भाजपा सरकार दिव्यांगों के विकास के लिए हमेशा आगे रहती है और अब योगी सरकार भी उनके विकास के लिए नई पहल शुरू कर रही है। योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन देवरिया आए और यहां दिव्यांग कैंप के उदघाटन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। मंच से योगी सरकार ने दिव्यांगों के लिए बड़े ऐलान किए। यूपी में दिव्यांगों को मिल रही पेंशन की राशि को 300 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। साथ ही उन्हें कृत्रिम अंग और उपकरण बांटने का भी ऐलान किया गया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी दिव्यांगों के लिए बहुत ही संवेदनशील हैं। यूपी सरकार भी उनके लिए कुछ करना चाहती है। सीएम ने कहा, प्रत्येक तहशील में उनके लिए एक दिन में प्रमाणपत्र बनाने का इंतजाम किया जाएगा। यूपी में किसान, गरीब और पिछड़े तबकों के विकास के लिए कई तरह की पहल की जा रही है। यूपी सरकार के काम के कसीदे पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने की कसम खाई है। हम गन्ना किसानों के विकास के लिए भी कदम उठा रहे हैं। साथ ही गांव में 24 घंटे बिजली की बात भी कही।
गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ दो दिन के गोरखपुर दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। सीएम बनने के बाद वे दूसरी बार गोरखपुर आएं हैं।

गोरखपुर दौरा:मंदिर के बाहर लगी फरियादियों की लाइन,CM ने सुनी बात-----
सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। शनिवार को गोरखपुर पहुंचे और रात को आराम करने के बाद रविवार सुबह सुबह गोरखनाथ मंदिर गए। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और योग के बाद वहां से निकलकर गोशाला पहुंच गए। गायों की सेवा की। मंदिर के बाहर फरियाद लगाने वालों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने फरियादियों की फरियाद सुनी। उनमें से ज्यादा लोग अल्पसंख्यक समुदाय से थे।
कल उन्होंने गोरखपुर में कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई और आज सुबह सुबह गोरक्षनाथ मंदिर पहुंच गए। वहां उन्होंने पहले पूजापाठ की और फिर गौशाला में गायों से मुलाकात की। हमेशा की तरह उन्हें बिस्किट खिलाया। अपने पालतू कुत्ते को भी खूब प्यार किया। पिछली बार की तरह इस बार भी मंदिर के बाहर फरियादियों की भीड़ जुटी थी। सुबह का नाश्ता करके वे 10 बजे गोरखपुर से देवरिया गये और दिव्यांगों को उपकरण जैसे साइकिल वितरण किया । इसके बाद सलेमपुर में उपकरण कैंप का उदघाटन किया । दोपहर 12.35 बजे गोरखपुर लौट आएं। दोपहर तीन बजे आरएसएस की बैठक में शामिल हुए । 4.30 बजे जीडीए में विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा की । शाम 6 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए ।

No comments:
Post a Comment