कुंभलगढ़(राजसमंद). फिल्म पद्मावती के विरोध में करणी सेना ने शनिवार को ऐतिहासिक कुंभलगढ़ फोर्ट बंद किया गया है। किले पर सर्व समाज के करीब 150 लोग आमसभा करने पहुंचे हैं। बता दें कि करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव गोविंद सिंह सोलंकी ने कहा था कि कुंभा के दुर्ग पर अंहिसात्मक आंदोलन शुरू किया जाएगा
क्या है मामला.. सोलंकी ने बताया कि विदेशी पर्यटकों को परेशानी नहीं हो, इसे ध्यान में रखते हुए उन्हें दुर्ग पर जाने की छूट दी गई है। जबकि भारतीय पर्यटकों को दुर्ग पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। वहीं प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिसदल मौजूद है। इसके साथ कुंभलगढ़ फोर्ट पर भंसाली के खिलाफ नारे बाजी भी की गई। यहां पहुंचे प्रदर्शन कारियों ने किले का गेट बंद करवा दिया। जिससे पहले अंदर जा चुके टूरिस्ट वहीं फंद गए। जिन्हे कुछ देर प्रदर्शन रोक कर बाहर निकाला गया। जिसके बाद प्रदर्शन फिर से शुरू हुआ।
फिल्म पर रोक की राष्ट्रपति से मांग - विद्याप्रचारिणी सभा के मंत्री डॉ. महेन्द्रसिंह राठौड़ ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। इधर, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने भी केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है।
फिल्म पद्मावती को लेकर क्या आपत्ति है?
राजस्थान में करणी सेना, बीजेपी लीडर्स और हिंदूवादी संगठनों ने इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। राजपूत करणी सेना का मानना है कि इस फिल्म में पद्मिनी और खिलजी के बीच इंटीमेट सीन फिल्माए जाने से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। लिहाजा, रिलीज से पहले यह फिल्म पार्टी के राजपूत रिप्रेजेंटेटिव्स को दिखाई जानी चाहिए। राजस्थान के राजघराने भी फिल्म के विरोध में हैं। उन्होंने इसके एक गाने में घूमर नृत्य के दौरान दीपिका के पहनावे पर सवाल उठाए हैं।
कहां से शुरू हुआ विवाद?
राजस्थान में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इसके विरोध की शुरुआत हुई थी। शूटिंग के वक्त राजपूत करणी सेना ने कई जगह प्रदर्शन किए थे और पुतले फूंके थे। जयपुर में शूटिंग के दौरान कुछ लोगों ने संजय लीला भंसाली से बदसलूकी की थी, जिसके बाद कोल्हापुर में फिल्म का सेट लगाया तो इसे जला दिया गया। इसके बाद मूवी का विरोध देशभर में बढ़ता गया।
कई राजघराने भी विरोध में- राजस्थान के कई राजपूत घराने भी इस फिल्म के विरोध में हैं। जयपुर राजघराने की राजकुमारी दीया कुमारी ने पिछले दिनों इस फिल्म के खिलाफ सिग्नेचर कैम्पेन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कैम्पेन में ज्यादा से ज्यादा लोगों और ऑर्गनाइजेशन को जोड़ने के लिए इसे डिविजन लेवल पर भी ऑर्गनाइज किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment