Showing posts with label खेल समाचार. Show all posts
Showing posts with label खेल समाचार. Show all posts

Thursday, 21 September 2017

ईडन पर कंगारुओं को हराकर सीरीज जीत के करीब पहुंचेगा भारत

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दोपहर 01:30 बजे से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. बारिश से बाधित पहले मैच में मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम को 26 रनों से पीटने के बाद अब टीम इंडिया की नजर कोलकाता वनडे में भी जीत दर्ज कर सीरीज में अपनी पकड़ मजबूत करने पर होगी. हालांकि मैच से ये खबरें है कि कोलकाता में भी बारिश खेल का मजा किरकिरा कर सकती है.
कोलकाता में खेला जाने वाला सीरीज का दूसरा मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बहुत अहम है. टीम इंडिया अगर यह मैच जीत जाती है, तो उन्हें सीरीज जीत के लिए सिर्फ 1 जीत की ही दरकार होगी. वहीं दूसरी और एक और हार से ऑस्ट्रेलियाई टीम की इस सीरीज में वापसी की राह मुश्किल हो जाएगी.
रहाणे की जगह राहुल को मिल सकता है मौका----पहले वनडे मैच में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के बाद सभी को टीम इंडिया के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. साथ ही टीम इंडिया के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने कठिन चुनौती पेश करेंगे. शिखर धवन टीम से क्या बाहर हुए टीम इंडिया का बैटिंग आर्डर पूरी तरह से गड़बड़ा गया. शिखर धवन की जगह चेन्नई वनडे में ओपनिंग करने उतरे अजिंक्य रहाणे बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनकी जगह लोकेश राहुल को ओपनिंग में आजमा सकती है.
रोहित का लकी ईडन---रोहित शर्मा की बात करें तो कोलकाता का मैदान हमेशा से उनके लिए लकी रहा हैं. इसी मैदान पर रोहित ने वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी 264 खेली थी. इसके अलावा अपने टेस्ट करियर की बेस्ट 177 रनों की पारी भी रोहित शर्मा ने इसी मैदान पर खेली थी. आईपीएल में अपना पहला टी20 शतक भी रोहित ने इसी मैदान पर लगाया था, जो उनके और ईडन के लव अफेयर की गवाही देते हैं.
फिर गरजेंगे विराट----टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहले मैच में फेल होने के बाद दूसरे मैच में दमदार वापसी कर सकते हैं और बड़ी पारी खेल सकते हैं. इस दौरान उनके निशाने पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का वनडे शतकों का रिकॉर्ड भी होगा. वैसे भी विराट कोहली का बल्ला काफी लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं गरजा है जिनके खिलाफ वो काफी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने हैं.
ईडन की विकेट से वाकिफ हैं मनीष पांडे---विराट के अलावा मनीष पांडे भी पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद जबर्दस्त वापसी करेंगे. बता दें कि मनीष पांडे ईडन गार्डन्स की विकेट से वाकिफ हैं और यहां आईपीएल में केकेआर टीम के लिए काफी मैच भी खेल चुके हैं. मनीष पांडे का ईडन गार्डन्स में रिकॉर्ड शानदार है जिससे केकेआर उनकी बदौलत यहां आईपीएल में काफी कम मैच हारती है.
टीम इंडिया का दमदार लोअर आर्डर---टीम इंडिया के टॉप आर्डर के फ्लॉप होने के बाद मजबूत लोअर आर्डर है जो टीम को मुश्किल से निकाल कर मजबूत स्थिति में पहुंचा सकता है. एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या और केदार जाधव अंत के ओवर में टीम के लिए काफी तेजी से रन बटोरते हैं. जिसका ट्रेलर हम पिछले मैच में देख चुके हैं.
टीम इंडिया की मजबूत बॉलिंग यूनिट--- ऑस्ट्रेलियाई टीम को टीम इंडिया की नई स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को खेलने में काफी मुश्किल हुई. कुलदीप यादव की गेंद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए रहस्यमयी साबित हो रही है और उन्हें चहल की स्लाइडर को भी समझने में परेशानी हो रही है. मेहमान खिलाड़ी लोकल स्पिनरों की मदद लेते हुए भी दिखाई दिए, ताकि भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना कर सकें.
ऑस्ट्रेलिया---भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही सबसे पहले टीम के स्टार ऑल राउंडर आरोन फिंच चोटिल हो गए. उसके बाद बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में उनको 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया टीम में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ दोनों ही पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और उपकप्तान कोलकाता वनडे मैच में वापसी कर सकते हैं.
ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अच्छी बात यह रही कि तूफानी बल्लेबाज ग्लेंन मैक्सवेल और जेम्स फॉल्कनर दोनों ने ही पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी. इस दोनों ही बल्लेबाजों का रिकॉर्ड भारत में शानदार है. दोनों ही आईपीएल में अपनी-अपनी टीमों के लिए भारतीय सरजमीं पर हिट रहे हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को इन दोनों से बहुत उम्मीदें होंगी.
ईडन गार्डन में ऑस्ट्रेलिया का अजेय रिकॉर्ड---रंगीन कपड़ों में ईडन गार्डन्स में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड शत प्रतिशत है. यह वही मैदान है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने 1987 में इंग्लैंड को 7 रनों से हरा कर अपना पहला वर्ल्ड कप उठाया था. ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार इस मैदान पर भारत के खिलाफ 2003 में वनडे मैच खेला था, जहां टीम इंडिया को 37 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.
दोनों टीमें----
भारत : अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, और जसप्रीत बुमराह.
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), मार्कस स्टोईनिस, नेथन कुल्टर नाइल, पैट कमिंस, जेम्स फाकनर और एडम जम्पा

