Labels
Showing posts with label उत्तरप्रदेश समाचार. Show all posts
Showing posts with label उत्तरप्रदेश समाचार. Show all posts
Tuesday, 11 June 2019
Sunday, 16 December 2018
आज प्रयागराज को देंगे 4100 करोड़ की सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रयागराज - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रयागराज आ रहे हैं और करीब पांच घंटे कुंभनगरी में रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी संगम पर संतों के साथ गंगा पूजन करेंगे। कुंभ कार्यों की प्रदर्शनी देखेंगे और अक्षयवट जाएंगे। अंदावा के निरंकारी मैदान में जनसभा होगी। पीएम के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रयागराज आ रहे हैं।
सरकारी कार्यक्रम के सेना के हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 12 बजे अरैल स्थित डीपीएस के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से पीएम 12:45 बजे संगम पहुंचेगे। संगम पर शनिवार को जहां से राजनयिकों ने कुम्भ का दर्शन किया है वहीं पीएम गंगा पूजन करेंगे। इस मौके पर राज्यपाल रामनाईक भी रहेंगे। संगम को मेला प्रशासन ने नए सिरे से सजाया-संवारा है। पीएम के कार्यक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां पीएम करीब दो घंटे रहेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी 41 अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। एकीकृत कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का उद्घाटन करने के साथ ही पीएम 'मेकिंग ऑफ कुम्भ' नाम से काफी टेबुल बुक का लोकार्पण करेंगे। पेंट माई सिटी देखेंगे व अक्षयवट का दर्शन करने जाएंगे। संगम नोज पर पांच आचार्य व 11 पंडित पीएम को गंगा पूजन कराएंगे। दोपहर 2:45 बजे पीएम अंदावा की रैली के लिए रवाना होंगे। वापसी में 4:30 बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां 427 करोड़ से निर्मित सिविल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। पीएम के आगमन से पूर्व शनिवार को सुरक्षा का पूर्वाभ्यास किया गया।
Wednesday, 16 May 2018
वाराणसी पुल हादसा 18 की मौत - घायलों से मिले CM योगी
वाराणसी- कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा मंगलवार शाम करीब 5: 20 बजे गिर पड़ा। उप्र के राहत आयुक्त संजय कुमार ने वाराणसी में निर्माणाधीन पुल ढहने से अभी तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है। एक महिला समेत 12 के शव निकाले जा चुके हैं। पुल की शटरिंग के लिए बने वजनी पिलर के नीचे रोडवेज बस, बोलेरो समेत कई दोपहिया वाहन दब गये। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि आठ से 10 मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आए हैं। अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी है। एक दर्जन से अधिक घायलों को मंडलीय अस्पताल एवं बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। राहत कार्य में सेना के जवान व एनडीआरएफ की टीम लगी है। प्रशासन ने पुल गिरने के कुछ घंटे बाद ही कार्रवाई करके चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड होने वाले अधिकारियों में चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एचसी तिवारी, प्रोजेक्ट मैनेजर केआर सूदन, सहायक अभियंता राजेश सिंह और अवर अभियंता लालचंद शामिल हैं।
चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर के लहरतारा के पास मंगलवार को हुए दुर्घटना में मृत 15 लोगों में से 13 लोगों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि दो शव एनडीआरएफ के जवानों का है उनके यूनिट के लोग इन शबों को प्राप्त करेगे । कमिश्नर दीपक अग्रवाल जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सुबह से ही मर्चरी पर मौजूद रहे और सभी 13 शवों को जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहनों से परिजनों के साथ रवाना किया गया।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुल हादसे पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और घायलों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मृत लोगों के परिजनों को पांच लाख जबकि घायलों को दो-दो लाख रुपये की मदद देने का निर्देश दिया है। वहीं निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने के कारणों की जांच के लिए मुख्यमंत्री ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष कृषि उत्पादन आयुक्त आरपी सिंह होंगे। समिति में जल निगम और सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने समिति से 48 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी है।पहले से बने चौकाघाट फ्लाईओवर के विस्तारीकरण के तहत पिछले कई माह से कैंट-लहरतारा के बीच काम चल रहा है। फ्लाईओवर की सर्विस लेन से ही बनारस से इलाहाबाद, मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही जिलों के लिए बसों और सामान्य ट्रैफिक का आवागमन होता है। इससे पुल का निर्माण भी धीमा है। हादसे के समय जाम भी लगा था
देर रात पहुंचे सीएम योगी--- प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी घटनास्थल पर देर रात पहुंचे। सीएम ने पहले घटनास्थल पर जाकर चल रहे बचावकार्य का जायजा लिया। इसके बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों से मिलने पहुंच गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वाराणसी में पुल गिरने के मामले में सेतु निगम के चीफ़ प्रोजेक्ट मैंनेजर एचसी तिवारी, प्रोजेक्ट मैनेजर राजेन्द्र सिंह और के.आर सूडान को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही एक अन्य कर्मचारी लालचंद को भी सस्पेंड किया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विट कर के दी।इन अधिकारियों पर आरोप हैं कि निर्माण के दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया। सभी अधिकारियों को जल्द ही आरोप पत्र दिये जाएंगे।

Tuesday, 13 March 2018
'व्हिस्की में विष्णु बसें, रम में श्रीराम', राज्य सभा में दे चुके हैं ऐसे विवादित बयान नरेश अग्रवाल
राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये हैं. पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से खुद को काफी प्रभावित बताने वाले इस नेता ने राज्यसभा में अपने बजाय जया बच्चन को तरजीह देने पर सपा को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा था कि फिल्मों में नाचनेवाली के नाम पर मेरा टिकट काटा गया. नरेश अग्रवाल के इस बयान पर विरोध शुरू हो गया है विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी नरेश अग्रवाल की इस टिप्पणी पर नाराज हो गयीं. उन्होंने ट्वीट कर नरेश अग्रवाल की टिप्पणी पर नाराजगी जतायी. उन्होंने ट्वीट में लिखा, श्री नरेश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं. उनका स्वागत है. लेकिन जया बच्चन जी के विषय में उनकी टिप्पणी अनुचित एवं अस्वीकार्य है.
बहरहाल, नरेश अग्रवाल का यह विवादित बयान काेई नयी बात नहीं है. विवादों से उनका पुराना नाता है. पिछले कुछ महीनों में नरेश अग्रवाल ने संसद के अंदर और बाहर कई ऐसे बयान दिये, जिनसे वह खबरों में छा जाते. इसी साल फरवरी में नरेश अग्रवाल ने लखनऊ में आयोजित वैश्य महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जातिसूचक शब्द कहे. इस पर उनका काफी विरोध हुआ. इस फरवरी में ही श्रीनगर के अस्पताल से आतंकी को छुड़ा ले जाने की घटना पर नरेश अग्रवाल ने देश की सेना को लेकर विवादित बयान दिया. नरेश अग्रवाल ने कहा कि जब हम आतंकवादियों से नहीं निपट पा रहे हैं, तो पाकिस्तानी सेना आ जायेगी तो क्या हाल होगा.
दिसंबर 2017 में नरेश अग्रवाल ने पाकिस्तानी जेल में बंद कुलभूषण जाधव मामले में विवादास्पद बयान दिया. उन्होंने कहा था, किसी देश की क्या नीति है, वह देश जानता है. अगर उन्होंने कुलभूषण जाधव को अपने देश में आतंकवादी माना है तो वे उस हिसाब से व्यवहार करेंगे. हमारे देश में भी आतंकवादियों के साथ कड़ा व्यवहार करना चाहिए. इससे पहले पिछले साल जुलाई 2017 में राज्यसभा में नरेश अग्रवाल ने हिंदू देवी देवताओं को मदिरा से जोड़ते हुए विवादित बयान दिया. इस पर राज्यसभा में भारी हंगामा हुआ था.
