Tuesday, 24 April 2018

मिलेनियम मार्केट से 14 लाख की चोरी करने वाले आरोपी झारखंड से गिरफ्तार


मिलेनियम मार्केट से 14 लाख की चोरी करने वाले आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
रिपोर्ट-राजू तातेड़ विद्रोही आवाज

सूरत।रिंग रोड स्थित मिलेनियम टेक्सटाइल मार्केट में हुई 14 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने झारखंड से आरोपी को गिरफ्तार कर नकद 84 हजार और ऑटो रिक्शा जब्त किया है
सिटी लाइट रोड स्थित मोनालिसा पार्क निवासी रोहित सुरेश गोयनका की रिंग रोड स्थित मिलेनियम टेक्सटाइल मार्केट में कपड़ा दुकान है। पिछले महीने सुबह 4 अज्ञात चोरों ने डुप्लीकेट चाबी से रोहित की दुकान का ताला खोल कर दुकान में प्रवेश कर ड्राइवर में रखे 14 लाख रुपए नकद चुरा लिए थे। दुकान खोलने ,नकद चुराने व मार्केट से निकलते हुवे चारो चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस मामले में रोहित ने सलाबतपुरा पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसमें पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की और जानकारी प्राप्त हुई कि चोर काले पीले रंग की रिक्शा में आए थे और झारखंड के रहने वाले थे। सीसीटीवी में भी यह भी देखा कि एक आरोपी फोन पर बात कर रहा है। जिसे पुलिस ने मोबाइल सरवेलेन्स के आधार पर झारखंड के गिरडी जिले में लोकेशन ट्रेस कर आरोपी गोलू उर्फ बुधवा यादव को छापा मारकर दबोच लिया। उसके घर से 84,350 रुपए नकद पुलिस ने जब्त किया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने नकली चाबी बना कर दुकान में चोरी करने का प्लान किया था जिसमें गजुआ, सुनील ,प्रमोद और दुड्डू तथा गोलू शामिल थे। जिन्होंने चोरी को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।मिलेनियम मार्केट से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।पूर्व में मिलेनियम मार्केट की एक दुकान से करीब4 लाख रुपये डुप्लीकेट चाबी बनाकर निकले थे।लेकिन उसका आज तक पता नही चला है।मार्केट में चोरी की वारदातों में एनटीएम मार्केट की एक दुकान से 4 अप्रैल को दुकान पीछे एसी की ग्रील तोड़कर 1.75 लाख रुपये चुराकर चोर फरार हो गए थे।ये मामला भी सलाबतपुरा पुलिस थाने में दर्ज है।पुलिस उसकी भी जांच कर रही है।मार्केट से चोरी की घटनाओं में झारखंड गिरोह का हाथ हो सकता है ऐसा अनुमान है।


No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...