ने हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान करवाया।तेयुप. सूरत के अध्यक्ष श्री संजयजी भंशाली ने युवाओं को मार्गदर्शन दिया। यह रैली वी.आई.पी. रोड स्थित श्री श्यामबाबा मंदिर से प्रारंभ होकर न्यू सिटीलाइट रोड होते हुए तेरापंथ भवन, सिटी लाइट पहुंची,और वहां विशाल धर्मसभा के रूप में परिवर्तित हो गई। धर्मसभा को संबोधित करते हुए तपोमूर्ति मुनि श्री कमलकुमारजी ने कहा -- आचार्य श्री महाश्रमणजी इस कलयुग में भी सतयुग की सौरभ फैलाने वाले महान संत हैं। वर्तमान भौतिक युग में भी वे प्रखर संयम की अनुपालना कर रहे हैं। जन-जन में आध्यात्मिक चेतना का जागरण करने हेतु वे चिलचिलाती धूप या कड़कड़ाती ठंड की परवाह किए बिना कोलकाता से कन्याकुमारी तक निरंतर पदयात्रा कर रहे हैं और बैगलुरू चातुर्मास हेतु प्रवासरत हैं। उनकी अहिंसा, उनकी साधना, उनका संयम, उनका अनुशासन सब कुछ अनुत्तर एवं अद्वितीय है। ऐसे महान गुरु के प्रति श्रावक समुदाय की प्रगाढ़ आस्था सोने में सुहागा बन रही है। यह आस्था विकास का नया मार्ग प्रशस्त करेगी। पूज्य आचार्य श्री के जीवन से हम सब को विशेष रूप से युवाओं और किशोरों को प्रेरणा लेने की जरूरत है।
मुनि श्री ने युवाओं और किशोरों को नसीहत देते हुए प्रतिदिन कम से कम एक सामायिक अवश्य करने की प्रेरणा दी। मुनि श्री ने हाल ही में आकस्मिक दिवंगत हुए गंगाशहर निवासी सुरत प्रवासी सुश्रावक श्री पूनमचंद जी गुलगुलिया की स्मृति सभा में परिवारजनों को संबल दिया। मुनि श्री ने दिवंगत पूनमचंदजी की सेवाओं और संघनिष्ठा को अनुकरणीय बताया।
मुनि श्री नमिकुमार जी ने कहा -- आचार्य श्री महाश्रमणजी समूची मानव जाति के उत्कर्ष के लिए विरल पुरुषार्थ कर रहे हैं। वे हम सबके प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनके जीवन से सभी प्रेरणा लें और अपने जीवन को अध्यात्म की ओर मोड़ें। उन्होंने कहा पूज्य प्रवर की मुझ पर असीम कृपा रही है। और उनकी कृपा से ही मुझे आत्म कल्याण का मार्ग प्राप्त हुआ है। मुनि श्री अमन कुमार जी ने सुंदर मधुर गीत का संगान किया।
तेरापंथी सभा, सूरत के अध्यक्ष श्री सुशीलजी सुराणा, मंत्री श्री जीतूभाई मेहता, "अणुव्रत सेवी" श्री अर्जुनजी मेड़तवाल, तेरापंथ युवक परिषद्, सूरत, उधना, लिंबायत एवं पर्वत पाटिया के अध्यक्ष /पदाधिकारी क्रमशः श्री प्रकाशजी छाजेड़, सुभाषजी चपलोत, सुशीलजी रांका, युवा दिवस के गुजरात राज्य प्रभारी श्री कुलदीपजी कोठारी आदि ने प्रासंगिक अभिव्यक्ति की। तेयुप. सूरत के पूर्व अध्यक्ष श्री नरपतजी कोचर ने मुनि श्री के आगामी प्रवास की जानकारी दी। तेरापंथ किशोर मंडल ने इस अवसर पर रोचक परिसंवाद प्रस्तुत किया।


संकलन -- अर्जुन मेड़तवाल
उपाध्यक्ष, तेरापंथी सभा, उधना (सूरत)

प्रिन्ट मीडिया विभाग प्रमुख,
अणुव्रत महासमिति, नई दिल्ली

Tuesday, 14 May 2019

तेरापंथ जैन संप्रदाय की सुश्राविका श्रीमती कंचन देवी बैद द्वारा संथारा साधना का आज पंचम दिवस

तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी ने गुरु आज्ञा से तिविहार संथारे का कराया प्रत्याख्यान

उधना - लाडनूं राजस्थान निवासी सूरत प्रवासी श्वेतांबर जैन तेरापंथ धर्मसंघ की सुश्राविका श्रीमती कंचन देवी बैद संथारे की साधना कर रही हैं। आज उनकी साधना का पंचम दिवस है।
       

जैन परंपरा में तपस्या के क्रम में संथारे की साधना को सबसे दुष्कर तप माना जाता है। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य तपोमूर्ति उग्र विहारी मुनि श्री कमलकुमार जी ने दिनांक 11 मई को प्रातः 11:00 बजे शुभ रेजिडेंसी, हरिनगर,उधना में 82 वर्ष की वयोवृद्ध तेरापंथी जैन श्राविका श्रीमती कंचन देवी बैद को गुरु आज्ञा से तिविहार संथारा (आजीवन अनशन) के प्रत्याख्यान करवाए। संथारे के दूसरे दिन "शासन श्री" साध्वी श्री सरस्वतीजी ने भी अपने सहवर्ती साध्वी श्री मृदुलाश्रीजी एवं साध्वी श्री हेमलताजी को संथारा साधिका श्रीमती कंचन देवी के पास भेजा।
        उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पूर्व आचार्य श्री महाश्रमण जी ने संथारा साधिका को "श्रद्धा की प्रतिमूर्ति" अलंकरण से उपमित किया था। श्रीमती कंचनदेवी तेरापंथ धर्म संघ की बहुश्रुत साध्वी श्री कनक श्री जी एवं साध्वी श्री हर्ष कुमारी जी की बहन है।
        श्रीमती कंचनदेवी बारह व्रत धारी श्राविका है। वह दो बार वर्षी तप की साधना कर चुकी हैं।अठाई, तेला आदि तपस्या तो करते ही रहते हैं। जीवन पर्यंत आहार के रूप में 21 द्रव्यों से अधिक द्रव्य नहीं लेते हैं। पिछले 23 वर्षों से प्रतिदिन प्रतिक्रमण एवं चार सामायिक की साधना करते हैं।आजीवन नवकारसी करते हैं। श्रावक प्रतिक्रमण, पच्चीस बोल, तेरापंथ प्रबोध, तुलसी प्रबोध, श्रावक संबोध, महाप्रज्ञ प्रबोध एवं अनेक धार्मिक स्तोत्र एवं भजन आदि कंठस्थ है।

Thursday, 25 October 2018

सूरत के वड़ताल में साधू ने आर्थिक मदद के बहाने युवती का किया दो बार रेप





सूरत. कतारगाम के स्वामीनारायण मंदिर के एक साधु पर 20 साल की युवती ने 15 दिन में दो बार दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार पैसों की मदद लेने के लिए वह मंदिर गई थी, जहां साधु ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने किसी को इस बारे में नहीं बताने को भी कहा।  युवती ने साधु के खिलाफ कतारगाम पुलिस स्टेशन में मंगलवार की रात करीब 10 बजे शिकायत दर्ज कराई है। कतारगाम पुलिस इंस्पेक्टर एमआई पठान ने बताया कि पीड़िता का कहना है कि उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। उसकी मां का हाथ दरवाजे में फंस गया था। इलाज कराने पर पता चला कि हाथ का ऑपरेशन कराना पड़ेगा। लड़की के पास पैसे नहीं थे और उसे नौकरी की भी जरूरत थी। 
मंदिर से फोन आया था: युवती को उसके किसी करीबी ने बताया कि उसकी मदद स्वामीनारायण मंदिर में हो सकती है। बिना मंदिर गए करीब 15 दिन पहले युवती के पास मंदिर से फोन आया और मदद का आश्वासन दिया गया। पैसे देने के बहाने साधु ने युवती को मंदिर में बुलाया। युवती गई तो उसे मंदिर के एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने यह भी कहा कि पैसे लेने के लिए वह फिर उसे बुलाएगा। 
 दुष्कृत्य: मंगलवार को साधू ने युवती को दोबारा पैसे लेने के लिए बुलाया और उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंच गई। पीआई पठान ने कहा कि युवती के अनुसार 15 दिनों में उसके साथ दो बार साधू ने दुष्कर्म किया। अभी तक जांच चल रही है, किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

600 को कार, 900 को एफडी ,दिवाली पर सूरत के डायमंड किंग का कर्मचारियों को बंपर गिफ्ट मिलेगी

सूरत -  कुछ वर्षों से दिवाली के मौके पर अपने कर्मचारियों को खास तोहफा देकर सुर्खियां बटोरने वाले हीरा कारोबारी और हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन सावजी ढोलकिया इस बार फिर चर्चा में हैं। इस दिवाली पर भी प्रसिद्ध हरि कृष्णा ग्रुप की तरफ से बोनस के तौर पर 600 कर्मचारियों को कार और 900 कर्मचारियों को फिक्स  डिपॉज़िट दी जाएगी। गुरुवार को डायमंड किंग सावजी इन कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। वहीं पहली बार इस ग्रुप के चार कर्मचारियों को यह तोहफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों गुरुवार को नई दिल्ली में मिलेगा।  ढोलकिया ने बताया, 'हमारे लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत इस वर्ष 1500 कर्मचारी चयनित हुए हैं। इसमें से 600 कर्मचारियों ने गिफ्ट के रूप में कार पर सहमति दी जबकि 900 कर्मचारियों ने बैंक में एफडी की मांग की। पहली बार हमारे चार कर्मचारी पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ से यह गिफ्ट प्राप्त करेंगे। इसमें एक दिव्यांग बेटी भी शामिल है।  ढोलकिया के मुताबिक नई दिल्ली में ग्रुप के चार कर्मचारियों को सम्मानित करने के बाद पीएम मोदी विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी कंपनी के सभी कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे। ढोलकिया ने बताया कि इस वर्ष उनकी कंपनी दिवाली बोनस के बतौर कुल 50 करोड़ रुपये कर्मचारियों पर खर्च कर रही है। यह उस लॉयल्टी प्रोग्राम का हिस्सा है जिसे 2011 में इस कंपनी की तरफ से शुरू किया गया था।


पिछले महीने 3 कर्मचारियों को गिफ्ट में मर्सेडीज बेंजपिछले महीने ही ढोलकिया ने अपने तीन कर्मचारियों को (जिन्होंने नौकरी के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं) मर्सेडीज बेंज गिफ्ट की थी कार की चाबियां गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों से कर्मचारियों को दिलाई गईं। 1 करोड़ रुपये की कीमत की जीएल फॉर्मेटिक मॉडल वाली कारें इन कर्मचारियों को बतौर सरप्राइज गिफ्ट दी गई थीं।

