बलात्कार के मामले में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को वहां सब्जियां उगाने का काम दिया गया है. कभी अपने अनुयाइयों को एक बैंगन पांच-पांच हजार रुपये में बेचने वाले बलात्कारी बाबा की सब्जी अब कौड़ियों के दाम भी नहीं बिकेंगी. बल्कि उन सब्जियों को जेल में बंद कैदियों के आम भोजन में शामिल किया जाएगा. इस काम के लिए राम रहीम महज बीस रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मेहनताना मिलेगा.रेपिस्ट गुरमीत राम रहीम अब जेल में हरि मिर्च, टमाटर, गोभी, भिंडी और बैंगन जैसी सब्जियां उगाएगा. राम रहीम को अब भारत के किसानों की असल जिंदगी और उसकी तकलीफ का अहसास होगा. अब राम रहीम दिन भर खेतों में काम करेगा और बदले में उसे बीस रुपये रोज मिलेंगे.दरअसल, जेल प्रशासन ने राम रहीम को सब्जियों की खेती का काम सौंपा है. उसे अकुशल मजदूर की श्रेणी में रखते हुए उसकी दिहाड़ी केवल बीस रुपये रोजाना तय की गई है.हरियाणा के डीजीपी (जेल) डॉ. केपी सिंह के मुताबिक राम रहीम की उसकी बैरक के पास ही करीब छह सौ गज की जमीन पर खेती बाड़ी करनी होगी. अगले महीने से राम रहीम सब्जियां उगाएगा और उनकी उगाई सब्जियां जेल में बंद कैदियों के भोजन में इस्तेमाल की जाएंगीजिस राम रहीम के हाथ से उगी सब्जी बताकर डेरा प्रबंधन एक-एक आलू या बैंगन को पांच-पांच हजार रुपये तक बेचते थे. उसी राम रहीम के हाथ की उगाई सब्जी का स्वाद अब जेल में बंद कैदी रोजाना चखेंगे.गौरतलब है कि बीती 25 अगस्त को सीबीआई अदालत ने साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम को दोषी करार दिया था. जिसके बाद से राम रहीम को रोहतक की सोनारिया जेल में भेजा गया है. जेल मैनुअल के लिहाज से हर सजायाफ्ता कैदी को जेल में कोई ना कोई काम करते हुए अपनी सजा काटनी होती है.लिहाजा राम रहीम को जेल प्रशासन ने खेती बाड़ी करने के लिए उपयुक्त माना है. अब जबकि राम रहीम ने खेती बाड़ी करनी शुरू कर दी है. लिहाजा अब उसे भारत के किसानों की मेहनत और उनकी तकलीफ का भरपूर अहसास होगा. क्योंकि अभी तक राम रहीम ने अपने अनुयाइयों सब्जी के नाम पर खूब ठगा है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment