मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता बापू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कार्टून बनाकर मोदी पर एक तरह से निशाना साधा है. राज ठाकरे के इस कार्टून में प्रधानमंत्री मोदी को उनकी पुस्तक सत्य का प्रयोग हाथ में लिये दिखाये गया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाथ में दो पुस्तक है, उसमें लिखा है - माई एक्सपिरियेंस विद लाइस यानी झूठ के साथ मेरे प्रयोग. इस कार्टून में लिखा गया है - टू ऑफ द सेम स्वॉयल यानी एक ही भूमि के दो लोग. बापू और मोदी दोनों का गृह प्रदेश गुजरात है.
राज ठाकरे ने इस कार्टून को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है. ठाकरे अक्सर अपने तरीके से प्रमुख हस्तियों पर निशाना साधते रहते हैं. ठाकरे के निशाने पर अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकार भी आ जाती है. उनका यह कार्टून इसी की एक कड़ी है.
कुछ दिन पहले ही राज ठाकरे ने एक कार्टून बनाया था, जिसमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ पीएम मोदी काे दिखाया गया था. इस कार्टून में दिखाया गया था कि दाऊद पीएम मोदी को खींचता हुआ पाकिस्तान की सीमा से भारत की सीमा में ला रहा था और पीएम मोदी कह रहे थे देखो लाया कि नहीं खींचते हुए.





No comments:
Post a Comment