Monday, 2 October 2017

बाड़मेर जैन युवा संगठन द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं का बहुमान


सूरत - ( विद्रोही आवाज )रविवार को पर्वत पाटिया स्थित कुशल दर्शन दादावाड़ी में बाड़मेर जैन युवा संगठन द्वारा समाज के 135 मेधावी छात्रों का बहुमान किया गया खत्तर गच्छाधिपति आचार्य जिन मणिप्रभ सागर जी महाराज की आज्ञानुवर्ती साध्वी डॉ.शासन प्रभा जी की निश्रा में दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई।कार्यक्रम में आईआरएस घनश्याम सोनी ने बच्चों को व समाज को संबोधित करते हुए कहा की की बाड़मेर जैन श्री संघ द्वारा परोपकारी व समाजोपयोगी कार्य सराहनीय है। उन्होंने सुझाव दिया कि आप सूरत में रहते हो आपकी मातृभूमि बाड़मेर में कोई एक रोड पर 11 किलोमीटर वृक्षारोपण का बीड़ा बाड़मेर जैन युवा संगठन उठाएं ताकि पर्यावरण के साथ आपके कार्यों की यादगार भी बने ।
विद्रोही आवाज के संपादक श्री उत्तम  जैन(विद्रोही)  ने प्रशासनिक सेवा में जैन समाज के बच्चो को प्रोत्साहन देने की बात कही । लोकतेज    संपादक श्री  कुलदीप सनाढ्य ने बाड़मेर श्री संघ के जनउपयोगी कार्य की सराहना की। बीजेयूएस के महामंत्री गौतम बोथरा ने संगठन द्वारा किये 10 सालों के कार्यो का ब्यौरा दिया। बोथरा ने बताया कि संस्था द्वारा 135 बच्चो मेसे 50 बच्चे ऐसे है जिन्होंनो 90 प्रतिषत से ज्यादा अंक प्राप्त कर अपने माता पिता के साथ समाज का गौरव बढ़ाया है।बाड़मेर जैन युवा संगठन की स्थापना हुवे दस वर्ष पूर्ण हुवे है व हर वर्ष मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान किया जाता आ रहा है। समाज के 135 मेधावी प्रतिभाओं का मोमेंटो देकर बहुमान किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षण समिति के चेयरमेन हसमुख पटेल बाड़मेर जैन श्री संघ के अध्यक्ष चम्पालाल बोथरा,पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल संकलेचा,प्रकाश तातेड़,पवन बोथरा,दिलीप मेहता ओमप्रकाश संकलेचा ,सुरेंद्र सेठिया सहित संघठन के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। समाज सेवी श्री महेंद्रसिंह जी राजपुरोहित विशेष रूप से उपस्थित थे 
संस्था के कार्य----

बाड़मेर जैन युवा संगठन प्रति वर्ष रक्तदान शिविर व स्वस्थ्य शिविर के आयोजन के साथ हर रविवार को गरीबो व अनाथ आश्रम में अनुकम्पा प्रसादी का वितरण,साधर्मिक बन्धुओ की आर्थिक मदद,सरकारी अस्पतालों में कफ़न के कपड़े की व्यवस्था,सर्दियों में फुटपाथ पर सोए गरीब लोगों को कम्बल वितरण इत्यादि लोक हितकारी कार्यो के साथ प्रतिवर्ष पालीताना जैन तीर्थ पर फागण की फेरी व महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर लड्डू वितरण का कार्य भी कर रही है।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...