सूरत- गुजरात के सूरत शहर में आयोजित चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री
''कांग्रेस का अहंकार चरम पर'
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा, 'वे पूछते हैं 22 साल से मैंने क्या किया। कांग्रेस पार्टी का अहंकार इस समय चरम पर है। उन्हें पता नहीं है कि वक्त बदल चुका है। 22 साल पहले जब गुजरात में उनका शासन था, तब से अब तक गुजरात में बहुत कुछ बदल चुका है। यहां समाज अब बंट नहीं सकता, क्योंकि अब यहां विकास होता है।'
इंदिरा गांधी पर निशाना
पीएम ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि 18 हजार गांवों तक बिजली नहीं पहुंची, इसके लिए कौन जिम्मेदार है। पीएम ने यूपी चुनाव के दौरान गधों वाले बयान को लेकर भी विपक्ष पर हमला बोला। पीएम ने कहा कि यूपी में गुजरातियों की तुलना गधों से की थी, अब गुजरात की जनता आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, 'इंदिरा जी ने मोरारजी भाई को एक रात में अपनी कैबिनेट से हटा दिया था। उन्होंने गरीबों के लिए बैंक के दरवाजे नहीं खुलवाए। हमें जब गरीबों की सेवा करने का मौका मिला, तो पहला काम हमने शुरू किया जनधन योजना। हमारा मकसद गरीब को भी बैंक के दरवाजे तक पहुंचाकर आर्थिक समावेश बनाना है।'

'हां चाय बेची, देश नहीं बेचा'
इससे पहले राजकोट के जसदान में प्रधानमंत्री ने चायवाला टिप्पणी को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस मुझे इसलिए नापसंद करती है क्योंकि मैं एक गरीब परिवार से हूं और चाय बेचकर आगे बढ़ा हूं। क्या एक पार्टी इतना गिर सकती है। हां, एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाला व्यक्ति पीएम बन गया। वे इस तथ्य के लिए अपनी घृणा को छिपा नहीं सके। हां, मैं चाय बेचता था लेकिन मैंने देश नहीं बेचा है। मैं कांग्रेस से अनुरोध करूंगा कि गरीबों और मेरे गरीब परिवार में जन्म लेने का उपहास न उड़ाएं। '
'गुजरात को किया बदनाम'
पीएम मोदी ने कहा, 'जब सौराष्ट्र के बेटे केशुभाई पटेल सीएम बने तो कांग्रेस ने उन्हें हटाने की कोशिश की। उन्होंने ऐसी ही साजिश पटेल समुदाय की बेटी आनंदी बेन पटेल के साथ किया था। कांग्रेस ने हमेशा से ही गुजरात का नाम बदनाम किया है। कांग्रेस ने सरदार पटेल और मोरारजी देसाई के साथ क्या किया सब जानते हैं। यह सभी को देखना चाहिए। ऐसी कौन सी पार्टी है जिसने पूरे देश को कारागार में बदल दिया।'
मोदी का धुआंधार प्रचार
पीएम ने सोमवार को गुजरात विधानसभा का प्रचार अभियान तेज करते हुए कच्छ में पहली रैली की। इसके बाद राजकोट के जसदण, अमरेली के धारी और आखिरी रैली सूरत में आयोजित की गई। गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती 18 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ ही होगी।

No comments:
Post a Comment