आज जिस भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनकर नरेश अग्रवाल गर्व कर रहे हैं, इससे पहले वह कर्इ बार इस पार्टी की निंदा कर चुके हैं. एक बार उन्होंने भाजपा की सोच को संकीर्ण बताते हुए कहा था कि बीजेपी की सोच इतनी संकीर्ण क्यों है? यह किसी के निजी जीवन में दखल है. अब मान लीजिए किसी की उस दिन सुहागरात होती, तो ये कहते ये सुहागरात क्यों मना रहा है?
यूपी के बदायूं में हुए गैंगरेप पर भी नरेश अग्रवाल विवादित टिप्पणी कर चुके हैं. अग्रवाल से जब एक महिला को अगवा करके कथित रूप से गैंगरेप की घटना और प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने जवाब में कहा, आप एक बछिया को भी जबरदस्ती घसीटकर नहीं ले जा सकते. मुंबई गैंगरेप के बाद भी अग्रवाल ने रेप की घटनाओं से बचने के लिए लड़कियों को अनोखी सलाह दे डाली थी. तब उन्होंने कहा था कि रेप से बचने के लिए लड़कियों को अपने कपड़ों का ख्याल रखना चाहिए. नरेश अग्रवाल ने कहा था, हमें सामाजिक सोच को बदलना पड़ेगा. टीवी की अश्लीलता, रहन-सहन और कपड़े पहनने के तौर-तरीकों पर भी ध्यान देना होगा. यही नहीं, नरेश अग्रवाल ने क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और अन्य खिलाड़ी योगेश्वर दत्त, बबीता फोगाट पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की थीं. उन्होंने कहा, देश में चाटुकारिता करने वालों की कमी नहीं है. यह चाटुकार और भांड खड़े हो जाते हैं. यह कभी देशभक्त नहीं हो सकते हैं और कभी देश के पक्ष में नहीं बोल सकते. इन सब को हम को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए.

Friday, 15 December 2017
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आजम-योगी हाथ थामे पहुंचे
लखनऊ – यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के मौके पर गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा विधायक आजम खां एक-दूसरे का हाथ थामकर पहुंचे। हालांकि यह दोस्ती सदन में नहीं दिखी। विधानसभा में एसपी और कांग्रेस के विधायक बिजली की कीमतें बढ़ाए जाने के विरोध में नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। विधान परिषद में विपक्षी विधायकों ने सभापति की पीठ की ओर कागज भी उछाले। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विद्रोही आवाज समाचार पत्र की एनरोइड ऐप अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से नीचे दिए लिंक से या प्ले स्टोर में vidrohi awaz सर्च https://goo.gl/CR1JfPडाउनलोड करे
आजम धरने पर बैठे – विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य और एसपी नेता मोहम्मद आजम खां ने नारेबाजी में सपा सदस्यों का न सिर्फ साथ दिया, बल्कि वेल में जमीन पर बैठकर धरना भी दिया। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के दौरान भी आजम साथियों के साथ वेल में बैठे रहे। हालांकि, अध्यक्ष ने कई बार वरिष्ठता की बात कहते हुए उनसे सीट पर जाने का अनुरोध किया।
योगी जोर से हंसे और चले गए- – सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सीएम सदन में पहुंचे और सभी दलों के नेताओं की सीट पर जाकर उनका अभिवादन किया। विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच वह लगातार मुस्कुराते रहे। कई बार तो उन्होंने नारों पर हंसते हुए एसपी सदस्यों से चुटकी भी ली। सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर जब सपा के एक विधायक ने मुस्लिम विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी… नारा लगाया तो योगी जोर से हंसे और चले गए।
Saturday, 2 December 2017
यूपी निकाय चुनाव ईवीएम में गड़बड़ी कर जीती भाजपा : अखिलेश
लखनऊ । उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के परिणाम पर बसपा प्रमुख मायावती के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सवाल उठाया और कहा कि वोटिंग मशीन में गड़बड़ी करके भाजपा की चुनाव में जीत हुई है। उन्होंने इस बात को समझाने का प्रयास करते हुए कहा कि जहां जहां ईवीएम नहीं वहां भाजपा काफी पीछे है। इस आंकड़े को उन्होंने (46:15) के रूप में पेश किया। उनके साथ सपा नेता आजम खां ने भी जहां जहां बैलट से चुनाव हुए वहां सपा जीती है। आज कोलकाता में महाजाति सदन में अखिलेश ने ईवीएम और बैलेट पेपर से चुनाव के अंतर के जरिए हार-जीत के समीकरण को समझाने का प्रयास किया।
जहां बैलेट पेपर से चुनाव वहां सपा जीती- अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कह रही कि उत्तर प्रदेश में कुल 16 निकायों के चुनाव हुए, जिनमें से 14 पर भाजपा और 2 पर बसपा को जीत मिली है। कांग्रेस-समाजवादी पार्टी (सपा) गायब हो गई है लेकिन जहां ईवीएम के माध्यम से मतदान हुआ, वहां भाजपा की जीत का प्रतिशत 46 है और जहां बैलेट पेपर से चुनाव हुए वहां जीत का प्रतिशत मात्र 15 है। वहीं सपा सरकार में पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा कि कोई छेड़छाड़ नहीं हुई लेकिन सेटिंग जरूर थी। जहां ईवीएम से चुनाव हुए वहां भाजपा जीती और जहां बैलेट पेपर से चुनाव हुए वहां सपा। गौरतलब है कि यूपी निकाय चुनाव में तीन चरणों में मतदान हुए थे।
सपा हर लड़ाई में ममता के साथ- अखिलेश ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी केंद्र सरकार व भाजपा के खिलाफ जो भी लड़ाई लड़ेगी, उसमें सपा उनका साथ देगी। सपा की ओर से प्रदेश की नई कार्यकारिणी समिति के गठन पर चर्चा की गई। इस दौरान अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लडऩे वालों का सपा साथ देगी। उन्होंने केंद्र के नोटबंदी और बिना पूर्व तैयारी के जीएसटी लागू करने के फैसले पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी ने आम जनता की कमर तोड़ दी और उसके बाद जब बिना तैयारी के जीएसटी को लागू किया गया तो यह व्यवसायियों के लिए नुकसानदेह साबित हुआ।
गुजरात में लोगों को भाजपा से सतर्क करेंगे- गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश ने कहा कि वह चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाएंगे। लोगों को भाजपा के झूठे प्रचार के बारे में सतर्क करेंगे। अखिलेश ने आगामी लोकसभा चुनाव में सपा के महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने का दावा करते हुए कहा कि यूपी बड़ा क्षेत्र है। वहां 80 लोकसभा सीटें हैं। असली ताकत गरीब किसानों और गांवों में है। भाजपा सरकार के अगर तीन साल के काम का आंकलन करें तो सामने आएगा कि उसने गरीबों के लिए क्या किया। पिछले तीन वर्षों में गरीब और गरीब हुआ है। नोटबंदी व जीएसटी की वजह से रोजगार छीना है। इसने देश की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। इस कार्यक्रम में यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान समेत कई सपा नेता मौजूद थे। बताते चलें कि नोटबंदी के विरोध के दौरान ममता ने जब लखनऊ में सभा आयोजित की थी तो अखिलेश ने उनका साथ दिया था। वहीं पिछले वर्ष ममता की शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए अखिलश कोलकाता आए थे
Monday, 2 October 2017
ताजिया जुलूस का रूट बदलने पर दो समुदायों के बीच तनाव, दस से अधिक घायल
बलिया (उत्तर प्रदेश) : कानपुर में रविवार को ताजिया जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया. भीड़ ने पथराव किया और वाहनों को आग लगा दी, जिससे तनाव उत्पन्न हो गया. पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर जोन) आलोक सिंह ने बताया कि जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा में ताजिये का जुलूस जब निर्धारित रास्ते से हटा तो एक समुदाय के कुछ लोगों ने जुलूस पर पथराव किया.
