Thursday, 28 December 2017

कपड़ा मार्केट-ठगी के मामले में अहमदाबाद के दो ठग गिरफ्तार


अहमदाबाद के 12ठगों के खिलाफ खटोदरा पुलिस में हुआ था मामला दर्ज

सूरत-अहमदाबाद के 12 ठग व्यापार्रियों ने शहर के उधना मगदला रोड निवासी व्यापारी से लाखों रुपये की साड़िया व ड्रेस मेटेरियल उधार में खरीद भुगतान नहीं किया व दुकान बंद कर फरार हो गए ।इस मामले में ठगी का शिकार बने व्यापारी ने ठगों के खिलाफ खटोदरा पुलिस थाने में 18 दिसम्बर को धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था।सोमवार को खटोदरा पुलिस ने 12 ठगों में से दो ठगों को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मोटा वराछा हंस सोसायटी निवासी मयूर छगन वाघानी उधना मगदल्ला रोड़ रणछोड़ इंडस्ट्रीज एस्टेट में अल्ट्रा ड्रेसेस साड़ी के नाम से कारखाना चलाते है।अहमदाबाद के नरोडा अम्बिका डुप्लेक्स निवासी रवि सिगरेटी सचदेवा तथा अहमदाबाद पंचकुवा भेसान काम्प्लेक्स में रहने वाले विनोद ने अहमदाबाद के ही अपने साथी जय उर्फ जैकी,सुनील,कपिल,पोशाक क्रिएशन रिया फैशन,सद्गुरु टेक्सटाइल,विजय मनोहरलाल तलरेचा,दिया फैशन तथा मानसी फैशन के मालिकों की मदद से 24लाख 46 हजार रुपये मूल्य की 5849नग लेंगीज,ड्रेसेज का माल खरीदा था।वादे के अनुसार किसी ने भी समय पर भुगतान नही किया।आखिर मयूर वाघानी ने सभी 12 ठगों के खिलाफ लाखो रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला खटोदरा पुलिस में दर्ज करवाया था।सोमवार को खटोदरा पुलिस थाने के उप थानाधिकारी पीसी चौधरी ने कार्यवाही करते हुवे 12 ठगों मे से दो ठग अशोककुमार किरतमल रामरख्या निवासी रविदर्शन सोसायटी,राधे फ्लैट कुबेरनगर अहमदाबाद तथा कपड़ा दलाल कपिल मनोहरलाल हासानी निवासी गांधी स्कूल के पास कुबेरनगर अहमदाबाद को गिरफ्तार कर लिया ।अन्य ठगों की तलाश जारी है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...