2011 से हर वर्ष देते हैं अनोखा तोहफा -  ढोलकिया 2011 से हर साल कर्मचारियों को इसी तरह के दिवाली बोनस देते रहे हैं। 2015 में उनकी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस के तौर पर 491 कार और 200 फ्लैट बांटे थे। 2014 में भी कंपनी ने कर्मचारियों के बीच इन्सेंटिव के तौर पर 50 करोड़ रुपये बांटे थे।

कर्ज लेकर शुरू किया था हीरा कारोबार - सावजी ढोलकिया अमरेली जिले के दुधाला गांव के रहने वाले हैं। अपने चाचा से कर्ज लेकर उन्होंने हीरा कारोबार शुरू किया और अपनी मेहनत से उसे इस मुकाम तक पहुंचाया। अरबपति होने के बावजूद उन्होंने हाल ही में अपने बेटे द्रव्य को पैसे की अहमियत की सीख देने के लिए सिर्फ 7 हजार रुपये के साथ कोची शहर में खुद की दम पर रोजी-रोटी कमाने भेजा था। एमबीए कर चुके बेटे को अपने पैरों पर खड़े होने की कला सीखने के लिए उन्होंने ऐसा किया था।

Tuesday, 21 August 2018

संसार में भटकने एव दुखों का सबसे बड़ा कारण अज्ञानता एव अविवेक है:-उपाध्याय प्रवर मनोज्ञसागर जी म सा

                                                सूरत 20 अगस्त (चंपालाल छाजेड़)

सूरत - संसार में भटकने एव दुखों का सबसे बड़ा कारण अज्ञानता एव अविवेक है ये उदगार कुशल दर्शन दादावाड़ी में चतुर्मास हेतु विराजित खरतरगछीय उपाध्याय प्रवर श्री मनोज्ञसागर जी म सा ने अपने नियमित प्रवचन में कहे।आगे उन्होने कहा कि जानते हुए भी जानबुझ कर गलत कार्य करना अविवेक का परिचय है। अज्ञानता के कारण ही मानव संसार के भव भव के जाल में फसा हुवा है और गलत कार्य करता है जिससे वह खुद दुखों का कारण बनता है। गुरुदेव की पावन निश्रा में बाड़मेर जैन श्री संघ में 50 दिवसीय श्रेणिक तप के अलावा,साकलिया तेला,आयम्बिल,एकासना,रोजाना 5 युवाओ को 1-1 उपवास की श्रखला चल रही है।हर रविवार को नवकार मंत्र का सामूहिक जाप भी लगातार चल रहा है।अन्य कई ज्ञानवर्धक परीक्षाएं साध्वी जी श्री अनंत दर्शना श्री जी एव नयज्ञसागर जी म सा के सानिध्य में बड़े ही हर्षोलास से चल रही है।

Thursday, 9 August 2018

पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद तो चढ़ गया टॉवर पर कमिश्नर आए तब उतरा


सूरत।( विद्रोही  आवाज ) सूरत अठवा में एक व्यक्ति मोबाइल टाॅवर पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश करने से हड़कंप मच गया। इच्छापोर के जयराज सोसाइटी निवासी मदन तारक भगत पेशे से एक वेल्डर है। उसका कहना था कि उसे उसके एक दोस्त रवि से 2 लाख रुपए लेने थे जो नहीं दे रहा था। उसने सचिन थाने में अर्जी भी दी थी, लेकिन उसकी अर्जी पर कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस से नाराज था… इसलिए उसने इलेक्ट्रिसिटी टाॅवर पर चढ़ कर आत्महत्या करने का निर्णय लिया। इधर जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली वह पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन उसने कहा कि जब तक पुलिस कमिश्नर सतीश शर्मा नहीं आएंगे वह नीचे नहीं उतरेगा। उसके बाद कमिश्नर आए। उन्होंने जब उसको समझाया तो वह नीचे उतरने को राजी हुआ। उसके बाद फायर ब्रिगेड ने उसको नीचे उतारा।

Friday, 27 July 2018

त्याग तपस्या एवं बलिदान की ईंटों द्वारा आचार्य भिक्षु ने तेरापंथ की बुनियाद लगाई -- " शासन श्री " साध्वी श्री ललितप्रभा जी


259 वें तेरापंथ स्थापना दिवस के अवसर पर तेरापंथ भवन उधना में प्रेरक उद्बोधन


उधना - क्रांतिकारी आचार्य श्री भिक्षु ने विक्रम संवत 1817 आषाढ़ शुक्ला पूर्णिमा अर्थात गुरु पूर्णिमा के रोज तेरापंथ धर्मसंघ की स्थापना की। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, उधना के तत्वावधान में आज 259 वां तेरापंथ स्थापना दिवस आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या "शासन श्री" साध्वी श्री ललितप्रभा जी के सानिध्य में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।
इस अवसर पर विशाल धर्म सभा को संबोधित करते हुए शासन श्री साध्वी श्री ललित प्रभा जी ने कहा-- तेरापंथ एक आचार, एक विचार और एक आचार्य की अनुशासना में चलने वाला धर्मसंघ है। यहां आचार्य की आज्ञा ही सर्वोपरि एवं सभी के लिए शिरोधार्य होती है। आज 259 वर्ष होने के उपरांत तेरापंथ धर्मसंघ रूपी इमारत बुलंदी से खड़ी है। क्योंकि उसकी बुनियाद में है त्याग तपस्या बलिदान और अनुशासन ।आचार्य श्री भिक्षु ने त्याग तपस्या और बलिदान की मजबूत नीव लगाई है।

साध्वी श्री दिव्ययशा जी ने कहा गुरु का मतलब है अंधकार का नाश करने वाला। तेरापंथ के अनुयायी बड़े सौभाग्यशाली है कि उन्हें आचार्य भिक्षु जैसे संस्थापक गुरु मिले।उन्होंने तेरापंथ धर्मसंघ में वर्तमान में हो रही सुदीर्घ तपस्या की जानकारी दी।
साध्वी श्री लब्धियशा जी ने कहा आचार्य भिक्षु का जीवन कठोर साधना का जीवन था। रामनवमी के दिन पूर्व दीक्षित संघ से पृथक हो गए एवं आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन पुनः भाव दीक्षा ग्रहण की। उनका जीवन साहस, समर्पण एवं बलिदान की यशोगाथा है।
आज के अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में स्थानीय गुजरात विधानसभा के सदस्य श्री विवेक भाई पटेल एवं सूरत महानगर पालिका के रुग्णालय समिति के नव मनोनीत अध्यक्ष श्री मूलजीभाई ठक्कर उपस्थित रहे। उन्होंने गद्य एवं पद्यमय शैली में गुरु की महिमा का रोचक वर्णन किया। तेरापंथी सभा के अध्यक्ष श्री बसंती लाल जी नाहर उपाध्यक्ष श्री अर्जुन जी मेडतवाल श्रीमती विमला जी नाहर एवं श्री राकेश चौरड़िया ने भावाभिव्यक्ति की।उपाध्यक्ष श्री नाथू लाल जी बोहरा एवं अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथी सभा के मंत्री श्री अशोक जी दुगड़ ने किया।

साध्वी श्री अमित श्री जी ने कहा आचार्य श्री भिक्षु बचपन से ही तीक्ष्ण बुद्धि के धारक थे। उनके पास अहिंसा और सत्य रूपी हथियार थे जिसके द्वारा उन्होंने अनेक संकटों का सामना किया। उन्होंने जैन आगमों का गहन अध्ययन किया शुद्ध साधुत्व एवं शुद्ध साधुत्व की परिभाषा प्रस्तुत की

Thursday, 26 July 2018

एक महीने में 1200 से ज्यादा यात्री बेंगलुरू फ्लाइट शुरू होने से बढ़े

सूरत।एयर एशिया की बेंगलुरू फ्लाइट शुरू होने से 1200 यात्रियों की बढ़त के साथ सूरत एयरपोर्ट ने पहली बार एक महीने में 75 हजार यात्रियों का आंकड़ा पार कर लिया। पहले एक महीने में 66 हजार यात्री जाते थे। एयर एशिया की बेंगलुरू फ्लाइट जून में शुरू हुई थी। अब बेंगलुरू दिल्ली के बाद दूसरा सबसे ज्यादा पैसेंजर वाला डेस्टिनेशन बन गया है। अगस्त तक यह आंकड़ा एक लाख पार हो जाएगा…अगस्त में इंडिगो की फ्लाइट शुरू होने के बाद प्रति माह यात्रियों का आंकड़ा 1 लाख पार करने की उम्मीद है। 16 अगस्त से 7 नई फ्लाइट, जबकि 1 सितंबर से एक और नई फ्लाइट मिलने से सूरत एयरपोर्ट पर लगभग 25 हजार और यात्री बढ़ेंगे। भविष्य की ट्रैफिक को देखते हुए एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल इमारत की सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल चुकी है। सूरत एयरपोर्ट अब कस्टम नोटिफाइड एयरपोर्ट बन चुका है। इससे अब वर्ल्ड एविएशन मैप में सूरत भी दिखने लगा है। मानसून खत्म होने के बाद वर्तमान टर्मिनल इमारत के विस्तारीकरण का काम शुरू होगा।
 विनय आयुर्वेदा
                                                            शीलाजीत गोल्ड अब ऑनलाइन पाये 
दिल्ली के बाद बेंगलुरू दूसरा सबसे ज्यादा यात्रियों वाला डेस्टिनेशन --1 जून से शुरू हुई एयर एशिया की बेंगलुरू फ्लाइट से सूरत से जाने वाले यात्री कम रहे, लेकिन बेंगलुरू से सूरत आने वाले यात्री दोगुना रहे। एयरपोर्ट से प्राप्त आंकड़े के अनुसार जून में बेंगलुरू से कुल 8,148 यात्री सूरत आए, जबकि सूरत से बेंगलुरू जाने वाले यात्री 4,571 रहे। कुल 12719 यात्रियों ने एयर एशिया से सफर किया। सूरत से कम यात्री जाने की वजह सूरत से बेंगलुरू शेड्यूल शाम 7 बजे का होना माना जा रहा है। इस तरह से जून में सूरत की कुल पैसेंजर ट्रैफिक 75,384 रही है। एक ही महीने में बेंगलुरू दिल्ली के बाद दूसरा सबसे ज्यादा यात्रियों वाला डेस्टिनेशन बन गया।
जून में सूरत से यह रही पैसेंजर ट्रैफिक   
डेस्टिनेशनयात्री- दिल्ली3,3,705 ,बेंगलुरू1,2,719 ,कोलकाता9,375 ,मुंबई5,292 , हैदराबाद4,564,गोवा4,412 ,जयपुर3,824 ,पटना1,193 , गोरखपुर300 ,कुल7,5,384 ,

,होप संस्था के फाउंडर जिग्नेश जी गांधी के लिए जितना लिखा जाए कम है


                                           Always Help Others'HOPE'