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पीएसी की चार कंपनियां और त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की एक कंपनी क्षेत्र में शांति बनाये रखने के लिए तैनात की गयी है. किसी बल की एक कंपनी में लगभग 100 जवान होते हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लखनऊ से पीएसी और आरएएफ की एक एक कंपनी और भेजी गयी है. स्थिति पर कड़ी निगाह रखी जा रही है.
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में भी कल रात तनाव हो गया था लेकिन इस पर काबू पा लिया गया. अधिकारी ने बताया कि बलिया के सिकंदरपुर में करीब आधा दर्जन लोग उस समय घायल हो गये, जब बच्चों को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद दो समुदायों में संघर्ष हो गया.
जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने बताया कि घटना शनिवार रात की है. दो बच्चों के बीच तू तू मैं मैं हुई और इसके बाद उनके माता पिता और फिर दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गये. विक्रम ने बताया कि पथराव की भी खबर आयी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण किया. उन्होंने बताया कि पुलिस और पीएसी जवान मौके पर तैनात किये गये हैं. स्थिति नियंत्रण में है.
Wednesday, 27 September 2017
सीतापुर के स्वयंभू बाबा सियाराम पर लगा रेप का आरोप
सीतापुर (उत्तर प्रदेश) : जिले के एक स्वयंभू बाबा पर एक लड़की ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है. लड़की की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. लड़की का आरोप है कि बाबा सियाराम दास ने उसके साथ बलात्कार किया है. जिले के एसएसपी ने बताया कि लड़की की शिकायत के बाद बाबा सियाराम को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. लड़की ने अपनी शिकायत में दो और लोगों का जिक्र भी किया है. गुरमीत राम रहीम का पर्दाफाश होने के बाद राजस्थान के फलाहारी बाबा पर भी रेप का आरोप लगा था और अब उत्तर प्रदेश से सियाराम दास का नाम सामने आया है. हमारे देश में कई ऐसे बाबा है जिनपर रेप का आरोप लग चुका है, बावजूद इसके बाबाओं का कारोबार थमता नहीं है.
इन बाबाओं पर लग चुका है रेप का आरोप:-
आसाराम बापू : आसाराम बापू देश में सबसे चर्चित बाबा हैं, उनके हजारों भक्त हैं, जिनमें महिला भक्त भी हजारों हैं. वर्ष 2013 में एक 16 साल की लड़की ने आसाराम बापू पर रेप का आरोप लगाया था. जिसके बाद आसाराम बापू की गिरफ्तारी हुई.
स्वामी नित्यानंद : नित्यानंद विवादों में तब आये जब एक एक्ट्रेस के साथ उनका आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया. हालांकि एक टीवी चैनल द्वारा प्रसारित इस वीडियो पर उनका कहना था कि इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ हुई है. लेकिन मामला विवादों में रहा था. नित्यानंद पर एक भारतवंशी अमेरिकी आरती राव के साथ बलात्कार का आरोप भी वर्ष 2012 में लगा था.
गुरमीत राम रहीम : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप के मामले में 20 साल की सजा सुनायी गयी है. बलात्कार का दोषी करार दिये जाने के बाद गुरमीत के फॉलोअर्स ने देश में काफी हंगाम मचाया था जिसमें 20 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी.

Friday, 15 September 2017
मथुरा के मंदिर में महिला से रेप, वारदात CCTV में कैद
यूपी के मथुरा जिले में रेप का एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक प्रसिद्ध मंदिर में दो लोगों ने एक महिला के साथ बलात्कार किया. रेप की यह वारदात और आरोपी वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए. हालांकि इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है. रेप की यह वारदात मथुरा के प्रसिद्ध राधा रानी मंदिर में हुई. जहां ओडिशा की रहने वाली एक महिला श्रृद्धालु बरसाना दर्शन करने आई थी.
सोमवार की रात वह राधा रानी मंदिर में ठहरी थी. इसी दौरान रात के करीब सवा दस बजे मंदिर के रसोइया और चौकीदार ने महिला को दबोच लिया दोनों उसे मंदिर परिसर के एक कोने में ले गए और वहां उसके साथ बारी बारी से बलात्कार किया. पीड़ित महिला किसी तरह से उन दोनों से छूटकर पुलिस के पास जा पहुंची और शिकायत लिखकर दी. लेकिन पुलिसवालों ने लापरवाही दिखाते हुए इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. जब मामला मीडिया के पास पहुंचा तब पुलिस हरकत में आई लेकिन दोनों आरोपी तब तक पुलिस की पहुंच से बाहर हो गए. अब पुलिस का कहना है कि महिला से शिकायत लेकर कार्रवाई की जा रही है. टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है.
मंदिर में रेप की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी टीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह से मंदिर परिसर में मौजूद महिला को एक शख्स पीछे से आकर उठा ले जाता है. और घटना के बाद दोनों आरोपी महिला के साथ फिर से परिसर में दिख रहे हैं !अभी तक मंदिर प्रबंधन की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. पीड़ित महिला को अब न्याय का इंतजार है. उसका कहना है कि अगर यह घटना किसी पुलिस वाले की लड़की के साथ होती तो इस मामले में जल्द कार्रवाई होती

Saturday, 9 September 2017
राम रहीम के डेरे से लखनऊ के एक मेडिकल कॉलेज को भेजे गए 14 शव !
लखनऊ. दुष्कर्म के मामले में सजा पा चुके राम रहीम के डेरे की कहानियों के तार लखनऊ से जुड़ गए है। बताया जा रहा है कि सिरसा में राम रहीम के डेरे से 14 शव लखनऊ के किसी मेडिकल कॉलेज को भेजे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका खुलासा उस वक्त हुआ, जब स्वास्थ्य मंत्रालय की एक कमेटी में लखनऊ के जीसीआरजी इंस्टीट्यूटऑफ मेडिकल साइंसेज के दस्तावेजों की जांच की, तो मामले का खुलासा हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च 2017 से जून 2017 के बीच में ये शव भेजे गए है।
लखनऊ के SSP दीपक कुमार ने कहा....लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार ने पिछले एक महीने में कोई डेडबॉडी नहीं आई है। मार्च, अप्रैल, मई, जून और जुलाई महीनों में 14 डेडबॉडी आई थी, जिसमें परिजनों के जरिए शरीर दान की दस्तावेज दिए गए थे। पहली नजर में इस तरह का कोई मामला नहीं है। आगे के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया और डीजीएमई से इस मामले में जानकारी पता कराके जांच कराएंगे।
शव लाने में इतना हुआ खर्च--एबुलेंस रिसीप्ट के मुताबिक, पटियाला से लखनऊ के लिए लाई गई। 9 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से 2075 किलोमीटर का 18,675 रुपए हुआ है, जबकि 500 रुपए और मिलाकर कुल 19, 175 रुपए का पेमेंट कैश में किया गया है।
8 सितंबर से शुरु हुआ सर्च ऑपरेशन- -दो साध्वियों के रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम के सिरसा स्थित डेरा हेडक्वार्टर में शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। डेरे के अंदर सर्च टीम को नए-पुराने नोट, बिना लेबल की कई दवाएं, बिना नंबर प्लेट वाली लग्जरी एसयूवी, कम्प्यूटर हार्ड डिस्क और डेरा में चलाई जाने वाली प्लास्टिक करंसी भी बरामद की गई। डेरा परिसर से 5 बच्चे भी मिले। सर्च टीम जब बाबा की गुफा में पहुंची तो वहां उसे 1500 जोड़ी जूते और 3000 जोड़ी महंगे डिजाइनर कपड़े मिले। वहीं, राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत के कमरे का भी पता चला। वहां कई लग्जरी आइटम्स मिले।
किस मामले में बाबा को सजा हुई है?
