Monday, 27 November 2017

यहां साथ नजर आएंगे मोदी, राहुल और हार्दिक पटेल

अहमदाबाद  - गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सियासी दांवपेच देखने को मिल रहा है, वहीं इस बार उत्तरायण में आसमान में आपको मोदी बनाम राहुल देखने को भी मिलेगा। कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी जंग में किसमें कितना दम है यह दिखाने के लिए होर्डिंग, सोशल मीडिया में विज्ञापनों के इतर अब पतंगों का सहारा लिया जा रहा है। 

रंग-बिरंगी पतंगों से सजी दुकानों में कुछ पतंगे अलमारियों में रखी हुई हैं तो कुछ दुकानों के बाहर भी सजाई गईं हैं। इनमें से कुछ में राजनेताओं की तस्वीर है तो कुछ में अभिनेताओं की। उदाहरण के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, PAAS के संयोजक हार्दिक पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान भी पतंगों में नजर आएंगे। 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...