हर पल हमारा जीवन मृत्यु की ओर जा रहा है ,हर पल जीवन की घड़ियां बीत रही है ,और ये मानव जीवन बहुत मुश्किल से मिला है, इस जीवन मे अवगुणों से बचते हुए अपने गुणों को कैसे बढ़ाना है इस पर अमल करते हुए सही लक्ष्य पकड़ कर जीवन का निर्माण करना चाहिए ,ऐसी ही एक संस्था होप है जो अपनी सेवा कार्य से मानव जीवन को वाकई में सफल कर रही है ,और जिनका मोटिव भी Always Help.Others "Hope ' है होप यानी आशा ,होप संस्था के फाउंडर जिग्नेश जी गांधी के लिए जितना लिखा जाए कम है सही फैसले लेना उनकी काबलियत नही बल्कि फैसलो को लेकर उनको सही साबित कर दिखाना उनका व्यक्तित्व है ,इसी फैसले को आज उन्होंने गुजरात केनवनी ट्रस्ट संचालित ममता स्कूल ,मानसिक स्वास्थ्य केंद्र जहां शारीरिक मानसिक रूप से 45 दिव्यांग बच्चों को स्कूल में ही प्रोजेक्टर पर कार्टून पिक्चर दिखाकर थोड़े समय के लिए उनका मनोरंजन कर उन्हें अपने दुख से दूर ठहाके लगाने के साथ साथ जो बच्चें अपनी असमर्थता की वजह से सिनेमाघर नही जा पाते खुशिया देने की कोशिश की, इस कार्य मे होप की महिला सदस्यो ने उनका पूरे दिल से सहयोग दिया,सभी बच्चे बहुत खुश थे फिल्म देखते हुए उनके चेहरे पर जो मुस्कान थी वो अकल्पनीय है उसका वर्णन शब्दो मे करना नामुमकिन है बच्चों को बीच मे इंटरवेल करवा कर होप टीम के सदस्य गोपाल जी जो रस-सागर मिस्ठान के मालिक है कि तरफ से सभी बच्चों को ओर सभी स्कूल के स्टाफ को अल्पाहार करवाया गया आज सभी बच्चों का जोश अलग ही था और जो मुस्कान थी उनके चेहरे पर उसका भी नजारा अलग ही था आज का ये कार्यक्रम काफी सफल रहा होप के फाउंडर जिग्नेश जी की मेहनत रंग लाई इन दिव्ययांग बच्चों में जिग्नेश जी बहुत प्रिय है उनका स्वभाव ही वो खूबी है जो उनकी सबसे बड़ी दौलत है ,उनकी अच्छी सोच अच्छे विचार अच्छी प्रेरणा होप संस्था में उनका मार्गदर्शन सभी महिला सदस्यों का साथ आज इस संस्था की जितनी तारीफ की जाए कम है जहां प्रयत्नों की ऊंचाई अधिक है और धैर्य है और नसीब को भी झुकाने का जज्बा है Always Help others "HOPE", 

सासु शांति देवी ने बहु आशादेवी के जीवन जीने की आशा जगायी


सूरत में सास ने बहु को किडनी देकर सास बहू के रिश्ते का अनूठा उदाहरण स्थापित किया

सूरत - आधुनिकता व स्वतंत्र विचारो के माहौल में जंहा आज सास बहू में आये दिन अनबन तनातनी के माहौल में रहते है इस कटुसत्य को शांतिदेवी तोड़ते हुए सूरत में साबित कर दिया जन्मदात्री माँ से भी बड़ी होती है ।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से बाड़मेर जिले के गिराब निवासी हाल पिछले 20 वर्षो से अभिलासा हाइटस,पर्वत पाटिया सूरत में रहने वाले कपड़ा व्यापारी नंदकिशोर जेठमल जी भूतड़ा माहेश्वरी की धर्म पत्नी श्रीमती आशादेवी उम्र 38 वर्ष की पिछले 10 वर्षों से किडनी खराब थी समय के साथ साथ इलाज भी चलता रहा लेकिन पिछले 2- 3 सालो से ज्यादा तकलीफ होने से दोनो किडनी खराब हो गई थी।
अपने परिवार के लोगों से सलाह लेकर इन्होंने गांधीनगर अहमदाबाद स्थित अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर मनोज गुम्बर से इलाज करवाने का मन बनाया।
डॉक्टर ने नंदकिशोर को किडनी बदलने की बात कही और कहा कि परिवार का कोई सदस्य एक किडनी देगा तो उस किडनी को ट्रांसप्लान्ट कर दूँगा,तथा एक किडनी पर देने वाला और लेने वाला दोनो को कोई तकलीफ नही होगी। मगर नंदकिशोर मन से परेशान थे की मेरी जीवनसंगिनी को किडनी देगा कोन किडनी देकर जीवन की आशा को जगायेगा कोन । कहा जाता है माँ का ममत्त्व का कोई पर्याय नही ओर शांतिदेवी ने सास भी एक जन्मदात्री माँ से ज्यादा इस युग मे ज्यादा प्यार कर सकती है यह साबित कर दिया
नंदकिशोर में अपने परिवार के रिश्तेदारों से किडनी देने की बात करते उससे पहले इनकी माताजी श्रीमति शांतिदेवी उम्र 65 साल ने अपने पुत्र नंद किशोर को कहा कि अब मेरी तो उम्र हो गई है लेकिन मैं अपनी किडनी देकर अपनी बहू की नही में मेरी बेटी की जान बचाना चाहती हूं। ओर नंदकिशोर भावुक हो गए उन्हें अहसास हुआ माँ के निर्णय ने नंदकिशोर को भावविभोर कर दिया । अब नंदकिशोर माँ के इस फैसले पर खुद को गौरान्वित महसूस कर रहे थे उन्हें उनकी माँ दुनिया की सभी माँ में सर्वश्रेष्ठ माँ कहने से कोई नही रोक सकता था। अपोलो हॉस्पिटल में डॉक्टर से बातचीत होने के बाद ऑपरेशन की बात हो गई और 13 जून को नंदकिशोर की माताजी ने अपनी एक किडनी उनकी बहू को ट्रांसलेट कर मानवता की एक मिसाल कायम की है।
लगभग 8- 10 दिन अस्पताल में रहने के बाद शांतिदेवी को छुटी दे दी गई अब सांस ओर बहु दोनो का सवास्थ्य अच्छा चल रहा है।सास सूरत में है तो बहु गांधीनगर में अपोलो हॉस्पिटल के आस पास में निजी तौर पर भाड़े पर लिए गये घर मे इलाज के साथ साथ आराम कर रही है। मगर आज यह मिशाल कायम हो गयी । पुत्र के मुह से एक ही शब्द निकला अगर किडनी नही मिलती तो खतरा बढ गया था लेकिन मेरी माँ ने सब कुछ संम्भाल लिया। मेरी मां जैसी कोई मा नही ।
एक गोर करे तो अपोलो हॉस्पिटल के रिकॉर्ड के अनुसार उनके वहा अब तक किडनी के 410 ऑपरेशन हुवे है उसमें से यह पहला मामला है कि किसी सास ने अपनी बहू को किडनी दी है।
बाड़मेर जिले सहित आज सम्पूर्ण सूरत में श्रीमती शांतिदेवी जेठमल जी की तारीफ की जा रही है लोग प्रेरणा के उदाहरण दे रहे है की सास हो तो शांतिदेवी जैसी जिसने अपने पति एव 7 पुत्र/पुत्री के रहते हुवे बिना किसी हिचकिचाहट के सबकी आज्ञा से अपनी बहू को एक किडनी दे दी है।आज उनके 3 पुत्र ओर 4 पुत्रियां अपनी माँ पर गर्व कर रहे है। मीडिया में सुर्खियों में आने के बाद अब उनके पुत्र नंदकिशोर को टीवी चैनल,समाचार पत्रों,सामाजिक संस्थाओं के दिन भर फोन आ रहे है।सभी ऐसी सास शांतिदेवी का बहुमान करना चाहते है जिन्होंने देश ही नही दुनिया भर की महिलाओ का मान, सम्मान बढ़ाया है।उनके रिश्तेदार के बधाई संदेश आ रहे है। में एक लेखक व विचारक होने के नाते श्रीमती शांतिदेवी को आदर्श माँ का सन्मान विद्रोही आवाज की तरफ से सन्मान देने की घोषणा करता हु ।
उत्तम जैन ( विद्रोही )
संपादक - विद्रोही आवाज 

