Tuesday, 28 November 2017

भाजपा के कमल की साड़ी पर कांग्रेस के पंजे ने जमाया कब्जा

सूरत। गुजरात विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए अब गिनती के दिन ही बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को रिझाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। प्रचार के विभिन्न माध्यमों के साथ परंपरागत माध्यमों का भी समावेश किया जा रहा है। ऐसे में सूरत में इस बार चुनाव में दिखने वाली भाजपा के कमल की साड़ी पर इस बार पंजे ने कब्जा जमा लिया है
 जीएसटी के बाद पंजेदार साड़ी सूरत में व्यापारियों ने जीएसटी का खुलकर विरोध किया था। कई व्यापारियों ने भाजपा से नाता तोड़कर कांग्रेस से हाथ मिला लिया था। ऐसे में समय के साथ साड़ियां बनाने वाले कपड़ा व्यापारियों ने इस बार कांग्रेस की पंजा वाली साड़ी बनाकर एक अनोखा प्रयोग किया है। साड़ी निर्माता गौरव श्रीमाली ने बताया कि कांग्रेस की तरफ लोगों के झुकाव को देखते हुए महिलाओं को आकर्षित करने के लिए इस प्रकार की साड़ी बनाई है।
इसके पहले प्रिंट हुई है मोदी और बाहुबलि वाली साड़ी- कपड़ा मार्केट में ट्रेंड के अनुसार साड़ियां प्रिंट होती हैं। इसके पहले लोकसभा चुनाव के समय नरेंद्र मोदी की प्रिंट वाली साड़ी तैयार की गई थी। नोटबंदी के समय पुरानी नोट की छाप वाली और उसके बाद बाहुबलि प्रिंट वाली साड़ी और इस समय कांग्रेस के पंजा वाली साड़ी की डिमांड के कारण प्रचार के लिए बनाई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...