Thursday, 26 July 2018

,होप संस्था के फाउंडर जिग्नेश जी गांधी के लिए जितना लिखा जाए कम है


                                           Always Help Others'HOPE'

हर पल हमारा जीवन मृत्यु की ओर जा रहा है ,हर पल जीवन की घड़ियां बीत रही है ,और ये मानव जीवन बहुत मुश्किल से मिला है, इस जीवन मे अवगुणों से बचते हुए अपने गुणों को कैसे बढ़ाना है इस पर अमल करते हुए सही लक्ष्य पकड़ कर जीवन का निर्माण करना चाहिए ,ऐसी ही एक संस्था होप है जो अपनी सेवा कार्य से मानव जीवन को वाकई में सफल कर रही है ,और जिनका मोटिव भी Always Help.Others "Hope ' है होप यानी आशा ,होप संस्था के फाउंडर जिग्नेश जी गांधी के लिए जितना लिखा जाए कम है सही फैसले लेना उनकी काबलियत नही बल्कि फैसलो को लेकर उनको सही साबित कर दिखाना उनका व्यक्तित्व है ,इसी फैसले को आज उन्होंने गुजरात केनवनी ट्रस्ट संचालित ममता स्कूल ,मानसिक स्वास्थ्य केंद्र जहां शारीरिक मानसिक रूप से 45 दिव्यांग बच्चों को स्कूल में ही प्रोजेक्टर पर कार्टून पिक्चर दिखाकर थोड़े समय के लिए उनका मनोरंजन कर उन्हें अपने दुख से दूर ठहाके लगाने के साथ साथ जो बच्चें अपनी असमर्थता की वजह से सिनेमाघर नही जा पाते खुशिया देने की कोशिश की, इस कार्य मे होप की महिला सदस्यो ने उनका पूरे दिल से सहयोग दिया,सभी बच्चे बहुत खुश थे फिल्म देखते हुए उनके चेहरे पर जो मुस्कान थी वो अकल्पनीय है उसका वर्णन शब्दो मे करना नामुमकिन है बच्चों को बीच मे इंटरवेल करवा कर होप टीम के सदस्य गोपाल जी जो रस-सागर मिस्ठान के मालिक है कि तरफ से सभी बच्चों को ओर सभी स्कूल के स्टाफ को अल्पाहार करवाया गया आज सभी बच्चों का जोश अलग ही था और जो मुस्कान थी उनके चेहरे पर उसका भी नजारा अलग ही था आज का ये कार्यक्रम काफी सफल रहा होप के फाउंडर जिग्नेश जी की मेहनत रंग लाई इन दिव्ययांग बच्चों में जिग्नेश जी बहुत प्रिय है उनका स्वभाव ही वो खूबी है जो उनकी सबसे बड़ी दौलत है ,उनकी अच्छी सोच अच्छे विचार अच्छी प्रेरणा होप संस्था में उनका मार्गदर्शन सभी महिला सदस्यों का साथ आज इस संस्था की जितनी तारीफ की जाए कम है जहां प्रयत्नों की ऊंचाई अधिक है और धैर्य है और नसीब को भी झुकाने का जज्बा है Always Help others "HOPE", 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...