Showing posts with label बिहारः. Show all posts
Showing posts with label बिहारः. Show all posts
Sunday, 7 January 2018
लालू यादव का पत्र- आंखों में आंख नहीं आंखों में ऊंगली डाल कर भी बात करना जानता है
आप सबों के नाम ये पत्र लिख रहा हूं और याद कर रहा हूं अन्याय और ग़ैर बराबरी के खिलाफ अपने लंबे सफ़र को, हासिल हुए मंजिलों को और ये भी सोच रहा हूं कि अपने दलित पिछड़े और अत्यंत पिछड़े जनों के बाकी बचे अधिकारों की लड़ाई को. बचपन से ही चुनौतीपूर्ण और संघर्ष से भरा रहा है जीवन मेरा. मुझे वो सारे क्षण याद आ रहे हैं, जब देश में गरीब, पिछड़े, शोषित और वंचित लोगों की लड़ाई लड़ना कितना कठिन था. वो ताकतें, जो सैकड़ों साल से इन्हें शोषित करती चली आ रही थी, वह कभी नहीं चाहते थे कि वंचित वर्ग के हिस्से का सूरज भी कभी जगमगाये, लेकिन पीड़ितों की पीड़ा और सामूहिक संघर्ष ने मुझे अद्भुत ताकत दी और इसी कारण से हमने सामंती सत्ता के हजारों साल के उत्पीड़न को शिकस्त दी. पर इस सत्ता की जड़ें बहुत गहरी हैं और अभी भी अलग अलग संस्थाओं पर काबिज़ हैं.
आप हैं, तो आपका लालू है. हां आपके लालू का एक दोष ज़रूर है कि उसने जातिवाद और फासीवाद की सबसे बड़ी पैरोकार संस्था आरएसएस के सामने झुकने से लगातार इनकार किया. इन मनुवादियों को ये पता होना चाहिए कि करोड़ों बिहारियों के स्नेह की पूंजी जिस लालू के पास है, उसे पाताल में भी भेज दो, तो वहां से भी तुम्हारे खिलाफ और तुम्हारी दलित-पिछड़ा विरोधी मानसिकता के खिलाफ बिगुल बजाता रहेगा. क्या आप नहीं समझते कि इन मनुवादियों को अपनी सत्ता का इतना घमंड हो गया है कि भैस-गाय पालनेवाले, फक्कड़ जीवनशैली अपनाने वाले आपके लालू को घोटालेबाज़ कहते हैं. ज़िंदगी भर गरीब आदमी के लिए लड़ने वाले के सिर पर इतनी बड़ी तोहमत के पीछे का सच क्या किसी से छुपा हुआ है? अरे सत्ता में बैठे निरंकुश लोगो!! असली घोटालेबाज तो तुम हो जो कमल छाप साबुन से बड़े बड़े घोटालेबाजों की ‘समुचित’ सफाई कर उन्हें मनुवादी-फासीवाद का सिपाही बनाते हो..मेरे भाइयों और बहनों! परेशान और हताश न होयें आप.. बस ये ज़रूर सोचना और बार-बार सोचना कि ‘तथाकथित’ भ्रष्टाचार के सभी मामलों में वंचित और उपेक्षित वर्गों के लोग ही जेल क्यों भेजे जाते है? ये भी सोचना ज़रूर कि कुछ हमारे जमात के लोग इनके दुष्प्रचार का शिकार क्यों हो जाते है? ये सारी नापाक हरकते और पाखंड सिर्फ लालू को प्रताड़ित करने के लिए नहीं हो रहा है बल्कि इनका असली निशाना आपको सत्ता और संसाधन से बेदखल करना है. लालू तो बहाना है असली निशाना है कि दलित,महादलित,पिछड़े-अतिपिछड़ों और अल्पसंख्यकों को फिर से हाशिये पर धकेल दिया जाए.आप में से कई लोग सोचते होंगे कि आपका लालू चुप क्यों नहीं हो जाता, समझौता क्यों नहीं कर लेता ? तो सुन लो .... आपका लालू आज भी ज़मीन पर ग़रीब के बीच रहता है और देखता है कि किस कदर लोगो को सताया जा रहा है. आज भी दलित-पिछड़े समाज की हर मुसीबत मेरी व्यक्तिगत मुसीबत है.