2002 में एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी लिखी। इसमें बताया गया था कि कैसे डेरा सच्चा सौदा के अंदर लड़कियों का सेक्शुअल हैरेसमेंट होता था। यह चिट्ठी पंजाब और हरियाणा कोर्ट को भी भेजी गई थी। इसके बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ यौन शोषण का केस शुरू हुआ और सीबीआई ने जांच शुरू की।
15 साल बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी करार दिया। माना जाता है कि ये चिट्ठी राम रहीम के 20 साल ड्राइवर रहे रणजीत सिंह की बहन ने लिखी थी। बाद में रणजीत का मर्डर हो गया था। इसका शक भी बाबा समर्थकों पर जताया गया। यह केस भी पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।
क्या सजा सुनाई कोर्ट ने राम रहीम को?
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 28 अगस्त को CBI की स्पेशल कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई। यानी डेरा चीफ को कुल 20 साल जेल में गुजारने होंगे। कोर्ट ने राम रहीम पर कुल 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। इसमें 15-15 लाख रुपए का जुर्माना दो रेप केस के लिए है। 14-14 लाख रुपए दोनों रेप विक्टिम साध्वियों को हर्जाने के रूप में देने होंगे। सजा सुनाए जाने पर राम रहीम कोर्ट रूम में फूट-फूटकर रोने लगा
Wednesday, 30 August 2017
56 इंच के सीने का ही नतीजा है कि बिना लड़े चीन से 'युद्ध' जीत लिया : केशव प्रसाद मौर्य
इलाहाबाद : दो महीने से भी ज्यादा समय से चल रहे डोकलाम विवाद का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकलने पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने इसे पीएम मोदी की सफल कूटनीति करार देते हुए कहा कि यह पीएम की कूटनीतिक सफलता ही है कि चीन को अपने कदम वापस खींचने पड़े. वह यहां पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
डिप्टी सीएम ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के 56 इंच के सीने का ही परिणाम है कि भारत ने चीन से बिना युद्ध लड़े युद्ध जीत लिया है और चीन को अपनी सेना डोकलाम से वापस हटानी पड़ी. इलाहाबाद में यमुना पार अरैल में स्थित महर्षि महेश योगी आश्रम में होम गार्ड्स द्वारा आयोजित नमामि गंगे जागृति यात्रा में आए मौर्य ने कहा कि आज गोली का जवाब गोला से देने की छूट हमारे वीर जवानों को किसी ने दी है, तो वह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है.
उन्होंने कहा कि यह हमारे प्रधानमंत्री की सफल कूटनीति का ही परिणाम है कि चीन को अपने कदम वापस खींचने पड़े और हमने बिना युद्ध किये ही युद्ध जीत लिया है. यह हमारे पीएम की अभूतपूर्व सफलता है. नमामि गंगे परियोजना के संदर्भ में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यह गंगा मैया की ही कृपा है कि गोमुख से लेकर गंगा सागर तक केवल कमल ही खिला हुआ है. उत्तराखंड में भाजपा है, उत्तर प्रदेश में भाजपा है, बिहार में भी अब भाजपा है और झारखंड में भाजपा है.
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आने वाले समय में बंगाल में भी कमल खिलेगा। कार्यक्रम में प्रदेश के होम गार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर ने मौर्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज हमारे पुलिस विभाग को 80,000 जवानों की आवश्यकता है. मैं आपसे निवेदन करना चाहता हूं कि यूपी के किसी भी एक-दो जिले को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हमारे विभाग (होम गार्ड्स) को दे दिया जाए. कम से कम यातायात प्रबंधन के लिए ही दे दिया जाए
Sunday, 30 April 2017
UP सरकार का तोहफा:CM योगी का ऐलान,बढ़ेगी दिव्यांगों की पेंशन राशि
भाजपा सरकार दिव्यांगों के विकास के लिए हमेशा आगे रहती है और अब योगी सरकार भी उनके विकास के लिए नई पहल शुरू कर रही है। योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन देवरिया आए और यहां दिव्यांग कैंप के उदघाटन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। मंच से योगी सरकार ने दिव्यांगों के लिए बड़े ऐलान किए। यूपी में दिव्यांगों को मिल रही पेंशन की राशि को 300 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। साथ ही उन्हें कृत्रिम अंग और उपकरण बांटने का भी ऐलान किया गया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी दिव्यांगों के लिए बहुत ही संवेदनशील हैं। यूपी सरकार भी उनके लिए कुछ करना चाहती है। सीएम ने कहा, प्रत्येक तहशील में उनके लिए एक दिन में प्रमाणपत्र बनाने का इंतजाम किया जाएगा। यूपी में किसान, गरीब और पिछड़े तबकों के विकास के लिए कई तरह की पहल की जा रही है। यूपी सरकार के काम के कसीदे पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने की कसम खाई है। हम गन्ना किसानों के विकास के लिए भी कदम उठा रहे हैं। साथ ही गांव में 24 घंटे बिजली की बात भी कही।
गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ दो दिन के गोरखपुर दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। सीएम बनने के बाद वे दूसरी बार गोरखपुर आएं हैं।

गोरखपुर दौरा:मंदिर के बाहर लगी फरियादियों की लाइन,CM ने सुनी बात-----
सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। शनिवार को गोरखपुर पहुंचे और रात को आराम करने के बाद रविवार सुबह सुबह गोरखनाथ मंदिर गए। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और योग के बाद वहां से निकलकर गोशाला पहुंच गए। गायों की सेवा की। मंदिर के बाहर फरियाद लगाने वालों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने फरियादियों की फरियाद सुनी। उनमें से ज्यादा लोग अल्पसंख्यक समुदाय से थे।
कल उन्होंने गोरखपुर में कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई और आज सुबह सुबह गोरक्षनाथ मंदिर पहुंच गए। वहां उन्होंने पहले पूजापाठ की और फिर गौशाला में गायों से मुलाकात की। हमेशा की तरह उन्हें बिस्किट खिलाया। अपने पालतू कुत्ते को भी खूब प्यार किया। पिछली बार की तरह इस बार भी मंदिर के बाहर फरियादियों की भीड़ जुटी थी। सुबह का नाश्ता करके वे 10 बजे गोरखपुर से देवरिया गये और दिव्यांगों को उपकरण जैसे साइकिल वितरण किया । इसके बाद सलेमपुर में उपकरण कैंप का उदघाटन किया । दोपहर 12.35 बजे गोरखपुर लौट आएं। दोपहर तीन बजे आरएसएस की बैठक में शामिल हुए । 4.30 बजे जीडीए में विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा की । शाम 6 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए ।

Saturday, 29 April 2017
योगी के मंत्री ने कहा, तीन तलाक हवस मिटाने का जरिया बना!
