Friday, 15 December 2017

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आजम-योगी हाथ थामे पहुंचे

लखनऊ – यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के मौके पर गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा विधायक आजम खां एक-दूसरे का हाथ थामकर पहुंचे। हालांकि यह दोस्ती सदन में नहीं दिखी। विधानसभा में एसपी और कांग्रेस के विधायक बिजली की कीमतें बढ़ाए जाने के विरोध में नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। विधान परिषद में विपक्षी विधायकों ने सभापति की पीठ की ओर कागज भी उछाले। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विद्रोही आवाज समाचार पत्र की एनरोइड ऐप अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से नीचे दिए लिंक से या प्ले स्टोर में vidrohi awaz सर्च https://goo.gl/CR1JfPडाउनलोड करे

आजम  धरने पर बैठे – विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य और एसपी नेता मोहम्मद आजम खां ने नारेबाजी में सपा सदस्यों का न सिर्फ साथ दिया, बल्कि वेल में जमीन पर बैठकर धरना भी दिया। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के दौरान भी आजम साथियों के साथ वेल में बैठे रहे। हालांकि, अध्यक्ष ने कई बार वरिष्ठता की बात कहते हुए उनसे सीट पर जाने का अनुरोध किया।

योगी जोर से हंसे और चले गए- – सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सीएम सदन में पहुंचे और सभी दलों के नेताओं की सीट पर जाकर उनका अभिवादन किया। विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच वह लगातार मुस्कुराते रहे। कई बार तो उन्होंने नारों पर हंसते हुए एसपी सदस्यों से चुटकी भी ली। सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर जब सपा के एक विधायक ने मुस्लिम विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी… नारा लगाया तो योगी जोर से हंसे और चले गए।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...