Showing posts with label राजसमंद. Show all posts
Showing posts with label राजसमंद. Show all posts
Friday, 15 December 2017
आरोपी के समर्थन में सड़कों पर भीड़, 175 गिरफ्तार -राजसमंद हत्याकांड
राजसमंद- देश भर को हिला कर रख देने वाले राजसमंद निर्मम हत्याकांड के कई दिन बाद स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। लव जिहाद के नाम पर की गई पश्चिम बंगाल के एक मुस्लिम मजदूर की हत्या के आरोपी शंभूलाल रेगर की गिरफ्तारी के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किए गए। इस दौरान भीड़ और पुलिस के बीच झड़प में कई लोगों सहित 12 पुलिसवाले घायल हो गए। शाम तक शहर में तनाव बना रहा। पुलिस ने बताया कि 175 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कई अन्य को नुकसान पहुंचाने और आदेशों का पालन न करने के लिए हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने जबरन दुकानें और संस्थान बंद कराए। सड़कों पर बेकाबू भीड़ ने पत्थरबाजी की और टायर भी जला दिए। पुलिस को कई जगहों पर लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा और अतिरिक्त बल भी बुलाना पड़ा।
Saturday, 29 October 2016
केरल के ब्रिक्स सम्मलेन मे जाएगी पूर्व सरपंच राखी पालीवाल
नाथद्वारा – पंचायती राज मंत्रालय के सहयोग से 3 नवंबर को केरल के कोच्चि मे होने वाले तीन दिवसीय ब्रिक्स सम्मलेन मे खमनोर पंचायत समिति के उपली ओड़न ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच राखी पालीवाल व वार्ड पंच लीलादेवी मेवाड़ का गोरव बढ़ाएगी पेशे से अधिवक्ता राखी पालीवाल महिलाओ के उत्थान के लिए विगत कई सालो से प्रयासरत है ! इससे पहले वे सामाजिक कार्यो के लिए कई बार विदेश यात्रा भी कर चुकी है ! राखी पालीवाल मेवाड़ ही नही पूरे देश व राजस्थान की गोरव है ! सदेव जागरूकता से साथ महिला उत्थान के लिए खुद को समर्पित किया हुआ है .....
Visit
Visit
Monday, 24 October 2016
जनकल्याणकारी योजनाओं का उठाएं लाभ: किरण माहेश्वरी
राजसमंद- जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने शनिवार को अपने तूफानी दौरे में कई योजनाओं का उद्घाटन किया।
मंत्री किरण भाजपा नेताओं के साथ सुबह कांकरोली स्थित सिंचाई उद्यान पहुंची, जहां उन्होंने नगर परिषद् की ओर से लगाई गई ओपन जिम का उद्धाटन किया। परिषद् की ओर से 12.5 लाख रुपए खर्च कर शहर में सिंचाई उद्यान के अलावा जेके गार्डन और नौचौकी पाल पर भी ओपन जिम स्थापित किया जा रहा है।
तीन पत्ती के फूल जैसा दिखेगा हमारा देबारी सिक्सलेन चौराहा – मंत्री ने इस दौरान प्रात:कालीन भ्रमणकारियों से भी बातचीत की और स्वस्थ रहने के लिए ओपन जिम का सदुपयोग करने की बात कही। इस दौरान सभापति सुरेश पालीवाल एवं अन्य पार्षद भी उपस्थित थे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों मे शिरकत करेंगी। मंत्री ने बाद में पुठोल के राजकीय बालिका जनजाति आश्रम छात्रावास भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर समारोह में उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और जागरूक होकर बेटियों को पूर्ण शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। यहां से मंत्री का काफिला तासोल पहुंचा, जहां पर्यावरण विकास संस्थान, मार्बल माइन्स। ....... आगे पढ़े
Subscribe to:
Posts (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...


