Saturday, 9 September 2017

प्रद्युम्न मर्डर: 7 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, सीएम बोले-स्कूल दोषी तो होगी कड़ी कार्रवाई

गुरुग्राम- रायन इंटरनैशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे की हत्या के बाद ऐक्शन में आई गुरुग्राम पुलिस ने कहा है कि इस मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और 7 दिन में जांच पूरी करके चार्जशीट दाखिल की जाएगी। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की बात कही है। सीएम ने इस हत्या को जघन्य करार दिया है। इस बीच आरोपी कंडक्टर अशोक को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। स्कूल प्रबंधन ने स्कूल के प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रद्युम्न नाम के दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे का खून से लथपथ शव शुक्रवार को टॉइलट में मिला था। उधर सोहना के बार असोसिएशन ने फैसला किया है कि कोई भी वकील मासूम की हत्या करने वाले का केस नहीं लड़ेगा।

गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर संदीप खेरवार ने शनिवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जांच रिपोर्ट के तुरंत बाद कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा, ‘मामले में पुख्ता सबूत जुटाया जा रहा है। 7 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल कर दिया जाएगा। एक-दो दिन में चीजें साफ हो जाएंगी। हम प्रद्युम्न हत्या की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का आग्रह करेंगे। हत्या में इस्तेमाल चाकू और कपड़े को फरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। हमारी कोशिश होगी जांच के बाद पीड़ित पक्ष को पूरी तरह संतुष्ट किया जाए।

वकील बोले-.... Read More

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...