Sunday, 16 December 2018

आज प्रयागराज को देंगे 4100 करोड़ की सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रयागराज - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  रविवार को प्रयागराज  आ रहे हैं और करीब पांच घंटे कुंभनगरी में रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी संगम पर संतों के साथ गंगा पूजन करेंगे। कुंभ कार्यों की प्रदर्शनी देखेंगे और अक्षयवट जाएंगे। अंदावा के निरंकारी मैदान में जनसभा होगी। पीएम के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रयागराज आ रहे हैं।

सरकारी कार्यक्रम के सेना के हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 12 बजे अरैल स्थित डीपीएस के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से पीएम 12:45 बजे संगम पहुंचेगे। संगम पर शनिवार को जहां से राजनयिकों ने कुम्भ का दर्शन किया है वहीं पीएम गंगा पूजन करेंगे। इस मौके पर राज्यपाल रामनाईक भी रहेंगे। संगम को मेला प्रशासन ने नए सिरे से सजाया-संवारा है। पीएम के कार्यक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां पीएम करीब दो घंटे रहेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी 41 अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। एकीकृत कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का उद्घाटन करने के साथ ही पीएम 'मेकिंग ऑफ कुम्भ' नाम से काफी टेबुल बुक का लोकार्पण करेंगे। पेंट माई सिटी देखेंगे व अक्षयवट का दर्शन करने जाएंगे। संगम नोज पर पांच आचार्य व 11 पंडित पीएम को गंगा पूजन कराएंगे। दोपहर 2:45 बजे पीएम अंदावा की रैली के लिए रवाना होंगे। वापसी में 4:30 बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां 427 करोड़ से निर्मित सिविल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। पीएम के आगमन से पूर्व शनिवार को सुरक्षा का पूर्वाभ्यास किया गया।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...