अंतराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के उपलक्ष में शाखा द्वारा विशाल आयोजन सम्पन
सूरत-(14 जून 2019 चम्पालाल जैन)
अंतराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के उपलक्ष में श्री महावीर इंटरनेशनल पर्वत पाटिया मॉडल टाउन शाखा द्वारा आज 14 जून 2019 को सारोली स्थित राधा रमण टेक्सटाइल्स मार्किट (RRTM) के प्रांगण में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष वीर रमेश बोहरा एव सचिव वीर गणपत भन्साली ने बताया कि सूरत शहर के अस्पतालों में रक्त की अत्याधिक आवश्यकता को देखते हुवे आरआरटीएम मार्केट में दोपहर 12 बजे से 6 बजे तक सूरत रक्तदान रिसर्स सेंटर की तरफ से डॉक्टर जी.रमेश एव डॉक्टर मधुबेन की पूरी टीम के सहयोग से 4333 वा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्री महावीर इंटरनेशनल मॉडल टाउन शाखा का ये तीसरा रक्तदान शिविर था।
इस शिविर में आर आर टी एम मार्केट के एव उससे जुड़े कई व्यापारीयो, कर्मचारीयो,ने अच्छी संख्या में रक्तदान कर पुण्य कार्य मे सहयोगी बने, आज के इस शिविर में 251 रक्तदाताओं ने अपना रजिस्टर्ड करवाया उसमे से 229 का रक्त लिया गया।इस अवसर पर बाड़मेर जैन समाज के युवा एव वरिष्ठ पत्रकार चंपालाल छाजेड़ ने अपना 60 वा रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं का प्रशंसि पत्र एव उपहार देकर बहुमान किया गया। रक्तदाताओं के रक्तदान से ही किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिल सकता है। रक्त दान दाताओं को विशेष सन्मान ,रक्त ग्रुप कार्ड तथा फ़ोटो फ्रेम प्रदान किया गया।इस शिविर में धर्म जाति के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी धर्मों के लोगो ने मात्र मानवता के लिए रक्तदान किया।
प्रचार मंत्री वीर CA जितेंद्र जैन ने बताया कि इस शिविर में धार्मिक,सामाजिक,संस्थाओं एव विविध मार्केट एसोसियेशन के पदाधिकारी उपस्थित हुवे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नीरव शाह डिप्टी मेयर, एव मुख्य अतिथि श्री भरत भाई शाह (प्रमुख छायडो संस्था) , एवं विशेष अतिथि वीर श्री गणपत भंसाली जसोल, वीर श्री सुरेंद्र मरोठी, वीर श्री राजेश बोथरा,प्रदीप जगरानी, समाजसेवी श्री निर्मल जैन ने की ।
इस अवसर पर आर आर टी एम मार्किट के ध्वनिल पटेल (बिल्डर),बाड़मेर जैन श्री संघ के अध्यक्ष चम्पालाल बोथरा, अचलगच्छ जैन श्री संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोहरा,बाड़मेर जैन युवा सघटन अध्यक्ष दिलीप मेहता,श्री नाकोड़ा तीर्थ ट्रस्टी गजेंद्र संकलेचा बालोतरा,जय मातादी ग्रुप के अध्यक्ष भरत गोलेच्छा,पुरोहित समाज के अग्रणीय नेता महेंद्रसिंह पुरोहित,आर आर टी एम के संस्कार ग्रुप के हितेश भाई,कैसी (KESSI ग्रुप के हिम्मत भाई,महावीर फैशन के भगवानदास मालू,टेक्सटाइल्स युवा ब्रिग्रेड के गजेंद्रसिंह,ललित शर्मा, पत्रकार राजू तातेड़,चम्पालाल छाजेड़ सहित कई गणमान्य नागरिक,बाड़मेर जैन समाज के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। यह रक्तदान शिविर ज्ञानीराम भाई-पंकज भाई (S.D.AGENCY.) के सहयोग से आयोजित किया गया।हमारी संस्था सहित सहयोगी सनस्थाओ के सभी कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत कर इस शिविर को सफल बनाया



No comments:
Post a Comment