उत्तर प्रदेश की नवनिर्वाचित योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने तीन तलाक पर विवादास्पद बयान दिया है. चुनाव से ठीक पहले बीएसपी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए मौर्य ने कहा है कि तीन तलाक की आड़ में मुस्लिम पुरुष अपनी हवस पूरी करने के लिए लगातार पत्नियां बदलते रहते हैं. मौर्य के इस बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड ने कड़ी आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मौर्य को बर्खास्त करने की मांग की है
बस्ती में एक कार्यक्रम में आए मौर्य ने मीडिया से बातचीत में जब तीन तलाक के जुड़े सवाल का जवाब दिया तो उनकी जुबान से ये विवादित बोल फूट गए. उन्होंने कहा कि तीन तलाक के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी मुस्लिम महिलाओं के साथ खड़ी है. अकारण, बेवजह, मनमाने तरीके से जब चाहा तलाक दे दिया जाता है.
मौर्य ने कहा कि यहां तक कि तलाक का कोई आधार ही नहीं होता. अपनी हवस को पूरा करने के लिए लगातार पत्नियां बदलते रहने का काम इसके जरिए किया जा रहा है. मौर्य ने अपने बयान में ये भी कहा कि मुस्लिम पुरुष अपनी पत्नी और बच्चों को सड़कों पर मरने के लिए छोड़ देते हैं.
मौर्य के इस बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने कहा कि एक तरफ मुस्लिम महिलाएं अन्याय के खिलाफ लड़ रही हैं तो दूसरी तरफ स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे कैबिनेट मंत्री इस तरह के बयान दे रहे हैं, उन्हें इसकी कड़ी सजा दी जानी चाहिए और पद से हटा दिया जाना चाहिए. अंबर ने कहा कि मैं योगी जी से अपील करूंगी कि मौर्य को पागलखाने भेजा जाए.
Wednesday, 29 March 2017
योग महोत्सव: योगी बोले, लोग संतों को भीख नहीं देते, मोदी ने मुझे यूपी सौंप दिया
यूपी के लखनऊ में योग महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आजकल लोग साधु संतों को भीख तक नहीं देते हैं लेकिन पीएम मोदी ने मुझे उत्तर प्रदेश सौंप दिया। उन्होंने कहा कि मैं यूपी की बीमारियों का ईलाज करूंगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस वक्त मुझे सीएम बनने के लिए कहा गया था, उस समय मेरे पास सिर्फ एक जोड़ी ही कपड़े थे। अमित शाह ने अचानक सीएम बनने के लिए कह दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम यूपी में बड़े निर्णय लेने से हिचकेंगे नहीं। वहीं, नोटबंदी पर बोलते हुए कहा कि ये ईमानदार नेतृत्व की वजह से हुई है। उन्होंने पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले योग को सांप्रदायिक माना जाता था। सूर्य नमस्कार नमाज से मिलता जुलता है। यूपी सीएम ने आगे कहा कि मैंने पूरे प्रदेश की यात्रा की है और मुझे यहां की सभी बीमारियों के बारे में मालूम है।
Friday, 24 March 2017
योगी की सख्ती: यूपी के हर कर्मचारियों को देनी होगी अंगूठा लगाकर हाजिरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी विभागों में काम चलाऊ व्यवस्था को तुरंत बंद कर पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त कार्य प्रणाली अपनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालयों में उपस्थित रहें। साथ ही कार्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि कक्षों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं, जिससे हाजिरी लगाकर अनुपस्थित होने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके। मुख्यमंत्री शुक्रवार को लखनऊ में शास्त्री भवन स्थित सभागार में अपने विभागों से संबंधित मंत्रिगणों व प्रमुख सचिव/सचिव के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने सचिवालय में प्रवेश के लिए अनावश्यक एवं गैर जरूरी निर्गत किए गए प्रवेश पत्र तत्काल निरस्त करने का निर्देश देते हुए कहा कि सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था संसद की तरह सुनिश्चित की जाए, ताकि दलाल व गलत कार्य कराने वाले प्रवेश न पा सकें। जनता की समस्याओं के त्वरित व गुणात्मक निस्तारण का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी विभागों की कार्य पद्धति में सुधार दिखना चाहिए।
सहमति से बैठे हों युवक-युवतियां तो न करें कार्रवाई
एंटी रोमियो स्क्वायड के लिए स्पष्ट गाइड लाइन तैयार करने का निर्देश प्रमुख सचिव गृह को देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई युवक व युवती आपसी सहमति से कहीं बैठे हैं या कहीं जा रहे हैं, तो उन पर कार्रवाई कतई न की जाए। इसी प्रकार एसिड अटैक के मामले में कठोर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, प्रतिदिन सभी जनपदों के डीएम व एसपी से इन सभी मामलों को सम्मिलित करते हुए कानून-व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की जाए।
इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर, आगरा व झांसी में जल्द मेट्रो
मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी व कानपुर मेट्रो के संबंध में कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इलाहाबाद, मेरठ, आगरा, गोरखपुर व झांसी में भी मेट्रो चलाने के लिए तेजी से डीपीआर तैयार कराकर आगे की कार्रवाई शुरू की जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार एक वर्ष के भीतर इन सभी नगरों में मेट्रो का कार्य शुरू कराने के लिए कृतसंकल्पित है। अवैध खनन पर डीएम एसपी जिम्मेदार होंगेअवैध खनन की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगना चाहिए। अभी भी कई जनपदों से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही हैं। यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने प्रमुख सचिव खनन व गृह को निर्देशित किया कि जहां से भी शिकायतें हों, वहां सख्त कार्रवाई की जाए। जिन जनपदों से अवैध खनन की शिकायतें प्राप्त हों, वहां के डीएम व एसएसपी को सीधे जिम्मेदार ठहराया जाए।
पीएम आवास योजना अब आवास विकास संभालेगा
सीएम ने पीएम आवास योजना पर असहयोगात्मक रुख अख्तियार करते हुए जनता को इसके लाभ से वंचित रखा गया है। इस संबंध में तत्काल सुधार की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि इस कार्य को नगर विकास विभाग से लेकर आवास विकास विभाग को दिया जाए, जिससे इस योजना का लाभ प्रदेश की जनता को दिलाया जा सके। कांशीराम आवास योजना के अधूरे आवासों को पूरा करने व पारदर्शी ढंग से आवासहीनों में आवंटित करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।
जेनेरिक दवाओं के लिए खोली जाएं 3000 दुकानें
मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश में सस्ती जेनेरिक दवाएं देने की केंद्र की योजना के तहत सिर्फ 150 दुकानें ही खुली हैं। इसे बढ़ाकर तुरंत 3000 किया जाए।उन्होंने चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की खराब स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति संतोषप्रद नहीं है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बहुत खराब है और एक प्रकार से यह कृत्य मानवता के खिलाफ अपराध भी है। उनकी सरकार इस सड़ी-गली व्यवस्था को सुधारने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए राजकीय अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। माफिया को न दें ठेकेमुख्यमंत्री ने सरकारी कार्यों में पंजीकृत दागी फर्मों व माफिया किस्म के ठेकेदारों का पंजीयन समाप्त करके इसके स्थान पर पारदर्शी व गुणवत्तापरक कार्य करने वाली संस्थाओं को मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव को नजरंदाज करते हुए प्राथमिकी दर्ज करा कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए।
अवैध स्लाटर हाउस पर कार्रवाई होगी
अवैध स्लॉटर हाउसों के संबंध में स्पष्ट व भेदभाव रहित कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों, तस्करों, भू माफियाओं पर बिना किसी भेदभाव के सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। थानों का कबाड़ दूर किया जाएथानों के बाहर वाहनों के कबाड़ पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इन वाहनों को तत्काल निस्तारित किया जाए और यदि कतिपय कारणों से निस्तारित नहीं हो पा रहे हैं तो उन्हें दूसरे स्थानों पर रखा जाए।
