डांडिया और सेक्स एक साथ?' सनी के कॉन्डम ऐड पर विवाद
सूरत ( विद्रोही आवाज )सूरत में कई जगहों पर कॉन्डम के एक ब्रैंड के बिलबोर्ड्स पर बवाल शुरू हो गया है। सोमवार को शहर के एक ग्रुप ने प्रचार के लिए लगे इन पोस्टर्स का विरोध किया। दरअसल, पोस्टर्स को शहर भर में नवरात्रि से पहले लगाया गया है और इन्हें न हटाए जाने पर मामला बढ़ने की धमकी दी गई है। इन पोस्टर्स में सनी लियोनी की तस्वीर लगी है। होर्डिंग्स में गुजराती भाषा में एक टैगलाइन लिखी है, 'खेलो मगर प्यार से, इस नवरात्रि'। इस ऐड को देखने के बाद इंटरनेट पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। उनका विरोध इस बात को लेकर है कि कॉन्डम को प्रमोट करने के लिए गुजरात में मनाए जाने वाले नवरात्रि जैसे पावन पर्व का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment