Wednesday, 29 November 2017

नरेंद्र मोदी के चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर भाया इवांका को

हैदराबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी व व्हाइट हाउस में सलाहकार इवांका ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और जमकर तारीफ की. इवांका ट्रंप ने कहा कि एक चाय बेचने वाले से देश का प्रधानमंत्री बनने की अपनी यात्रा से मोदी ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत से बदलाव संभव है.
हैदराबाद आठवें सालाना वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन (जीइएस) को संबोधित करते हुए इवांका ने पीएम मोदी की तारीफ के पुल बांधे. इवांका ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों की खुलकर तारीफ की और कहा कि एक चाय बेचने वाले से देश का प्रधानमंत्री बनने की अपनी यात्रा से मोदी ने यह साबित कर दिया है कि रुपांतरणकारी बदलाव संभव है.

इवांका ने मोदी की उपलब्धियों को वास्तव में असाधारण करार दिया. उन्होंने कहा कि अब मोदी उस वादे को देश भर के सैकड़ों करोड़ नागरिकों के लिए ला रहे हैं.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को एक संपन्न अर्थव्यवस्था, लोकतंत्र का प्रकाश स्तंभ व दुनिया में उम्मीद का प्रतीक बनाने के लिए काम कर रहे है. इवांका ने कहा कि आप जो हासिल कर रहे हैं वह वास्तव में ही असाधारण है. प्रधानमंत्री मोदी की उनके इस भरोसे के लिए भी इवांका ने सराहना की कि मानवता की प्रगति महिला संशक्तिकरण के बिना अधूरी है.
इवांका ने कहा कि आपके अपने प्रयासों, उद्यमिता व कठोर मेहनत से भारत के लोगों ने 13 करोड़ से अधिक नागरिकों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है. यह उल्लेखनीय उपलब्धि है और मैं जानती हूं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह बढना जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और व्हाइट हाउस में उसका एक सच्चा मित्र है.

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...