Sunday, 19 November 2017

मिस वर्ल्ड बन मानुषी बोलीं- मां मेरी जिंदगी में सबसे बड़ी प्रेरणा

बीजिंग : भारत की मानुषी छिल्लर ने शनिवार को मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया. एक सवाल पर मानुषी ने कहा कि मेरी मां मेरी जिंदगी में सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं. सभी मांएं अपने बच्चों के बहुत कुछ त्याग करती हैं. इसलिए मुझे लगता है कि मां का काम सबसे अधिक वेतन का हकदार है. इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल और तीसरे स्थान पर मिस मैक्सिको आंद्रिया मेजा रहीं. मानुषी हृदय रोग सर्जन बनना चाहती हैं. वह प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांग्ना हैं. उनको खेल-कूद में काफी दिलचस्पी है. स्केचिंग और पेटिंग भी उन्हें पसंद है.
शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में-- मानुषी के पिता मित्रबसु डीआरडीओ में साइंटिस्ट हैं. उनकी मां नीलम दिल्ली के इब्मास कॉलेज में प्रोफेसर हैं. मानुषी तीन भाई-बहन हैं. बड़ी बहन दिवांगना एलएलबी कर रही हैं व भाई स्कूल में है. मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस से पढ़ाई की है. वे पीजीआइ एमएस रोहतक से पासआउट हैं.
जुड़ी है सामाजिक कार्यों से- मानुषी शक्ति नाम के प्रोजेक्ट के साथ जुड़ी हैं. इस प्रोजेक्ट के तहत स्कूल-कॉलेज की लड़कियों को पीरियड के बारे में बताया जाता है, ताकि उनके मन का डर व हिचकिचाहट दूर हो.
मिस वर्ल्ड बनने वाली छठी भारतीय सुंदरी- मानुषी के मिस वर्ल्ड बनते ही भारत का 17 वर्षों का लंबा इंतजार भी खत्म हुआ. इससे पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा इस ताज को पहनने में सफल रही थीं. मानुषी इस खिताब को जीतने वाली छठी भारतीय बन गयी हैं. भारत की रीता फारिया मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीतने वाली पहली भारतीय सुंदरी थी.

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...