Saturday, 14 July 2018

पढेगा तभी तो बढ़ेगा इंडिया और स्वस्थ राष्ट्र देश का विकास Always Help Others'HOPE

पढेगा तभी तो बढ़ेगा इंडिया और स्वस्थ राष्ट्र देश का विकास Always Help Others'HOPE' 

सूरत-(विद्रोही आवाज़) नित्य प्रतिदिन असंख्य जीव का जन्म होता आ रहा है असंख्य वर्षों से मनुष्य जीवन मिलना पूर्व जन्म के पुण्य का फल है उसमें भी अपन ने बहुत बड़े पुण्य किये होंगे जो मानवकुल मिला। जीव की कई तरह की पर्याय होती है लेकिन एक मनुष्य पर्याय ही है जिसमें इंसान कमाई करता है ।अपने आजीविका के लिए उसको खुशहाल बनाने के सब संसाधनों को कमाने में दिन रात लगे रहते है लेकिन सही मायने में नेकी के कार्य करना मानवीय सेवा करना धार्मिक सेवा करना अपने वर्तमान भविष्य एवं भावी जीव को खुशाल बनाने में अहम भूमिका निभाता है। Always Help Others'HOPE' के नाम से सूरत में ये संस्था जिग्नेश गांधी जो स्वयं इस संस्था के फाउंडर है के मार्ग दर्शन में नित प्रति दिन सेवा कार्य में सफलता हासिल कर जरुरत मंद बच्चों के भविष्य निर्माण की एक छोटी सी कोशिश कर रही है इसी श्रृंखला में आगे बढ़ते हुए Hope संस्था ने स्कूल नंबर 330 क्षैत्रपाल नगर गौशाला,बमरोली , पांडेसरा में 500 विधार्थियों को पढ़ने की सामग्री नोटबुक किताब और स्टेडी किट बांट कर मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण महक का कार्य किया है। यह संस्था अपना एक उद्देश्य 2000 बच्चों को पढ़ाने और बच्चो को पढ़ाई से पहले स्वस्थ रहना जरूरी है लेकर चल रही थी और इस कार्य मे Hope founder जिग्नेश गांधी और उनकी कर्मठ टीम जिसमें 62सिर्फ महिलाएं हैं और जिनका प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सदैव ही तत्परता से सहयोग रहता है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...