SJYC द्वारा किया गया जैन ज्योतिष कार्यशाला एवं CAKE BAKING AND DECORATION SHOW का विशेष आयोजन
सूरत - 25/11/2018, रविवार - (रिपोर्टर -लोकेश जैन) भारत प्राचीन विद्याओं का देश है। यहाँ अति प्राचीन काल से कई विद्याएँ
प्रचलित है। जैन ज्योतिष शास्त्र भारत की ज्योतिष विद्याओं में अपना
विशिष्ट स्थान रखता है। भगवान ऋषभ ने अपने पुत्र एवं पुत्रियों को अनेक
विद्याओं का ज्ञान दिया था उसमें ज्योतिष विद्या का ज्ञान भी था। आज
ज्योतिष को लेकर कई भ्रांतियां जनमानस में प्रचलित है। इन सभी भ्रांतियों
को सूरत जैन यूथ क्लब द्वारा विशेष जैन ज्योतिष प्रशिक्षण कार्यशाला द्वारा
प्रख्यात ज्योतिष विद, ज्योतिषाचार्य ज्योतिष सम्राट, ज्योतिष महर्षि,
वास्तु सम्राट, पतितपावन सम्राट आदि कई उपाधियों से विभूषित राज्यपाल
सम्मान से सम्मानित जयपुर से डॉ मनोज श्रीमाल की उपस्थिति द्वारा निवारण
किया गया। साथ ही साथ महिलाओं के लिए विशेष CAKE BAKING N DECORATION SHOW
का आयोजन भी किया गया है जिसमें सुप्रसिद्ध केक प्रशिक्षक श्रीमती रिचा
गुरनानी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 300
मेंबर्स की उपस्थिति दर्ज की गई।

No comments:
Post a Comment