Wednesday, 13 September 2017

2019 विश्वकप की टीम में स्थान पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं: ऋद्धिमान साहा

भारतीय वन-डे टीम में फिलहाल भले ही महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर की जगह भरे हुए हों लेकिन टेस्ट में कीपिंग करने वाले ऋद्धिमान साहा को 2019 विश्वकप के लिए चुने जाने वाली भारतीय टीम में शामिल किये जाने की उम्मीद है। साहा का कहना है कि उन्होंने विश्वकप 2019 में खेलने का सपना नहीं छोड़ा है और इसे लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। साहा ने कहा कि उनकी पत्नी रोमी उन्हें विश्वकप में खेलते हुए देखना चाहती है।
बकौल साहा "मेरी पत्नी मुझे विश्वकप में खेलते हुए देखना चाहती है। उसने मुझे कड़ी मेहनत करने की सलाह दी है। मैं खुद भी कोशिश कर रहा हूँ लेकिन अंत में निर्णय चयनकर्ताओं को ही लेना होता है।" अगले महीने साहा 33 वर्ष के हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया और भारत की होने वाली वन-डे सीरीज पर उन्होंने कहा कि भारत को भारत में हराना हमेशा मुश्किल होता है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन मैं भारत को आगे रखूँगा।
एक प्रमोशनल इवेंट के मौके पर आए साहा ने यह सब बातें कही। श्रीलंका में तीनों प्रारूपों में खेलकर 9-0 से जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम 17 सितम्बर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज का पहला वन-डे खेलेगी। टीम इंडिया की मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी देखते हुए ही साहा ने भारत को ऑस्ट्रेलिया से आगे बताया।
साहा ने वन-डे में चयन होने को लेकर यह कहा कि मेरा प्रदर्शन हमेशा खुद को बेहतर करने के लिए होता है, मैं सिर्फ एकदिवसीय टीम में जगह बनाने के लिए नहीं खेलता। नियमित रूप से भारतीय वन-डे टीम के सदस्य नहीं रहने वाले साहा ने कहा कि बाकी चीजें चयनकर्ताओं पर भी निर्भर करती है। मेरी कीपिंग के बारे में अच्छा बोलने वालों को मालूम है कि मैंने जो सीखा है, उसे क्रियान्वित करने का प्रयास भी किया है। साहा का यह बयान दर्शाता है कि वे एकदिवसीय क्रिकेट में भी नियमित विकेटकीपर के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं

Thursday, 20 October 2016

अपनी बेस्ट फीफा रैकिंग पर पहुंची भारतीय फुटबॉल टीम

भारतीय फुटबॉल टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई उपलब्धि हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ की रैकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम 137वें स्थान पर पहुंच गई है। भारतीय फुटबॉल टीम ताजा जारी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की रैकिंग में 11 स्थानों की छलांग लगाकर 137वें स्थान पर पहुंची है जो उसकी छह वर्षों में सर्वश्रेष्ठ रैकिंग है।
एएफसी कप के फाइनल में पहुंचकर इतिहास बनाने वाली बेंगलुरू एफसी की टीम के बाद भारतीय फुटबॉल के लिए यह दूसरी बड़ी कामयाबी है। वर्ष 2010 के बाद यह भारतीय टीम की सर्वश्रेष्ठ फीफा रैकिंग है।
भारतीय टीम को सितंबर में 114वीं रैकिंग की प्यूर्टो रिको के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में मिली जीत के बाद रैकिंग में यह फायदा मिला है। इस जीत से भारत को 230 रैकिंग अंकों का फायदा हुआ है।
मौजूदा भारतीय फुटबाल कोच स्टीफन कोंस्टेनटाइन ने हालांकि माना है कि अंतरराष्ट्रीय फुटबाल में रैकिंग के अधिक मायने नहीं होते हैं। गत वर्ष फरवरी में पदभार संभालने वाले कहा ‘भारतीय फुटबॉल के लिए हमने जो योजना बनाई है यह उसकी ओर एक शुरूआती कदम है। लेकिन मुझे इस रैकिंग से कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है क्योंकि टीम को अभी बहुत कुछ हासिल करना है।’
भारत को अगले वर्ष अंडर 17 फीफा विश्वकप की मेजबानी ...... 

Thursday, 13 October 2016

टाइसन फ्यूरी से छिना बॉक्सिंग का लाइसेंस, सरेंडर किए WBO और WBA वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल

ड्रग टेस्ट पॉजीटिव पाए जाने के बाद मुक्केबाज टाइसन फ्यूरी के डब्ल्यूबीओ और डब्ल्यूबीए वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल सरेंडर करने के बाद उनका का बॉक्सिंग लाइसेंस कैंसल कर दिया गया है

लंदन – ब्रिटिश बॉक्सिंग बोर्ड ऑफ कंट्रोल ने चैंपियन मुक्केबाज टाइसन फ्यूरी का बॉक्सिंग लाइसेंस कैंसल कर दिया है। इससे पहले टाइसन फ्यूरी ने डोपिंग टेस्ट पॉजीटिव पाए जाने के बाद डब्ल्यूबीओ और डब्ल्यूबीए वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल सरेंडर कर दिए थे। अगर वह ऐसा नहीं भी करते तो भी उनसे ये खिताब छीन लिए जाते। उन्होंने खुद ड्रग लेने की बात स्वीकार की थी।
फ्यूरी ने उम्मीद जताई है कि उन्हें एक बार फिर से रिंग में खेलने और बेल्ट जीतने का मौका मिलेगा। फ्यूरी के प्रमोटर माइक हेनेसी ने इस फैसले को दिल तोड़ने वाला बताया है। अब खिताब के लिए एंथनी जोशुआ और व्लादीमिर क्लिश्तको के बीच भिड़त होगी
बोर्ड ने एक बयान में कहा है कि इस मामले में एंटी-डोपिंग और मेडिकल से संबंधित पहलुओं की जांच की जाएगी। फ्यूरी ने हाल ही में क्लिश्तको से अपने मुकाबले से पैर खींच लिए थे। इससे पहले भी वह एक बार ऐसा कर चुके थे। उन्होंने इसकी वह मेडिकल अनफिट होना बताया था। इससे पहले उनका कोकीन का टेस्ट पॉजीटिव पाया गया था।

फ्यूरी ने पिछले साल नवंबर में क्लिश्तको को हराकर बॉक्सिंग की दुनिया में .......

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...