वाहन चोरों के सक्रिय गिरोहों पर भी कार्रवाई की जाए। थानों व तहसीलों में फरियादियों के लिए बैठने व पानी पाने की व्यवस्था अवश्य की जाए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राज्य सरकार 100 दिनों के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए जनता से मिलने और उनकी समस्याओं के निस्तारण की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करेगी।
भाषा विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त करते हुए योगी ने निर्देशित किया कि प्रदेश की सभी क्षेत्रीय भाषाओं व संस्कृतियों के विकास के लिए कार्य किया जाना चाहिए। तभी समग्र रूप से उत्तर प्रदेश की छवि, देश व दुनिया में लोगों के सामने आ पाएगी। उन्होंने भाषा विभाग में राजनीतिक नियुक्तियों को तत्काल प्रतिबंधित करने का निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं के विकास के लिए रणनीति तैयार की जाए। उन्होंने उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के बीच संपत्तियों व कार्मिकों के बंटवारे से संबंधित प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर राज्य सरकार में मंत्री स्वाती सिंह, डा. नीलकंठ तिवारी, सुरेश पासी, गिरीश चन्द्र यादव, अतुल गर्ग, जय प्रताप निषाद तथा अर्चना पाण्डे सहित मुख्य सचिव राहुल भटनागर व मुख्यमंत्री के विभागों से संबंधित प्रमुख सचिव व सचिव उपस्थित रहे।
Thursday, 23 March 2017
एक्शन में मंत्री: कामकाज संभालते श्रीकांत बोले, UP को 24 घंटे बिजली
यूपी में मंत्रालयों के बंटवारे के बाद आज से मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों को कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। किसी मंत्री ने दफ्तर की सफाई के बाद कार्यभार संभाला तो किसी ने काम संभालते ही कर्मचारियों को शपथ दिलाई।ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कार्यभार संभालते ही कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मीडिया से बात करते हुए श्रीकांत ने कहा कि वह हर गांव और कस्बे में 24 घंटे बिजली देने का वादा किया और वह उसे पूरा करेंगे।
आपको बता दें कि बुधवार को सीएम आदित्यनाथ योगी ने सभी मंत्रियों को उनका विभाग बांटा और अपनी कैबिनेट तैयार की। उनके पास 37 मंत्रालय रहेंगे।
Monday, 20 March 2017
जाकिर नाइक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ईडी ने 18 करोड़ की संपत्ति जब्त की
नई दिल्ली- विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के खिलाफ सोमवार को बड़ा ऐक्शन लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) और अन्य की 18.37 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। उधर, एनआईए ने जाकिर नाइक को दूसरा नोटिस जारी कर आतंक रोधी कानून के तहत उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में 30 मार्च तक पेश होने को कहा है।
इससे पहले ईडी ने जाकिर नाइक और IRF से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में पिछले महीने उनके एक साथी को गिरफ्तार भी किया था। ईडी को जाकिर नाइक की भी तलाश है जो गिरफ्तारी से बचने के लिए सऊदी अरब में हैं। ईडी ने इसी महीने जाकिर नाईक की बहन नइलाह नौशाद नूरानी से भी पूछताछ की है। ऐसा माना जाता है कि नइलाह जाकिर की 5 कागजी कंपनियों में निदेशक थीं। नइलाह नौशाद नूरानी से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी पूछताछ कर चुकी है।
ये पांचों 'शैल' कंपनियां नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के लिए मनी लॉन्ड्रिंग के कथित आरोप से जुड़ी हुई हैं। ईडी ने अपनी जांच में साबित किया था कि जाकिर नाइक और उसके एनजीओ ने करीब 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की है। इसमें से 50 करोड़ रुपये नइलाह के बैंक खातों में जमा किए गए हैं।
फिलहाल जाकिर नाइक के भारत लौटने के कोई संकेत नहीं हैं। विवादित धर्मगुरु के बारे में मुंबई पुलिस बहुत पहले ही महाराष्ट्र सरकार को रिपोर्ट दे चुकी है कि वह गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं और उनके आतंकियों से संबंध हो सकते हैं। ईडी जाकिर नाइक को इस संबंध में तीन बार समन कर चुकी है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जाकिर नाइक को दूसरा नोटिस जारी किया। एनआईए ने नोटिस में आतंक रोधी कानून के तहत उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में 30 मार्च को पेश होने को कहा है। एजेंसी ने इससे पहले इसी महीने पहला समन जारी करके उनसे 14 मार्च को पेश होने को कहा था। अधिकारियों ने कहा कि नाइक को यहां एनआईए के मुख्यालय में तलब किया गया। नोटिस 51 वर्षीय नाइक के मुंबई स्थित आवास में भेजा गया।
जाकिर पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल ढाका के एक कैफे में हुए हमले में कुछ आतंकवादियों को इस घटना के लिए प्रेरित किया था। पिछले साल नवंबर में एनआईए ने नाइक और उनके सहयोगियों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। नाइक पर धर्म के आधार पर विभिन्न समुदायों के बीच कथित रूप से दुश्मनी बढ़ाने और सौहार्द का माहौल बिगाड़ने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।

एक्शन में योगी - सिर्फ मेरिट के आधार पर नौकरियां; थानों पर दबाव नहीं, तीन बूचड़खानों पर लगे ताले
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण के साथ 'एक्शन' में हैं. उन्होंने सोमवार को अपने कार्यकाल के पहले दिन अधिकारियों से 15 दिन में अपनी संपत्तियों का ब्योरा देने को कहा. उन्होंने नौकरियों में मेरिट के आधार पर भर्तियां करने के लिए कहा. योगी की सरकार बनते ही बूचड़खानों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है. रविवार को रात में इलाहाबाद के अटाले इलाके में तीन बूचड़खानों पर ताले लगा दिए गए.
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार बनते ही एक्शन में हैं. उनकी सरकार बनते ही बूचड़खानों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है. रविवार को रात में इलाहाबाद के अटाले इलाके में तीन बूचड़खानों पर ताला लगा दिया गया. हालांकि इन बूचड़खानों के बंद होने से सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है. हालांकि स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह बूचड़खाने पहले ही बंद कर दिए गए थे लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर पहले ही बंद थे तो फिर ताला नई सरकार के आने पर क्यों लगाया गया?
योगी ने अफसरों से कहा कि अधिकारी लोक संकल्प के हिसाब से योजना बनाएं. इस मौके पर स्वच्छता के लिए सभी अफसरों को शपथ दिलाई गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेश बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी बेहतर की जाएगी. सीएम ने कहा कि तहसील और थानों में किसी भी तरह का राजनैतिक दबाव नहीं होना चाहिए, जीरो टॉलरेंस होना चाहिए. महिलाओं के प्रति अधिकारी अपना रुख बदलें. उन्होंने कहा कि अधिकारी बजट की तैयारी करें. 15 जून से 15 जुलाई के बीच बजट सत्र हो सकता है.
मुख्यमंत्री ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के नेता की हत्या के सिलसिले में राज्य पुलिस प्रमुख से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि उन्होंने डीजीपी जावीद अहमद से 'सतर्क' रहने और प्रदेश में अपराधों की रोकथाम के लिए योजना बनाने के लिए कहा है. 44 वर्षीय योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दो उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा एवं 44 अन्य मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री के रूप में पद एव गोपनीयता की शपथ ली थी. हमेशा भगवा वस्त्र पहने रहने वाले योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए काम करेगी.
