Thursday, 7 December 2017

गुजरात चुनाव: 9 दिन में आज तीसरी बार सूरत पहुंचेंगे मोदी, लिंबायत में करेंगे जनसभा

गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है।

मोदी ने कल धंधुका की सभा में कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए अहम मसलों को लटकाए रखने का काम किया है। इसी के चलते देश की दुर्दशा हुई है।
सूरत. गुजरात में पहले फेज की वोटिंग के लिए प्रचार गुरुवार शाम 5 बजे खत्म हो रहा है। इससे पहले नरेंद्र मोदी सूरत के लिंबायत में जनसभा को सं‍बोधित करेंगे। लिंबायत के नीलगिरी मैदान में मोदी की सभा रखी गई है। पहले यह सभा 6 दिसंबर को होने वाली थी, लेकिन ओखी तूफान की वजह से यह नहीं हो पाई। गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव होने हैं। 18 को नतीजे आएंगे।

कई नेता कर चुके हैं लिंबायत में सभा- - इससे पहले नीलगिरी मैदान में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सभा कर चुके हैं।  चुनाव के दौरान मोदी तीसरी बार सूरत आ रहे हैं। इससे पहले मोदी ने 27 नवंबर को सूरत के कामरेज विधानसभा क्षेत्र के कडोदरा में सभा की थी। 3 दिसंबर को भी सूरत पहुंचे थे। यहां सर्किट हाउस में उन्होंने एक रात गुजारी थी। - 5 दिसंबर को राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और योगी आदित्यनाथ की सभा भी होने वाली थी, लेकिन यह रद्द हो गई।

 गुजरात में  बोले मोदी - - मोदी ने बुधवार को धंधुका में कहा, "चुनावी फायदों के लिए अहम मामलों को लटकाए रखनी वाली कांग्रेस इसे सिब्बल का निजी विचार क्यों बता रही है? सिब्बल कोर्ट में मुसलमानों के हक की बात करें, बाबरी मस्जिद पर दलीलें दें, इससे हमें कोई आपत्ति नहीं। लेकिन वो अयोध्या केस को 2019 के लोकसभा चुनाव से कैसे जोड़ सकते हैं?'

 "झूठे चुनावी दावे करने वाले कांग्रेस ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए अहम सवालों को ऐसे ही लटकाये रखने का काम किया है और देश की दुर्दशा की है।"
 मोदी ने कहा- "जब तीन तलाक का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में था, तब सरकार ने कोर्ट में एफिडेविट दिया था। अखबारों ने लिखा कि मोदी यूपी के चुनाव के चलते कुछ नहीं बोल रहे। लोगों ने मुझसे इस मुद्दे पर नहीं बोलने के लिए कहा कि कहीं चुनाव में हार न मिल जाए।" "मैं एकदम साफ था कि तीन तलाक के मुद्दे पर खामोश नहीं रहूंगा। हर चीज चुनाव से नहीं जुड़ी होती। ये महिलाओं के हक की बात है। इंसानियत पहले आती है, चुनाव बाद में।"
सिब्बल ने कहा- मैंने सुन्नी वक्फ बोर्ड को कभी रिप्रेजेंट नहीं किया- - सिब्बल ने कहा, ''प्रधानमंत्री अक्सर तथ्य जांचे बिना बयान देते हैं। असल में मैंने कभी भी सुप्रीम कोर्ट में सुन्नी वक्फ बोर्ड को रिप्रेजेंट नहीं किया। इसके बाद भी उन्होंने मेरी दलील नकारने के लिए वक्फ बोर्ड का शुक्रिया अदा किया।''  ''मैं चाहूंगा कि प्रधानमंत्री बयान देने से पहले थोड़ा ध्यान रखें। यह प्रधानमंत्री के ओहदे को शोभा नहीं देता। जहां तक राम मंदिर का सवाल है, मोदीजी, वह तभी बनेगा जब भगवान राम चाहेंगे। हम भगवान में यकीन रखते हैं, आपमें नहीं।''- ''मंदिर आप नहीं बनाने वाले हैं। जब भगवान चाहेंगे तभी मंदिर बनेगा। मंदिर कहां बनेगा, इस बारे में कोर्ट फैसला करेगा।'

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...