Thursday, 21 June 2018

महावीर इंटरनेशनल, सूरत (मॉडल टाउन शाखा) द्वारा आयोजित योग शिविर में 300 विद्यार्थियों ने की योग क्रियाएं


सूरत 21 जून 18 ( गणपत भंसाली ) महावीर इंटरनेशनल, सूरत (मॉडल टाउन) द्वारा 21जून को प्रात:6 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सूरत के मॉडल टाउन विस्तार में स्थित दिगम्बर जैन मन्दिर ग्राउंड में योग शिविर आयोजित किया गया, शिविर में सिद्धार्थ नर्सरी स्कूल के लगभग 300 विद्यार्थियों ने विभिन्न योग क्रियाएं की, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी एंव योग प्रशिक्षक श्री सुरेश सुथार ने योग प्रशिक्षण प्रदान किया, मॉडल टाउन शाखा के चेयरमेन वीर श्री रमेश वोहरा, सचिव वीर श्री गणपत वी भंसाली, उपाध्यक्ष वीर श्री गौरव धारीवाल, कोषाध्यक्ष वीर श्री हनुमान मालू आदि पदाधिकारी व सदस्य गण शिविर में मौजूद रहे। इस अवसर पर पतंजलि फूड की और से पतंजलि जल की बोतलें योग प्रेमियों में वितरित की गई, जबकि आयोजको द्वारा ज्यूस बोतलें प्रदान की गई। शिविर में सिद्धार्थ नर्सरी स्कूल की प्रबन्धक रंजना कोठारी व अन्य अध्यापकाएँ उपस्थित रही

Wednesday, 16 May 2018

एक गलती-कार अनलॉक छोड़ दी नतीजा-बुझ गए दो घरों के चिराग

सूरत.गुजरात के सूरत में छह घंटे कार में लॉक रहे दो मासूमों की दम घुटने से मौत हो गई। मामला शहर के डिंडोली के मानसी रेजिडेंसी का है। जानकारी के मुताबिक, नमकीन लाने निकले दो बच्चे बाहर खड़ी कार में जाकर बैठ गए। इनके बैठते ही गेट लॉक हो गया। लगभग छह घंटे 36 डिग्री तपती गर्मी के बीच बंद कार में दम घुटने से मासूमों की जान चली गई।  मासूमों को कार से निकालने वाले संतोष बारिया ने बताया- 'मैं भी मानसी रेजिडेंसी में ही रहता हूं। बच्चों के लापता होने से पूरी सोसायटी परेशान थी। हर कोई एक-एक गली में जाकर दोनों को तलाश रहा था, जैसे खुद के बच्चे खो गए हों।' 'शाम 7 बजे के करीब कार के पास कुत्तों को भौंकता देख कुछ बच्चे वहां गए तो अंदर दो बच्चे दिखे। उन बच्चों ने इसकी जानकारी मुझे दी।'
- 'वहां जाकर देखा तो वाकई में दोनों बच्चे कार में थे। एक पल सुकून महसूस हुआ, लेकिन फिर अनहोनी की आशंका हुई। तत्काल दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला।' 'पत्थर से लेफ्ट साइड का कांच तोड़कर देखा तो मेरे हाथ-पांव फूल गए। दोनों बच्चों को बाहर निकाला। शरीर देखकर लगा जैसे तंदूर में जल गए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन देर हो चुकी थी।' डिंडोली के बाबा मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉ अभिषेक यादव ने कहा- दोनों बच्चों को जब अस्पताल लाया गया, तब तक वे मृत हो चुके थे। शरीर बुरी तरह झुलसा हुआ था। उन्होंने कहा- मौत के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन उनकी मौत दम घुटने से ही हुई होगी, इसकी पूरी संभावना है।
लॉक होने से कार के भीतर की गर्मी 51 डिग्री तक हुई----  डीसीपी राकेश बारोट ने बताया कि अहमदाबाद पासिंग कार रविवार सुबह से मानसी रेजिडेंसी में खड़ी थी, जो शायद अनलॉक थी।
- बच्चे खेलते-खेलते कार में चले गए और उनसे अंदर से लॉक हो गई। गर्मी, उमस और सांस नहीं ले पाने के कारण बच्चों ने दम तोड़ दिया।  फिजिक्स के प्रोफेसर डॉ पृथुल देसाई के मुताबिक, बंद कार से गर्मी बाहर नहीं आ पाती। खुले में खड़ी कार के भीतर का तापमान एक घंटे में 35.6 डिग्री से बढ़कर 51 डिग्री तक पहुंच गया होगा।

Monday, 14 May 2018

अनेतिक संबंध के शक मे मदर्स डे पर पिता ने बच्चों के सामने की मां की हत्या

सूरत। मदर्स डे पर जहां लोग अपनी मां के लिए बच्चे बहुत कुछ करते हैं, वहीं एक पिता ने लिंबायत मीठीखाड़ी के पासअपने बच्चों के सामने ही उनकी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पत्नी के किसी से अवैध संबंध था। ऐसी शंका पिता को थी। इसलिए उसने सुबह चार बजे पत्नी के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद नमाज पढ़कर दुपट्टा और पत्नी की चिट्ठी लेकर वह पुलिस थाने पहुंच गया। लिंबायत मीठीखाड़ी के पास स्थित नूरानी नगर में शेख याकूब शेख ने रविवार की सुबह पत्नी समीनाबी की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। जब वह पत्नी का गला दबा रहा था, तब समीनाबी छटपटा रही थी। जिससे बच्चे जाग गए। हत्या के बाद याकूब ने बच्चों को पड़ोस में रहती मां के यहां छोड़ अाया। उस वक्त नमाज के लिए अजान हो गई, तब उसने नमाज पढ़ी और पत्नी का लेटर और दुपट्टा लेकर पुलिस थाने पहुंच गया।
पति के काम पर जाने के बाद युवक उनके घर आता- शेख याकूब के बयान के अनुसार मैं मध्यप्रदेश के बुरहानपुर का हूं। दस साल पहले मेरी शादी समीनाबी से हुई थी। उसके बाद घर में बेटे वसीम और बेटी मुबत्सरा और राेजमीन का जन्म हुआ। 5 साल पहले जब मेरा परिवार बुरहानपुर में रहता था, तब मेरी बहन शबाना और मुमताज ने बताया कि तुम जब काम पर जाते हो, तब सद्दाम उर्फ सईद तुम्हारे घर आता है। फिर वह घंटों समीना के साथ बातें करता रहता है। हमें शंका है कि दोनों के बीच प्रेम-संबंध हैं। इससे मैं अपने परिवार को यहां लिंबायत मीठीखाड़ी के पास नूरानीनगर में रहने आ गया।
सद्दाम के भाई ने दिया मुझे लेटर- दो महीने पहले में बुरहानपुर के इच्छापुर एक शादी में गया। वहां सद्दाम का बड़ा भाई कादर मिला,जिसने मुझे सद्दाम के कमरे से मिला एक लेटर दिया। जिस पर आई लव यू... लिखा था, साथ ही दिल का आकार बना था, उस पर समीना का नाम लिखा था। मैंने उस लेटर के बारे में समीना से पूछा। इससे हमारे बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद तो हमारे बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होने लगा। रविवार की सुबह पौने चार बजे समीना अचानक जागकर मुझे अनाप-शनाप बोलने लगी। इससे मैंने उसे शांत करने की कोशिश की। पर वह नहीं मानी, इससे मुझे गुस्सा आ गया, मैंने उसके दुपट्टे से उसका गला दबा दिया, करीब दस मिनट तक मैंने उसका गला दबाए रखा, इस बीच वह छटपटाती रही, जिससे तीनों बच्चे जाग गए। इस बीच समीना मर गई। तब बच्चे रोने लगे। मैंने रोते हुए बच्चों को उसी समय पड़ोस में रहने वाली अपनी मां के पास छोड़ दिया। इतने में नमाज के लिए अजान हुई। मैंने नमाज पढ़ी, उसके बाद समीना का वह दुपट्टा और वह लेटर लेकर पुलिस थाने पहुंच गया। वहां जाकर मैंने बता दिया कि मैंने अपनी पत्नी समीना की हत्या कर दी है