सूत्रों ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रात में इलाहाबाद में हुई बीएसपी नेता की हत्या पर चिंता व्यक्त की. योगी आदित्यनाथ ने जावीद अहमद से सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों से बातचीत करने के बाद 15 दिन के भीतर राज्य में बेहतर पुलिस व्यवस्था स्थापित करने के लिए ब्लूप्रिंट बनाने को भी कहा है.
योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ही वीवीआईपी गेस्ट हाउस में राज्य के शीर्ष नौकरशाह, यानी मुख्य सचिव से भी मुलाकात की. मुख्यमंत्री फिलहाल इसी गेस्ट हाउस में रह रहे हैं. उनके सभी विभागों के प्रधान सचिवों से भी जल्द मुलाकात करने की संभावना है.
रविवार को मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद अपने मंत्रिमंडल के साथ एक अनौपचारिक बैठक भी की थी. भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ा कदम उठाते हुए योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ही अपने सभी मंत्रियों से अपनी संपत्ति और पूंजी का ब्योरा 15 दिन के भीतर सार्वजनिक करने के लिए कहा था.
सभी मंत्रियों से कहा गया है कि वे यूपी सरकार के प्रवक्ता नियुक्त किए गए श्रीकांत शर्मा तथा सिद्धार्थनाथ सिंह के जरिए ही मीडिया से बातचीत करें. सीधे मीडिया से बात करने को लेकर चेतावनी भी दी गई है. उत्तर प्रदेश के दो वरिष्ठतम विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे सभी चयनित सदस्यों को सरकार से समन्वय स्थापित करने का प्रशिक्षण दें. 403-सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 312 सीटें जीती हैं, और उनके कई विधायक पहली बार जीतकर सदन में पहुंचे हैं.
योगी के पदभार ग्रहण करने के साथ ही नौकरशाहों में तबादलों की अटकलें जोरों पर हैं. गोरखपुर से पांच बार सांसद रह चुके योगी आदित्यनाथ अपने संसदीय क्षेत्र में स्थित गोरखनाथ मंदिर के प्रमुख महंत भी हैं.

Sunday, 19 March 2017
योगी बने यूपी के सीएम, केशव मौर्य-दिनेश शर्मा डिप्टी CM; एक मुस्लिम समेत 44 मंत्रियों ने ली शपथ
लखनऊ. योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यूपी के सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। कांशीराम स्मृति उपवन में हुए समारोह में नरेेंद्र मोदी, अमित शाह और लालकृष्ण अाडवाणी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। सेरेमनी में 9 राज्यों के सीएम भी मौजूद थे। मुलायम-अखिलेश यादव भी शपथ ग्रहण में पहुंचे। कैबिनेट-राज्य मंत्रियों समेत कुल 44 मंत्रियों ने शपथ ली।
22 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ...
- योगी आदित्यनाथ के साथ 22 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसके अलावा 9 राज्य मंत्री (इंडिपेंडेंट चार्ज) और 13 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली।
- इसमें श्रीकांत शर्मा, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण चौधरी, सुरेश खन्ना, सत्यदेव पचौरी, जयप्रताप सिंह, ओमप्रकाश राजभर, स्वामी प्रसाद मौर्य, जयप्रकाश सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदगोपाल नंदी, दारा सिंह चौहान, एसपी सिंह बघेल, धरमपाल सिंह, रमापति शास्त्री, बृजेश पाठक, राजेंद्र सिंह, मुकुल बिहारी, आशुतोष टंडन और रीता बहुगुणा शामिल हैं।
- मंत्रिमंडल में रीता बहुगुणा समेत 5 महिलाएं शामिल हैं। योगी ने अपनी टीम में एक मुस्लिम पूर्व क्रिकेटर मोहसिन रजा को भी शामिल किया है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में एक सिख और एक यादव को जगह दी गई है।
- बता दें कि अखिलेश मंत्रिमंडल में 15 मुस्लिम शामिल थे।
दूसरी पार्टियों से बीजेपी में आए 7 नेताओं को कैबिनेट में मिली जगह
- स्वामी प्रसाद मौर्य- बीएसपी छोड़कर आए
- रीता बहुगुणा जोशी- कांग्रेस छोड़कर आए
- दारा सिंह चौहान- बीएसपी छोड़कर आए
- एसपी सिंह बघेल- सपा छोड़कर आए
- बृजेश पाठक- बीएसपी छोड़कर आए
- लक्ष्मी नारायण चौधरी- बीएसपी छोड़कर आए
- नंद गोपाल नंदी- कांग्रेस छोड़कर आए

9 राज्यों के सीएम हुए शामिल
1# मध्य प्रदेश- शिवराज सिंह चौहान
2# गोवा- मनोहर पर्रिकर
3# महाराष्ट्र- देवेंद्र फड़णवीस
4# आंध्र प्रदेश- चंद्रबाबू नायडू
5# अरुणाचल प्रदेश- पेमा खांडू
6# छत्तीसगढ़- डॉ. रमन सिंह
7# असम- सर्बानंद सोनोवाल
8# गुजरात- विजय रूपानी
9# उत्तराखंड- त्रिवेंद्र सिंह रावत
2# गोवा- मनोहर पर्रिकर
3# महाराष्ट्र- देवेंद्र फड़णवीस
4# आंध्र प्रदेश- चंद्रबाबू नायडू
5# अरुणाचल प्रदेश- पेमा खांडू
6# छत्तीसगढ़- डॉ. रमन सिंह
7# असम- सर्बानंद सोनोवाल
8# गुजरात- विजय रूपानी
9# उत्तराखंड- त्रिवेंद्र सिंह रावत
सीएम की रेस में योगी अचानक निकले थे आगे
- बीजेपी के फायरब्रांड लीडर और हिंदू हार्डलाइनर इमेज वाले योगी आदित्यनाथ (44) को लखनऊ में विधायक दल ने अपना नेता चुना था। इस मीटिंग से दो घंटे पहले ही आदित्यनाथ सीएम पद की दौड़ में आगे निकले थे।
- बता दें, वे यूपी के पहले और उमा भारती के बाद देश में दूसरे भगवाधारी सीएम हैं। ऐसा भी पहली बार ही है, जब यूपी में दो-दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। इसके लिए केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को चुना गया है।
ऐसे तय हुए दो डिप्टी सीएम
- बीजेपी विधायक दल की मीटिंग खत्म होने के बाद पार्टी के सेंट्रल ऑब्जर्वर वेंकैया नायडू ने कहा, "विधायक दल की मीटिंग में सुरेश खन्ना ने आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा। दूसरों से भी पूछा गया कि क्या कोई किसी और के नाम का प्रस्ताव रखना चाहता है। लेकिन योगी का नाम सामने आते ही सभी ने खड़े होकर प्रस्ताव का समर्थन किया।"
- "योगी ने कहा कि यूपी बड़ा प्रदेश है, इसलिए मुझे दो सहयोगियों की जरूरत होगी। अमित शाह जी से बात करने के बाद पार्टी ने तय किया कि योगी जी को सहयोग देने के लिए केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।"

- बता दें कि चुनाव नतीजे आने के बाद राजनाथ सिंह से लेकर मनोज सिन्हा, केशव प्रसाद माैर्या और सिद्धार्थनाथ सिंह सीएम पद की दौड़ में थे। लेकिन सात दिन में सभी दौड़ से बाहर हो गए।
जीत के जश्न के नाम पर डिस्टर्बेंस बर्दाश्त नहीं होगा- योगी
- राज्यपाल से मुलाकात के बाद योगी ने सभी जिलों के SSP से कहा कि जीत के जश्न के नाम पर डिस्टर्बेंस और उत्पात किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
- राज्यपाल से मुलाकात के बाद योगी ने सभी जिलों के SSP से कहा कि जीत के जश्न के नाम पर डिस्टर्बेंस और उत्पात किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
योगी आदित्यनाथ CM क्यों?
