Saturday, 9 September 2017

नर्मदा रथ पर सरदार पटेल को स्थान नहीं, भाजपा नेताओं की मार्केटिंग

अहमदाबाद। गुजरात की जीवन रेखा नर्मदा बांध का निर्माण कार्य पूरा होते ही पूरे राज्य में मां नर्मदा महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें राज्य में नर्मदा रथ घूम रहे हैं। परंतु सबसे आश्चर्य की बात यह है कि सरदार सरोवर बांध के स्वप्नद्रष्टा सरदार पटेल की तस्वीर रथ में कहीं नजर नहीं आ रही है। इसके बदले में रथ पर नरेंद्र मोदी, अमित शाह, विजय रूपाणी और नीतिन पटेल की तस्वीरें लगाई गई हैं। 
कहां खो गए सरदार…नर्मदा बांध की ऊंचाई का काम नरेंद्र मोदी के शासन में पूरा होते ही गुजरात में नर्मदा महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें बांध का पूरा काम नरेंद्र मोदी ने ही पूरा किया है, ऐसा चित्र तैयार किया गया है। गुजरात के गांव-गांव में यह रथ घूम रहा है। ऐसे में प्रजा यह पूछ रही है कि आखिर कहां खो गए सरदार। जिनके नाम से यह बांध बना है, उन्हीं की तस्वीर रथ से गायब है।
समापन 17 सितम्बर को---भाजपा द्वारा शुरू किए गए इस नर्मदा महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, विजय रूपाणी और नीतिन पटेल की तस्वीरें हैं। इस महोत्सव का समापन 17 सितम्बर को पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में किया जाएगा। क्या उस समय भी सरदार को भूला दिया जाएगा, यह प्रश्न आज प्रजा इन नेताओं से पूछ रही है।
भाजपा माफी मांगे-कांग्रेस
इस संबंध में कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि भाजपा नेताओं की मार्केटिंग की जा रही है। किसानों के घर तक पानी मिले, इसका सपना सरदार ने संजोया था। उन्हीं के नाम से बांध भी तैयार किया गया। पर उन्हें भूलकर भाजपा ने भारी भूल की है, इसके लिए भाजपा को देश के नागरिकों से माफी मांगनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...