Thursday, 3 May 2018

मिलेनियम मार्केट के व्यापारी ने ठग को दबोचा व किया पुलिस के हवाले


                                व्यापारी ने ठग को दबोचा व किया पुलिस के हवाले

सूरत। मिलेनियम मार्केट के व्यापारी व उनके कर्मचारियों ने एक ठग को पकड़ कर सलाबतपुरा पुलिस के हवाले कर दिया।टेक्सटाइल मार्केट में ठगी करने का ये एक नया व अजीब किस्सा है।मिलेनियम मार्केट के दुकान नम्बर 1789-90में श्री शिवहरि फैशन के नाम से कारोबार करने वाले अनिल सेकसरिया ने दिनाक 17 अप्रेल को अपने दो कर्मचारी संजीत व सत्येंद्र के साथ दो बंडल साड़ी गुडलक मार्केट के व्यापारी को डिलीवरी करने के लिए भेजी थी।गोलवाला मार्केट के पास के पास खड़े ठग ने संजीत व सत्येंद्र को आवाज देकर बुलाया की छोटू माल कहाँ ले जा रहे हो दुकान तो बन्द कर दी , बिल लाओ इस तरह बातो में उलझाया।व बोला चलो एल्बी की पुरानी ऑफिस में डिलिवरी कर दो।कर्मचारी ठग की बातों में आ गए।ठग सोमेश्वरा मार्केट के पास ऑटो रिक्शा तय किया व फर्जी काल कर कर्मचारियों से कहा कि तुम्हारे सेठ से बात हो गई है व बिल पर साइन कर कर्मचारी कुछ समझे उससे पहले रिक्शे से माल लेकर फरार हो गए।कर्मचारियों को संदेह होने पर उन्होंने दुकान आकर अपने सेठ अनिल को आप बीती सुनाई।अनिल ने सक्रियता व सजगता दिखाते हुवे सीसीटीवी फुटेज निकाले।सलाबतपुरा पुलिस व कमीश्नर ऑफिस के व्हाटसअप ग्रुप पर फुटेज भेजे।साथ ही कर्मचारियों को हर दिन घण्टे दो घंटे ठग की खोजबीन में लगा दिया।तीन दिन पहले ये ठग टीटी मार्केट के बाहर कर्मचारियों ने देखा तब अपने सेठ को फोन किया जिसका अहसास ठग को हो गया व भीड़ में फरार हो गया।बुधवार को रिंग रोड में पुनः ठग को कर्मचारियों ने देखा तो सेठ अनिल को इतला की व ठग को धर दबोचा।पूछताछ में उसने ठगी करना स्वीकार किया व साड़ी भाठेना के एक दुकानदार को बेचना स्वीकार किया है।फिलहाल ठग को सलाबतपुरा पुलिस कर हवाले किया गया है ।पुलिस आवश्यक पूछताछ कर रही है।
टेक्सटाइल मार्केट में ठगी चोरी की बढ़ती घटनाओं से त्रस्त व्यापारी अब सजग व सक्रिय हो रहे है।शुक्रवार को कोहिनूर मार्केट में पोटला चोर पकड़ा तो मंगलवार को अभिषेक मार्किट से पार्सल चोर व बुधवार को साड़ी ठग को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।अब पुलिस क्या कार्यवाही करती है ये देखना होगा

Tuesday, 24 April 2018

मिलेनियम मार्केट से 14 लाख की चोरी करने वाले आरोपी झारखंड से गिरफ्तार


मिलेनियम मार्केट से 14 लाख की चोरी करने वाले आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
रिपोर्ट-राजू तातेड़ विद्रोही आवाज

सूरत।रिंग रोड स्थित मिलेनियम टेक्सटाइल मार्केट में हुई 14 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने झारखंड से आरोपी को गिरफ्तार कर नकद 84 हजार और ऑटो रिक्शा जब्त किया है
सिटी लाइट रोड स्थित मोनालिसा पार्क निवासी रोहित सुरेश गोयनका की रिंग रोड स्थित मिलेनियम टेक्सटाइल मार्केट में कपड़ा दुकान है। पिछले महीने सुबह 4 अज्ञात चोरों ने डुप्लीकेट चाबी से रोहित की दुकान का ताला खोल कर दुकान में प्रवेश कर ड्राइवर में रखे 14 लाख रुपए नकद चुरा लिए थे। दुकान खोलने ,नकद चुराने व मार्केट से निकलते हुवे चारो चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस मामले में रोहित ने सलाबतपुरा पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसमें पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की और जानकारी प्राप्त हुई कि चोर काले पीले रंग की रिक्शा में आए थे और झारखंड के रहने वाले थे। सीसीटीवी में भी यह भी देखा कि एक आरोपी फोन पर बात कर रहा है। जिसे पुलिस ने मोबाइल सरवेलेन्स के आधार पर झारखंड के गिरडी जिले में लोकेशन ट्रेस कर आरोपी गोलू उर्फ बुधवा यादव को छापा मारकर दबोच लिया। उसके घर से 84,350 रुपए नकद पुलिस ने जब्त किया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने नकली चाबी बना कर दुकान में चोरी करने का प्लान किया था जिसमें गजुआ, सुनील ,प्रमोद और दुड्डू तथा गोलू शामिल थे। जिन्होंने चोरी को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।मिलेनियम मार्केट से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।पूर्व में मिलेनियम मार्केट की एक दुकान से करीब4 लाख रुपये डुप्लीकेट चाबी बनाकर निकले थे।लेकिन उसका आज तक पता नही चला है।मार्केट में चोरी की वारदातों में एनटीएम मार्केट की एक दुकान से 4 अप्रैल को दुकान पीछे एसी की ग्रील तोड़कर 1.75 लाख रुपये चुराकर चोर फरार हो गए थे।ये मामला भी सलाबतपुरा पुलिस थाने में दर्ज है।पुलिस उसकी भी जांच कर रही है।मार्केट से चोरी की घटनाओं में झारखंड गिरोह का हाथ हो सकता है ऐसा अनुमान है।


जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...