बारिश की वजह से रुकी ट्रेनों के यात्रियों को सूरत जैन यूथ क्लब (SJYC) की टीम ने बांटे बिस्किट-वेफर्स
सूरत - 10 जुलाई को मुम्बई में बरसी अफलातून बारिश का असर मुम्बई-सूरत के बीच रेल सेवा पर भयंकर रूप से पड़ा, विरार के निकट पटरियों पर पानी जमा हो जाने से उस रुट पर चलने वाली ट्रेनें बाधित रही,परिणाम स्वरूप सूरत से विरार मार्ग की ट्रेनों के यात्री घण्टों-घण्टो तक बीच मार्ग में फंसे पड़े रहे,इस विकट परिस्थिति को देख सूरत रेलवे में क्षेत्रीय रेलवे प्रबन्धक (ARM) श्री आर गरुडा साहब ने विभिन्न समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ-साथ मुझे भी फोन कर रुकी हुई ट्रेनों के यात्रियों को बिस्किट, वेफर्स, भोजन पैकेट,पानी आदि उपलब्ध कराने हेतु कहा तो मैने इस हेतु एक अपील भरा मेसेज विभिन्न वाट्सएप ग्रुपों में प्रेषित किया, इन ट्रेन यात्रियों के सहयोग हेतु सर्वप्रथम सूरत जैन यूथ क्लब के संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रवीण बेताला ने मुझे सूचित किया कि हम घंटे भर में 1900 पैकेट बिस्किट व 1000 पैकेट वेपर्स को लेकर निकटवर्ती स्टेशन भेंस्तान के लिए रवाना हो रहे हैं, देखते ही देखते SJYC की युवा एंव महिला शाखा की टीम भेंस्तान पहुंच गई, जहां रेलवे स्टेशन प्रबन्धक श्री दीपक मटई के सहयोग से वहां खड़ी बीकानेर-बांद्रा के बीच चलने वाली रणकपुर एक्सप्रेस, पंजाब रूट की पश्चिम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के यात्रियों के बीच यह खाद्य सामग्री वितरित की गई, SJYC के करीब दर्जन भर युवा रिमझिम बारिश के बावजूद ट्रेनों के अलग-अलग डिब्बों में चढ़ कर यात्रियों को मनुहार पूर्वक बिस्किट-वेफर्स आदि के पैकेट प्रदान करते दिखे,संयोगवश इस संगठन का परामर्शक होने के नाते में भी इस सेवा अभियान में शामिल हुआ , SJYC के संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रवीण बेताला को एक वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित रहना था, लेकिन वे वहां नही जाकर रेल यात्रियों की सेवा में जुटे रहे, इस अभियान में सूरत जैन यूथ क्लब के वर्तमान अध्यक्ष श्री अमित सुराणा, व श्री कोमल बोल्या, वैभव जैन ,हरीश जैन ,पूनम बाफ़ना ,संजू जैन , स्नेहा चोपड़ा एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित रही, यह उल्लेखनीय हैं कि SJYC के ये युवा पिछले चार सालों से गरीबों, जरूरतमन्दों, असहायों आदि के लिए हर दृष्टि से मददगार बनते आ रहे हैं, प्रति वर्ष चातुर्मास काल मे प्रत्येक रविवार के दौरान कभी स्कूली छात्रों को आवश्यक पाठन-पठन सामग्री तो कभी जरूरतमन्दों को कपड़े, खाद्य वस्तुएं, तो कभी स्कूलों, अनाथ आश्रमों दिव्यांगों को उनके जरूरत की सामग्री SJYC द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं, हर वर्ष चातुर्मास काल मे कुल 35 सेवाकिय प्रवृतियों के द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा इन युवाओं द्वारा की जाती हैं, इस सम्पूर्ण समर्पित टीम को इस परोपकार की भावना हेतु साधुवाद...
गणपत भंसाली
परामर्शक सूरत जैन यूथ क्लब
परामर्शक सूरत जैन यूथ क्लब

No comments:
Post a Comment