Wednesday, 29 March 2017

योग महोत्सव: योगी बोले, लोग संतों को भीख नहीं देते, मोदी ने मुझे यूपी सौंप दिया

यूपी के लखनऊ में योग महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आजकल लोग साधु संतों को भीख तक नहीं देते हैं लेकिन पीएम मोदी ने मुझे उत्तर प्रदेश सौंप दिया। उन्होंने कहा कि मैं यूपी की बीमारियों का ईलाज करूंगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस वक्त मुझे सीएम बनने के लिए कहा गया था, उस समय मेरे पास सिर्फ एक जोड़ी ही कपड़े थे। अमित शाह ने अचानक सीएम बनने के लिए कह दिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम यूपी में बड़े निर्णय लेने से हिचकेंगे नहीं। वहीं, नोटबंदी पर बोलते हुए कहा कि ये ईमानदार नेतृत्व की वजह से हुई है। उन्होंने पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले योग को सांप्रदायिक माना जाता था। सूर्य नमस्कार नमाज से मिलता जुलता है। यूपी सीएम ने आगे कहा कि मैंने पूरे प्रदेश की यात्रा की है और मुझे यहां की सभी बीमारियों के बारे में मालूम है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...