Friday, 31 March 2017

सस्ती बाइक: सेल हुई खत्म, दुकानों में दिन में ही लग गए थे ताले

देश भर में बीएस-3 मानकों के दुपहिया वाहनों पर ऑटो कंपनियों ने भारी छूट शुक्रवार शाम को खत्म हो गई। आपको बता दें कि कंपनियों ने बीएस-3 मानकों की मोटरसाइकिलों पर 30 मार्च को 22000 रुपए तक की छूट का ऐलान किया था। इसका असर आखिरी दिन कई शोरूम में देखने को मिला। सुबह से ही शोरूम के बाहर बाइक खरीदने के लिए लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई थी। हालांकि बहुत ही कम लोगों को बाइक खरीदने का मौका। कई शोरूम में दिन के वक्त ही आउट ऑफ स्टॉक का बोर्ड लग गया था। नोएडा में तो एक शोरूम के बाहर इतनी भीड़ जमा हो गई जिसकी चलते शोरूम मालिक को पुलिस को बुलाना पड़ा।
बिहार की राजधानी पटना में सुबह 11 बजे ही स्टॉक खत्म हो जाने की वजह से दुकानें बंद करनी पड़ी। मुजफ्फरपुर जिले में सस्ती बाइक नहीं मिलने की वजह से कुछ उपद्रवी लोगों ने एक स्थानीय शो रूम में तोड़फोड़ कर दी। वहीं उत्तराखंड के देहरादून शहर में शो रूम के बाहर लोगों की भीड़ संभालने के लिए एसपी को पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरना है।
कंपनियों ने छूट की पेशकश सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश की है जिसमें एक अप्रैल से बीएस-3 मानकों वाले दुपहिया वाहनों पर रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है।
दुपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनियों जैसे हीरो मोटो कार्प, एचएमएसआई, बजाज ऑटो और सुजकी मोटरसाइकिल ने अपने कई मॉडल्स पर 22000 रुपए तक की छूट का ऐलान किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, एनसीआर में कंपनियों के स्टॉक में मौजूद आठ लाख वाहनों में 6 लाख 70 हजार बाइक्स बीएस -3 मानक वाली हैं। डीलरों का कहना है कि वह इन वाहनों को अगले 24 घंटे में जल्द से जल्द निकालने की कोशिश में हैं जिससे उनकी कम से कम लागत वसूल हो सके।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...