- पॉलिटिकल एक्सपर्ट श्रीधर अग्निहोत्री ने 10 कारण बताए, जिसकी वजह से योगी यूपी के सीएम बनाए गए।
1) कट्टर हिंदूवादी चेहरा हैं। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता हैं।
2) मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए नेता हैं। राम मंदिर का मुद्दा उठाते रहे हैं।
3) 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जैसा पोलराइजेशन इस विधानसभा चुनाव में हुआ है, 2019 में भी हो सकता है।
4) इस चुनाव में वेस्ट यूपी से लेकर पूर्वांचल तक योगी आदित्यनाथ ने जमकर प्रचार किया। माना जा रहा है कि इससे बीजेपी को जीत में काफी फायदा हुआ।
5) बीजेपी को जो बहुमत मिला है, उसमें हिंदुत्व का एजेंडा ही कारगर रहा है।
6) आदित्यनाथ पर करप्शन का कोई आरोप नहीं है।
7) योगी की कोई लामबंदी नहीं है। उनके साथ गुटबंदी जैसी कोई चीज नहीं है।
8) पूर्वांचल में अच्छी पकड़ रखते हैं, जहां मोदी-राजनाथ-अमित शाह की सबसे ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं।
9) गोरखपुर से 5 बार सांसद रहे हैं। विधायिका का अनुभव है।
10) आरएसएस के करीबी माने जाते हैं। इसलिए उनके नाम पर आसानी से मुहर लगी।

योगी आदित्यनाथ के लिए क्या होंगी चुनौतियां?
- डेवलपमेंट:केंद्र सरकार की योजनाएं जैसे सुकन्या योजना, जनधन योजना और उज्ज्वला योजना को सही तरीके से लागू करना, ताकि इसका सही लाभ लोगों तक पहुंच सके।
- नौकरशाही:इस पर लगाम लगाना होगा। किसी तरह का कोई घपला न हो।
-हिंदुत्व की उम्मीदें:गोहत्या रोकने, हिंदुओं का पलायन रोकने और स्लॉटर हाउस बंद करने जैसी हिंदुत्व की उम्मीदों को लेकर उनके कामकाज पर नजर रहेगी।
- अल्पसंख्यकों का बुरा न हो:मुस्लिमों के मुद्दे पर भी योगी को ध्यान देना होगा, ताकि उन्हें ये न लगे कि उनका नुकसान हो रहा है। मुसलमान असुरक्षित महसूस न करें, इसका ध्यान भी रखना होगा।
- सबका साथ:अति पिछड़ा, दलित समेत सभी वर्ग को साथ लेकर चलने की चुनौतियां भी होंगी, क्योंकि अब वे पूरे प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।
योगी से कैसे हो सकती है दिक्कत?
- योगी को एडमिनिस्ट्रेटिव एक्सपीरियंस नहीं है। ब्यूरोक्रेसी गुमराह कर सकती है। उनका वीएचपी से ताल्लुक है। मठ-मंदिर से आए हैं। उन पर साधु-संन्यासी हावी हो सकते हैं।
- उन पर ठाकुरवादी होने का आरोप लगता रहा है। अति पिछड़े और अन्य कास्ट के लोग नाराज हो सकते हैं। पार्टी के दूसरे नेताओं के सपोर्टर्स नाराज हो सकते हैं। गुटबाजी हो सकती है।
- विवादित बयानों को दोहराते हैं तो राजनीतिक अव्यवस्था पैदा हो सकती है।

योगी आदित्यनाथ के कुछ विवादित बयान पढ़िए
तमाम अटकलों के बीच आखिरकार भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री चुन लिया है. प्रचंड बहुमत हांसिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद ये खबरे तेज हो गई थी कि आखिर यूपी का सीएम कौन होगा. जो कि अब तय हो गया है. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री की दौड़ में कई दिग्गज नेता थे लेकिन बीजेपी के फायर ब्रांड नेता माने जाने वाले योगी बाज़ी मार गए. योगी हिंदुत्व का बड़ा चेहरा माने जाते है और उनकी राजनीति भी इसी के इर्द-गिर्द दिखाई पड़ती है. योगी का मुख्य एजेंडा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण है. वही दूसरी और आदित्यनाथ अपने बेबाक अंदाज और विवादित बयानों के वजह से चर्चा में रहते है. उनके बयान हमेशा मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते है. कई दफा योगी के बयानों की वजह से विपक्षो के निशाने पर बीजेपी आ जाती है.
पढ़िए योगी आदित्यनाथ के विवादित बयान
दादरी हत्याकांड पर योगी - दादरी कांड पर आजम खान द्वारा यूएन जाने की बात पर योगी ने उन्हें तुरंत बर्खास्त करने वाला बयान दिया था. योगी ने कहा था कि अखलाख पाकिस्तान गया था और उसके बाद से उनकी गतिविधियां बदल गई थीं. क्या सरकार ने ये जानने की कभी कोशिश की कि ये व्यक्ति पाकिस्तान क्यों गया था. आज उसे महिमामंडित किया जा रहा है. अखलाक को उसके घर में ही भीड़ ने घुसकर मार डाला था.
लव जिहाद पर योगी - 2014 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद आदित्यनाथ ने 'लव जिहाद' को बड़ा मुद्दा बनाया था. इस दौरान योगी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि हमने फैसला किया है कि अगर वे एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करवाते हैं तो हम 100 मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाएंगे.
मस्जिद में गौरी-गणेश की मूर्ति स्थापित करवा देंगे - फरवरी 2015 में विश्व हिंदू परिषद के एक आयोजन के दौरान योगी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि अगर उन्हें अनुमति मिले तो वो देश के सभी मस्जिदों के अंदर गौरी-गणेश की मूर्ति स्थापित करवा देंगे. उन्होंने कहा कि काशी की मस्जिद में शिव और पार्वती विराजमान हैं. मक्का में गैर मुस्लिम नहीं जा सकता है.
जो योग का विरोध करते उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए- योग के ऊपर भी विवादित बयान देते हुए योगी ने कहा था कि जो लोग योग का विरोध कर रहे हैं उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए. उन्होंने ने यहां तक कहा कि लोग सूर्य नमस्कार को नहीं मानते उन्हें समुद्र में डूब जाना चाहिए. अभी हाल ही में योगी विधानसभा चुनाव के दौरान राम मंदिर पर बयान देते हुए योगी ने कहा था कि राम मंदिर जरूर बनेगा और किसी में दम नहीं है कि वहां पर राम मंदिर बनने से रोक सके.
मुस्लिमों के उच्च प्रजनन दर से जनसंख्या असंतुलन - सितंबर 2015 में फिर से विवादित बयान देते हुए आदित्यनाथ ने कहा था कि मुस्लिमों के बीच 'उच्च' प्रजनन दर से जनसंख्या असंतुलन हो सकता है.
शाहरुख की थी हाफिज सईद से तुलना - नवंबर 2015 में योगी आदित्यनाथ ने शाहरुख की तुलना हाफिज सईद से करते हुए कहा था कि हाफिज सईद की भाषा और शाहरुख की भाषा में कोई अंतर नहीं है.
जेएनयू मामले पर वविवादित बयान - आदित्यनाथ ने कन्हैया पर कहा था कि जेएनयू सहित देश के किसी भी शिक्षण संस्था से किसी भी जिन्ना को पैदा नहीं होने दिया जाएगा. योगी ने कहा कि जिन्ना को पैदा होने से पहले ही दफन कर दिया जाएगा.
Subscribe to:
Posts (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...