Saturday, 30 December 2017
कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं कई नेता बिहार की राजनीति में तूफान
पटना : बिहार में इन दिनों एक बार फिर सियासी तूफान मच गया है. इस बार नेताओं के पाला बदलने को लेकर राजनीतिक बवाल मचा है. जानकारी के मुताबिक बिहार के कई नेता कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं. हालांकि, महागठबंधन टूटने के बाद पहले यह अटकलबाजी लगायी जा रही थी कि कांग्रेस के 27 में 13 विधायक जदयू के संपर्क में हैं और वह कभी भी जदयू का दामन थाम सकते हैं. वहीं, अब दूसरी बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के स्थायी अध्यक्ष की दौड़ में कौकब कादरी का नाम सामने आ सकता है और इसे ध्यान में रखकर कार्यकारी अध्यक्ष अब सक्रिय हो गये हैं और केंद्रीय नेतृत्व के सामने अपनी क्षमता साबित करने में लगे हुए हैं. इसलिए, वह बिहार के कई नेताओं को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं.
कांग्रेस के अंदरखाने से यह खबर मिल रही है कि पूर्व में कांग्रेस को छोड़कर एनडीए समेत दूसरे दलोें में जाने वाले कई पूर्व कांग्रेसी नेता पार्टी में दोबारा वापस आ सकते हैं. राजनीतिक हलकों में इस बात को लेकर चर्चा गर्म है कि यह बहुत जल्द हो सकता है. वहीं राजनीतिक सूत्र यह भी कह रहे हैं कि कई पार्टियों के दलित नेता, जिन्हें यह लग रहा है कि पार्टी में उनकी कोई पूछ नहीं है, वह भी यह फैसला ले सकते हैं. प्रदेश कांग्रेस की जनवरी से शुरू हो रही आमंत्रण यात्रा के दौरान पार्टी में वापसी का सिलसिला शुरू हो सकता है.
कांग्रेस में वापसी करने वालों में कई पूर्व विधायक और राजनीति में लम्बा अनुभव रखनेवाले नेता भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि कई ऐसे नेताओं की इच्छा वापस कांग्रेस में लौटने की है. इसके लिए उन्होंने वैसे नेताओं से संपर्क किया है जो उन्हें सम्मानपूर्वक पार्टी में वापस लाने में सक्षम हैं. ऐसे सभी नेता कांग्रेस के वर्तमान नेतृत्व के संपर्क में हैं. आधा दर्जन से ज्यादा पुराने नेता जो जहां गये थे, वहां अपने को सही महसूस नहीं कर रहे हैं और कांग्रेस में आने को इच्छुक हैं. इन सभी नेताओं द्वारा कांग्रेस से संपर्क साधा गया है. कांग्रेस के सूत्रों की मानें, तो ऐसे नेताओं से अभी कोई फाइनल बातचीत नहीं हुई है, लेकिन बिहार की राजनीति के कई बड़े नाम इसमें शामिल हो सकते हैं.
कांग्रेस द्वारा बिहार में शुरू की जा रही सियासी यात्रा से बिहार कांग्रेस के सभी नेता काफी खुश हैं, उन्हें लग रहा है कि वैसे में कई नेता उनके संपर्क में आ सकते हैं. एक नेता ने बताया कि पार्टी में वापस आने के लिए कई नेताओं से बातचीत हुई है। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं. प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने मीडिया को यह जानकारी दी है कि प्रदेश कांग्रेस की आमंत्रण यात्रा जनवरी से शुरू होनेवाली है. इस यात्रा के दौरान पुराने नेताओं को पार्टी से जोड़ना है और उन्हें सम्मानित करना है. कांग्रेस छोड़ दूसरे दलों में गये कई नेता हमारे संपर्क में हैं. वह दोबारा कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं.
