जूनागढ़.मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि सौराष्ट्र में समृद्धि का सूरज उदित हुआ है, अब यहां के किसानों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। किसान साल में तीन बार फसल उगा सकेंगे। वह शुक्रवार को जूनागढ़ जिले के विसावदर में 700 करोड़ रुपये की लागत से आकार लेने वाली सौनी योजना के लिंक-4 के पैकेज 6 के तहत जिले के 9 बांधों को नर्मदा नदी के जल से भरने के कार्यों के शिलान्यास अवसर पर बोल रहे थे।
विरोधियों के चलते गुजरात को नर्मदा का पानी नहीं मिलता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार-गरीबी बढ़ी थी तो भाजपा ने तेजी से विकास किया है। सौनी योजना ने विरोधियों की बोलती बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व की केंद्र की संप्रग सरकार ने नर्मदा डैम के दरवाजे की मंजूरी सात वर्षों तक नहीं दी थी।
नर्मदा के पानी को सौराष्ट्र पहुंचाना असंभव था- – सिंचाई राज्य मंत्री......Read More


No comments:
Post a Comment