Thursday, 7 December 2017

गुजरात चुनाव: पहले फेज की 89 सीट के लिए आज शाम थम जाएगा प्रचार

गुजरात में विधानसभा चुनाव दो फेज 9 और 14 दिसंबर में हो रहे हैं। रिजल्ट 18 दिसंबर को आएंगे।
गांधीनगर. गुजरात विधानसभा चुनाव दो फेज (9 और 14 दिसंबर) में हो रहे हैं। पहले फेज के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार शाम पांच बजे थम जाएगा। बीजेपी और कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही हैं। नरेंद्र मोदी सूरत में एक रैली करेंगे। वहीं, मनमोहन सिंह भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद सभी पार्टियों का जोर डोर-टू‌‌-डोर कैम्पेन पर रहेगा। बता दें कि पहले फेज में राजकोट पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और भावनगर पश्चिम से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी की सीट पर वोटिंग होनी है।
पहले फेज में 977 कैंडिडेट्स हैं मैदान में- - पहले फेज में दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के 19 जिलों की 89 सीट के लिए 9 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर 57 महिलाएं समेत 977 कैंडिडेट्स मैदान में हैं।
पहले फेज में सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक मतदान- - चीफ इलेक्शन ऑफिसर बीबी स्वैन ने बताया कि मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार गुरुवार शाम को बंद हो जाएगा। मतदान नौ तारीख को सुबह आठ बजे से पांच बजे तक होगा।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...