Thursday, 30 November 2017

निर्दलीय प्रत्याक्षी राजेन्द्र जैन के कार्यालय का शुभारंभ

सूरत-लिम्बायत विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कपड़ा व्यापारी राजेन्द्र जैन(राजू भन्साली)के चुनाव प्रचार कार्यकाल का शुभारंभ पर्वतपाटिया कबूतर चौक के पास हुआ।जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।कपड़ा व्यापारी राजेंद्र जैन जीएसटी ,शराबबंदी,बेरोजगारी मंहगाई , शिक्षा में व्यावसायिकरण आदि मुद्दो को लेकर चुनाव मैदान में है।जीएसटी के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय रहे राजेन्द्र जैन को विस्तार में समर्थन मिल रहा है।राजेन्द्र जैन मूल बाड़मेर राजस्थान से है व 15-20वर्षो से सूरत में कपड़ा व्यापार से जुड़े है।जीएसटी के सरलीकरण और व्यापार्रियों कि तकलीफों को दूर करने के लिए सक्रिय भन्साली के कार्यालय के शुभारंभ में सैकड़ो व्यापारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।युवा व्यापारी नेता राजेन्द्र जैन युवा वर्ग के व्यापार्रियों को साथ लेकर चुनावी मैदान में है।लिम्बायत से भाजपा से संगीता पाटिल ,कांग्रेस से रविन्द्र पाटिल शिवसेना से छोटू पाटिल के अलावा कुल 16 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है।शहर के 12 विधानसभा से कपड़ा व्यापारी संजय केवलचंद जैन(चोर्यासी)जितेंद्र जैन(मजूरा)से फार्म भरा था।संजय जैन ने स्थानीय पार्षद विजय चौमाल,हसमुख पटेल,रमेश रबारी व सोसायटी प्रमुखों के समझाने से नाम वापस ले लिया था।निर्दलीय प्रत्याक्षी के रूप में एकमात्र कपड़ा व्यापारी राजेन्द्र जैन चुनावी रण में डटे रहे है।मजूरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याक्षी वर्षो से कपड़ा उद्योग से जुड़े है।जिनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याक्षी हर्ष संघवी से है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...