Thursday, 28 December 2017

मुठलिया सप्तरंगी एपीएल-2018 क्रिकेट श्रृंखला का आयोजन

सूरत-सूरत प्रवासी आबुगोड जैन समाज के तत्वाधान में मुठलिया सप्तरंगी एपीएल-2018 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 31 दिसम्बर को किया जा रहा है।सूरत आबुगोड पोरवाल जैन समाज के रणजीत संघवी ने बताया कि हर वर्ष की भांति समाज की और से आयोजित ये 7 वाँ आयोजन है।जो के.डी शाह ग्राउंड भैस्तान में खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता में लियो स्टार,पूनम स्टार, रिगल चैलेंजर्स तथा सारथी स्माशर्स की चार टीमे हिस्सा ले रही हैं।एपीएल-7 का प्रतियोगिता के भव्य आयोजन एसीसीबी के चेयर मैन नरेंद्र भाई संघवी की उपस्थिति में हो रहा है।जिसमे कमेटी मेम्बर रणजीत संघवी,प्रीतम सी जैन अश्विन मधानी, दिनेश हौंडा,प्रवीण जैन,निशांत जैन,निकुंज संघवी,तथा संदीप संघवी के साथ आबूगौड़ पोरवाल जैन समाज की और से विशेष सहयोग व सेवा दी जाएगी।एपीएल-2018का फाइनल मैच 7 जनवरी 2018 को खेला जाएगा।गौरतलब है कि आबुगोड समाज जिसमे राजस्थान के वेलांगरी,सिरोडी,सनवाड़ा, कृष्णगंज,मालगांव, पामेरा,गुलाबगंज आदि गाँवो के युवा इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...