Saturday, 21 January 2017
बिहारः दो करोड़ लोग 11,292 किमी लंबी मानव श्रृंखला बना रचेंगे इतिहास
पूर्ण शराबबंदी के समर्थन में राज्यव्यापी विश्व की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला की तैयारी पूरी कर ली गई है। 11 हजार 292 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बन रही है। इसमें दो करोड़ लोग भाग लेंगे, जो एक विश्व रिकॉर्ड होगा।
इसके लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि पटना पहुंच गए हैं। शनिवार को दोपहर 12.15 से एक बजे तक मानव श्रृंखला बनेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद गांधी मैदान में इसमें भाग लेंगे। पांच दिवसीय निश्चय यात्रा के बाद वे शुक्रवार को पटना लौट आए।
मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को तैयारी को लेकर जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से बात की और इस आयोजन को लेकर जारी सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चत करने को कहा। राज्य के सभी मंत्री और प्रधान सचिव-सचिव अपने-अपने प्रभार वाले जिले में मानव श्रृंखला में भाग लेंगे।
राज्य सरकार के शीर्ष से लेकर बॉटम तक के तमाम पदाधिकारी-कर्मचारी भी अपने-अपने इलाके में इसमें शामिल होंगे। जदयू, राजद, कांग्रेस, भाजपा और लोजपा के नेता और कार्यकर्ता भी इसमें शिरकत करेंगे। साथ-ही-साथ आम लोगों से इसमें बढ़-चढ़ कर शामिल होने की अपील की गई है।
आवश्यक सेवाएं बहाल रहेंगी
मानव श्रृंखला के दौरान सभी आपातकालीन सेवाएं बहाल रहेंगी। एम्बुलेंस, सरकारी वाहन, सुरक्षा में लगे कर्मियों के वाहनों को कहीं रोका नहीं जाएगा। अन्य वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग होंगे। स्थानीय प्रशासन वाहनों को नियंत्रित करेगा। वाहनों का सामान्य आवागमन मानव श्रृंखला वाले मार्गों पर सुबह सवा दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक बंद रहेगा।
मानव श्रृंखला के दौरान सभी आपातकालीन सेवाएं बहाल रहेंगी। एम्बुलेंस, सरकारी वाहन, सुरक्षा में लगे कर्मियों के वाहनों को कहीं रोका नहीं जाएगा। अन्य वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग होंगे। स्थानीय प्रशासन वाहनों को नियंत्रित करेगा। वाहनों का सामान्य आवागमन मानव श्रृंखला वाले मार्गों पर सुबह सवा दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक बंद रहेगा।
सेटेलाइट से होगी फोटोग्राफी
मानव श्रृंखला की पांच सेटेलाइट से फोटोग्राफी होगी। साथ ही हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज से विडियोग्राफी की जाएगी। सभी जिलों में एक-एक ड्रोन भेज गए हैं। ड्रोन भी तस्वीर लेंगे। इन सभी को मिलाकर 30 मिनट की एक फिल्म भी बनायी जाएगी।
मानव श्रृंखला की पांच सेटेलाइट से फोटोग्राफी होगी। साथ ही हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज से विडियोग्राफी की जाएगी। सभी जिलों में एक-एक ड्रोन भेज गए हैं। ड्रोन भी तस्वीर लेंगे। इन सभी को मिलाकर 30 मिनट की एक फिल्म भी बनायी जाएगी।
बेली रोड पर रहेंगे सचिवालय कर्मी
सचिवालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दो रूट बनाए गए हैं। एक रूट बेली रोड से सगुना मोड़ तक होगा। दूसरा रूट नया सचिवालय के गेट से इकोपार्क-पटेल गोलंबर-चितकोहरा पुल-फुलवारी होते हुए एम्स के आगे महंगपुर तक होगा। आम लोगों के लिए कहा गया है कि जो जहां पर हैं, वहीं के समीप वाले रूट में वे मानव श्रृंखला में भाग लेंगे।
सचिवालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दो रूट बनाए गए हैं। एक रूट बेली रोड से सगुना मोड़ तक होगा। दूसरा रूट नया सचिवालय के गेट से इकोपार्क-पटेल गोलंबर-चितकोहरा पुल-फुलवारी होते हुए एम्स के आगे महंगपुर तक होगा। आम लोगों के लिए कहा गया है कि जो जहां पर हैं, वहीं के समीप वाले रूट में वे मानव श्रृंखला में भाग लेंगे।
जिलों में मानव श्रृंखला की मुख्य जिम्मेदारी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को दी गई है। हर रूट में 200 मीटर पर एक समन्वयक होंगे, जो लोगों को सहयोग करेंगे। हर रूट में एम्बुलेंस और पेयजल की व्यवस्था होगी। सुरक्षा कर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे।- अंजनी कुमार सिंह, मुख्य सचिव
ये है खास-
- 03 हजार 7 किलोमीटर है प्रमुख रूट
- 08 हजार 285 किलोमीटर उप मार्ग है
- 02 करोड़ लोग भाग लेंगे मानव श्रृंखला में
Subscribe to:
Posts (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...


