Saturday, 9 September 2017

जेल में राम रहीम की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में कमरा रिजर्व; पुलिस तैनात

रोहतक. साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की सुनारिया जेल में तबीयत खराब हो गई है। रोहतक पीजीआई से 5 डॉक्टरों की टीम जेल में पहुंची। सोर्सेस का कहना है कि डॉक्टर्स ने राम रहीम को पीजीआई में भर्ती कराने की सलाह दी है, उसके लिए कमरा भी बुक करा दिया गया है। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 28 अगस्त को CBI की स्पेशल कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई थी।
सिक्युरिटी बढ़ाई गई…  “पीजीआई में राम रहीम के लिए वार्ड और कमरा रिजर्व कर दिया गया है। सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। राम रहीम के लिए पीजीआई के वार्ड 24 में रूम नंबर 105 बुक किया गया है।” डीएसपी रविंदर ने पीजीआई में रूम और वार्ड के आसपास सुरक्षा का जायजा लिया। आसपास के रूम भी खाली करा लिए गए हैं।” पीजीआई में पुलिस व पैरामिलिट्री की तैनाती की जा रही है। तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
 शुगर-बीपी की शिकायत-  राम रहीम को शुगर और ब्लड प्रेशर की बीमारी है। जेल में भी उसकी दवाई चल रही है। गुरमीत राम रहीम ने सजा सुनाए जाने के दौरान भी अपनी बीमारी की बात कही थी।
किस मामले में बाबा को सजा हुई है?
2002 में एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी लिखी। इसमें बताया गया था कि कैसे डेरा सच्चा सौदा के अंदर लड़कियों का सेक्सुअल हरेसमेंट होता था। यह चिट्ठी पंजाब और हरियाणा कोर्ट को भी भेजी गई थी। इसके बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ यौन शोषण का केस शुरू हुआ और सीबीआई ने जांच शुरू की। 15 साल बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी करार दिया। माना जाता है कि ये चिट्ठी..... Read More

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...