मुंबई में मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. जहां एक मां ने यौन शोषण से तंग आकर अपने बेटे की सुपारी देकर हत्या करवा दी. आरोप है कि मृतक अपनी सौतेली मां के साथ ही दुराचार करता था. उसी से परेशान होकर महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया.ये सनसनीखेज वारदात मुंबई के भायंदर इलाके की है. जहां रहने वाला रमेश (बदला हुआ नाम) अपनी सौतेली मां का यौन शोषण करता था. इसके अलावा भी वह कई महिलाओं के साथ रेप कर चुका था. उसकी मां ने कई बार उसे समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माना. आखिरकार तंग आकर मां ने उसकी हत्या करवाने का प्लान बनाया.जिसके चलते महिला ने अपने दूसरे बेटे राजेश (बदला हुआ नाम) को रमेश की हत्या करने के लिए तैयार कर लिया. इस काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए महिला ने अपने दूसरे बेटे को 50 हजार रुपये बतौर सुपारी दिए. इसके बाद राजेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रमेश की गला रेतकर हत्या कर दी.आरोपियों ने हत्या के बाद रमेश की लाश को पानी में फेंक दिया. बीती 21 अगस्त को पुलिस ने उसका शव बरामद किया था. बाद में उसकी शिनाख्त कर ली गई. पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि रमेश 19 अगस्त से ही घर से फरार था.हालांकि, पुलिस ने जांच शुरु की तो पूरा मामला खुल गया. महिला ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 6 महीनों से उसका यौन शोषण कर रहा था. वह उसकी हरकतों से तंग आ गई थी. जिसके बाद उसने रमेश की हत्या करवा दी. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.महिला समेत सभी आरोपी कोर्ट में पेश किए गए, जहां से सभी को 23 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment