सूरत- शहरके कपड़ा व्यापारियों में इस बार असमंजस में हैं। असमंजस इस बात को लेकर है कि विधानसभा चुनाव में वोट किस प्रत्याशी को दें। कांग्रेस ने एक बार फिर मजूरा विधानसभा सीट से कपड़ा व्यापारी अशोक कोठारी को टिकट दिया है। नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर भाजपा से नाराज कपड़ा व्यापारियों का विचार था कि जो भी पार्टी कपड़ा व्यापारी को टिकट देगी तो वे उसी का समर्थन करेंगे। लेकिन कांग्रेस से एक व्यापारी को टिकट मिलने के बाद भी कपड़ा व्यापारियों का विचार 50-50 है। कुछ व्यापारियों का कहना है कि दिक्कत यह है कि व्यापारी दो दशक से भाजपा को वोट देते आए हैं, लेकिन इस बार जीएसटी आंदोलन, लाठीचार्ज और कारोबार को हुए नुकसान को भी वे भूल नहीं पा रहे हैं। कुछ व्यापारियों का कहना है कि भाजपा के साथ ही जाएंगे, तो कुछ का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी को ही वोट देना चाहिए। जीएसटी संघर्ष समिति के पूर्व अध्यक्ष कपड़ा व्यापारी ताराचंद कासट ने कहा कि व्यापारी नोटा का उपयोग करेगा, लेकिन भाजपा को वोट नहीं देगा। कासट ने कहा कि कांग्रेस लोकप्रिय व्यापारी को टिकट देती तो व्यापारी जरूर उसे वोट देते। लेकिन मजूरा के कांग्रेस प्रत्याशी को कोई नहीं जानता। हालांकि ये बात भी है कि व्यापारी नोटा का उपयोग करेंगे, लेकिन भाजपा को वोट नही देंगे। कपड़ाव्यापारी रंगनाथ शारडा ने कहा कि कपड़ा व्यापारियों को व्यापारी अशोक कोठारी को ही वोट देना चाहिए। इससे व्यापारियों की एकता पता चलेगी। पिछले चुनाव में जीत-हार का अंतर 70 हजार वोट थे। अगर व्यापारी को जीत नहीं भी मिलती है तो हार का अंतर 5 या 10 हजार वोट तक ला सकते हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष संघवी के खिलाफ कांग्रेस ने कपड़ा व्यापारी धनपत जैन को चुनावी मैदान में उतारा था। उस समय व्यापारियों ने धनपत जैन को समर्थन देने की बात कही थी, लेकिन वह 71 हजार मतों से हार गए थे। हर्ष संघवी की जीत से यह स्पष्ट हो गया था कि व्यापारियों ने भाजपा को समर्थन दिया था। लेकिन इस बार स्थितियां बदली हुई नजर रही हैं। नोटबंदी और जीएसटी के कारण कपड़ा व्यापारियों में नाराजगी है। जीएसटी के कारण कारोबार अब भी आधे से कम हो रहा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment