Thursday, 30 November 2017

टेक्सटाइल मार्केट में प्रचार के लिए उतरे कांग्रेस व भाजपा प्रत्याक्षी मजूरा भाजपा प्रत्याक्षी हर्ष संघवी व कांग्रेस प्रत्याक्षी अशोक कोठारी

सूरत (विद्रोही आवाज )- टेक्सटाइल मार्केट में प्रचार के लिए उतरे कांग्रेस व भाजपा प्रत्याक्षी मजूरा भाजपा प्रत्याक्षी हर्ष संघवी व कांग्रेस प्रत्याक्षी अशोक कोठारी ने अलग अलग मार्केटों में जाकर व्यापार्रियों से की मुलाकात सूरत-चुनावी की तारीख ज्यो ज्यो नजदीक आ रही है चुनावी माहौल गरमा रहा है।कपड़ा मार्केट में भी चुनाव प्रचार हेतु प्रत्याक्षी आने लगे है।मजूरा से भाजपा प्रत्याक्षी हर्ष संघवी ने सिल्क सिटी, अभिषेक ,मिलेनियम ,रघुकुल,मिलेनियम मार्केट-2सोमेश्वरा मार्केट का दौरा कर कपड़ा व्यापार्रियों से मिले वही कांग्रेस प्रत्याक्षी अशोक कोठारी ने सिल्क सिटी ,श्रीराम ,तिरुपति,हरिओम,एनटीएम, जयश्रीराम के व्यापार्रियों से मिलकर समर्थन देने के अपील की।कपड़ा मार्केट के अधिकतर व्यापारी मजूरा विधानसभा विस्तार में रहते है।और जीएसटी लागू होने के बाद से सरकार व भाजपा से नाराज है।वही कपड़ा व्यापार्रियों का एक वर्ग जीएसटी का समर्थक है।

प्रचार के दौरान जीएसटी के पक्षधर व्यापारी हर्ष संघवी के साथ दिखे वही जीएसटी के खिलाफ व आन्दोलन करने वाले व्यापारी अशोक कोठारी के साथ।वही कुछ व्यापारी दोनों प्रत्याक्षियों के साथ।चुनावी माहौल ज्यो ज्यो गर्म हो रहा है।हलचल उतनी ही तेज हो रही है।हर्ष संघवी का कहना है कि जीएसटी से जो तकलीफ कारोबारियों को हुई है।उसका सरलीकरण किया जाएगा।वही अशोक कोठारी ने कपड़ा व्यापार्रियों की समस्याओं के समाधान हेतु कपड़ा व्यापार्रियों से समर्थन मांगा।हर्ष संघवी व अशोक कोठारी दोनों का कपड़ा मार्केट के व्यापारियो ने ढोल नगाड़ों से स्वागत किया।सिल्क सिटी मार्केट में अशोक कोठारी का स्वागत बृजमोहन अग्रवाल सहित कई कपड़ा व्यापार्रियों ने किया ।वही तिरुपति ,हरिओम श्रीराम मार्केट में कोठारी ने डोर टू डोर जिसकर प्रचार किया।हर्ष संघवी के प्रचार के दौरान सैकड़ो व्यापारी उनके साथ रहे। जीएसटी के खिलाफ आन्दोलन में नेताओं द्वारा नजरअंदाज करना तथा 18 दिन के बन्द के दौरान व्यापार्रियों के हालचाल न पूछने की नाराजगी साफ साफ दिखाई दी

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...