Showing posts with label ज्योतिष. Show all posts
Showing posts with label ज्योतिष. Show all posts

Tuesday, 4 September 2018

आज का पंचांग राशिफल मंगलवार 4 सितंबर 2018


मंगलवार 4 सितम्बर, 2018 का पंचांग राशिफल

🔮 शक संवत 1940 माह भाद्रपद पक्ष कृष्ण तिथि नवमी नक्षत्र मृग. सूर्योदय 6.01 सूर्यास्त 6.39

⚛ शुभ मुहूर्त : गंधर्व नवमी, गोगा नवमी

🚙 वाहन, मशीन, व्यापार, विवाह, सगाई, मुंडन, गृहप्रवेश से संबंधित कोई शुभ मुहूर्त नहीं हैं।

🐑 मेष(Aries):आपका दिन बहुत शुभ है। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिलकुल अनुकूल है। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा। विदेश स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद होगा। भाई-बहनों से आर्थिक रूप से लाभ होगा।

🐂 वृषभ(Taurus): आज होने वाली घटनाओं से आप चिंतित रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आँखो में तकलीफ हो सकती है। स्वजनों एवं परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आज शुरू किए गए कार्य अपूर्ण रहेंगे। खर्च अपेक्षा से अधिक होगा और घोर परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। दुर्घटना हो सकती है, सावधान रहें।

👫 मिथुन(Gemini): आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए, इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं मानहानि हो सकती है। परिजनों के साथ कलह होने की संभावना है। आज खर्च अधिक होगा। ईश्वर के ध्यान और आध्यात्मिकता से मन शांत होगा। किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं।

🦀 कर्क(Cancer): आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज विवाह का योग हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। अचानक धन मिलने की संभावना है। आर्थिक योजनाएं भी सफल होंगी।

🦁 सिंह(Leo): आपके दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाएगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। पदोन्नति संभवतः है। पिता की संपत्ति से लाभ होगा। कला एवं खेल-कूद में निपुण व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। सरकार के साथ धन का व्यवहार सफल रहेगा।

👰🏻 कन्या(Virgo):  गणेशजी की कृपा से आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। परिजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। माता से लाभ मिलेगा।

⚖ तुला(Libra): आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्घि होगी। कार्यालय में साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। माता-पिता की ओर से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे। आरोग्य की प्राप्ति होगी। बीमारी से पीड़ित लोगों की स्थिति सुधरेगी।

🦂 वृश्चिक(Scorpio): विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ आज ना करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। फिर भी शेर-सट्टे से दूर रहिएगा। अच्छा रहेगा, आज आप प्रवास भी टाल दें।

🏹 धनु(Sagittarius): गणेशजी कहते है कि आजका दिन लाभकारी होगा। घर का क्षेत्र तथा व्यवसाय का क्षेत्र, दोनों क्षेत्रों में आनंदप्रद वातावरण आपको प्रफुल्लित रखेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। अनेक क्षेत्रों में यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आपकी आय और व्यापार दोनों में वृद्धि होगी। किसी रमणीय स्थल पर आप घूमने जाएंगे।

🐊 मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आजका दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश-स्थित सम्बंधीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। आपके मन में चल रही कार्य-योजना पूर्ण होगी। व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय से लाभ होगा।

⚱ कुंभ (Aquarius): अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय विवेक रखना होगा। संतानों के आरोग्य के विषय में चिंता रहेगी। लंबे समय के प्रवास की योजना आप बना सकेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा होने के संकेत है। मध्याह्न के बाद व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अधिकारीवर्ग आप के कार्य से प्रसन्न रहेगा।

🐬 मीन (Pisces): क्रोध पर संयम बरतिएगा। आज गूढ़ विद्याओं के प्रति आकर्षण रहेगा। सुखमय विषयों में आपकी रुचि रहेगी। गहन चिंतन आपके मन को शांति प्रदान करेगा। मध्याह्न के बाद समय कुछ अनुकूल होता दिखेगा। बौद्धिक रूप से लेखनकार्य में आप सक्रिय रह पाएंगे। विदेशस्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलने से मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलिएगा। अधिकारी वर्ग के साथ चर्चा और वाद-विवाद टालिएगा।

Thursday, 27 October 2016

धनतेरस: घर के दरवाजे पर करें ये 6 काम, धन और सेहत का होगा लाभ

बेला रायजादा- वास्तु के मुताबिक किसी भी त्योहार के वक़्त घर के मुख्य द्वार का महत्त्व और बढ़ जाता है। दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहार जिनमें साफ़-सफाई का ख़ास महत्त्व है के दौरान तो मुख्य द्वार की साफ-सफाई और दरवाजे को सजाने का खास खयाल रखा जाना चाहिए। आज www.vidrohiawaz.com आपको बता रहा है कि धनतेरस के दौरान आपको घर या दुकान के दरवाज़े के पास ऐसी कौन सी चीज़ें रखनी चाहिए जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और धन और सेहत का लाभ होगा:
1.धनतेरस पर घर या दूकान के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पैरों के निशान लगाना बेहद शुभ माना जाता है। आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि पैरों की दिशा द्वार से अंदर आते हुए हो न कि बाहर जाते हुए। ये लगाने से घर या बिजनेस में कभी धन की कमी नहीं होती।
2. मां लक्ष्मी के पैरों के निशान के अलावा घर या दुकान के मुख्य द्वार पर ओम बनाकर शुभ-लाभ लिखें। आपको बस इस बात का खयाल रखना है कि ये चिन्ह दरवाजे के पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही बनाएं। ऐसा करने से घर में बीमारी नहीं रहती और सबकी सेहत अच्छी बनी रहती है।
3.धनतेरस के मौके पर घर-दुकान के दरवाजे पर चांदी का स्वास्तिक लगाना शुभ फलदायक माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इससे घर में बीमारी नहीं आती। ऐसा न कर पाने पर लाल कुमकुम से भी स्वास्तिक बना सकते हैं।
 धनतेरस का मुहूर्त, कैसे करनी होगी पूजा- 

4. धनतेरस या दिवाली पर घर या दुकान के मुख्यद्वार के पास किसी बर्तन में पानी भरकर उसमें फूल डाल दें। पानी और फूल से भरे इस बर्तन को मुख्यद्वार की पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। इससे धनलाभ के अलावा घर के मुखिया को यश लाभ भी होता है।
5. दिवाली से पहले घर के दरवाजे पर सुंदर और कलरफुल तोरण बांधना चाहिए। यदि तोरण आम की पत्ती, पीपल या अशोक के पत्तों से बनी हो, तो और शुभ होता है। इन चीजों के तोरण बनाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती और घर में लक्ष्मीजी निवास करती हैं।
धनतेरस पर खरीदने हैं पीतल या स्टील के बर्तन तो यहां मिल रहे हैं सस्ते-
6. दिवाली पर घर या दुकान के मुख्यद्वार के ऊपर मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वो कमल के फूल पर विराजित हों। ऐसा करने से घर-परीवार को कई शुभ फल मिलते हैं।

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...