Tuesday, 21 November 2017

गुजरात विधान सभा चुनाव - सूरत मे चुनावी महोल मे पार्टियो से नाराज कार्यकर्ता विरोधी स्वर तेज हुए

सूरत - विधानसभाचुनाव में नामांकन फॉर्म भरने का आज आखिरी दिन है। इससे पहले सोमवार को भाजपा के 3, कांग्रेस के 2 और आम आदमी पार्टी के 2 प्रत्याशियों सहित जिले की कुल 16 सीटों पर 60 उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म भरे। सूरत उत्तर और महुवा सीट पर सोमवार को एक भी नामांकन फॅार्म नहीं भरे गए। भाजपा-कांग्रेस, आप, बहुजन समाज पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में निर्दलियों ने नामांकन फॉर्म भरे। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 21 नवम्बर है। ऐसे में बचे हुए सभी उम्मीदवार आज नामांकन फॉर्म भरेंगे। सूरत जिले की 16 सीटों पर अब तक 72 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सोमवार को किए गए नामांकन में किसी भी प्रकार के विवाद की जानकारी नहीं है। विशेषतौर पर पाटीदार बहुल सीट के भाजपा उम्मीदवार के नामांकन में भी किसी भी प्रकार के विरोध की जानकारी नहीं मिली है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किए गए पुख्ता इंतजाम के कारण नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। 
सूरत पश्चिम से समर्थकों के साथ फॉर्म भरने पहुंचे मोदी - सोमवार सूरत पश्चिम के वर्तमान विधायक पूर्णेश मोदी अपने समर्थकों के साथ अडाजण से नानपुरा निर्वाचन कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपना नामांकन फॉर्म भरा। पूर्णेश मोदी के साथ सूरत शहर भाजपा की महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। कार्यालय से ढोल नगाड़ों और पटाखे फोड़ कर पूर्णेश मोदी अपने समर्थकों के साथ विवेकानंद ब्रिज होते हुए नामांकन फॉर्म भरने पहुंचे थे। महिला कार्यकर्ताओं ने केसरिया साफा पहन पूर्णेश मोदी का साथ दिया।
सूरतके विकास में पसीना बहाने वाले उत्तर भारतीय समाज को इस बार भी भारतीय जनता पार्टी ने निराश किया। कांग्रेस ने भी उत्तर भारतीय दावेदार को टिकट नहीं दिया। इससे नाराज उत्तर भारतीय समाज ने सोमवार को एक मीटिंग कर समाज के प्रमुख दावेदार अजय चौधरी को निर्दलीय के तौर पर चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। उधना संघ ऑफिस पर उत्तर भारतीय समाज के अग्रणियों ने मीटिंग कर भाजपा और कांग्रेस की उपेक्षा पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि अजय चौधरी मंगलवार को नामांकन भरेंगे। बता दें कि अजय चौधरी चौर्यासी से भाजपा से टिकट के दावेदार थे, लेकिन भाजपा ने टिकट नहीं दिया।  
भाजपा  और कांग्रेस के असंतुष्ट हुए शामिल: उधनासंघ में बीजेपी और कांग्रेस से असंतुष्ट तथा रेल संघर्ष समिति की एक संयुक्त बैठक हुई। इसमें संघर्ष समिति से उत्तर भारतीय उम्मीदवारों का प्रस्ताव मांगा गया, जिसमें बीजेपी से अजय चौधरी, कांग्रेस से अनूप राजपूत और संघर्ष समिति से यजुवेंद्र दुबे का नाम रखा गया, लेकिन अंत में यजुवेंद्र दुबे ने अजय चौधरी का नाम सामने किया, जिसे सभी ने मंजूरी देकर चौर्यासी सीट से उत्तर भारतीय उम्मीदवार के रूप में निर्दलीय उम्मीदवार घोषित करने का निर्णय किया। चौधरी आज अपना नामांकन भरेंगे। मीटिंग में पार्षद पूर्व डिप्टी मेयर दयाशंकर सिंह, पूर्व पार्षद राम प्यारे शर्मा, मनोज शुक्ला, युवा कांग्रेस नेता अनूप राजपूत, अजीत तिवारी सामाजिक अग्रणी विनय शुक्ला, मनोज मिश्रा, राजकुमार सिंह, जयेश ठाकुर, नगर प्राथमिक शिक्षण समिति के उप प्रमुख शशिकला यादव समेत सैकड़ों सामाजिक अग्रणी उपस्थित थे। वहीं कांग्रेस के युवा उतर भारतीय मुस्लिम नेता शान खान ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मुसलमानों की भी उपेक्षा हुई।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...