Sunday, 10 September 2017

एक दिन में शहर के अंदर पांच लोगों ने किया सुसाइड

सूरत.सूरत में शनिवार का दिन सुसाइड-डे जैसा रहा। एक ही दिन में पांच लोगों ने अलग-अलग जगहों पर सुसाइड किया। इस घटना की वजह मेंटल प्रेशर बताया जा रहा है।  इसी तरह काम और फैमिली रहा तो सूरत आने वाले दिनों में सुसाइड-जोन बन जाएगा। सूरत जैसे बिजनेस शहर के लिए ठीक नहीं होगा। सिविल हॉस्पीटल में शनिवार को सभी का पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टर भी शॉक्ड हैं कि एक एक ही दिन में फांसी के इतने मामले कैसे आ सकते हैं। अस्पताल में कुल 8 पीएम हुआ जिसमें पांच तो केवल फांसी के थे। डॉक्टरों के मुताबिक बहुत कम ही होता है जब ऐसे घटना होती हैं। कई बार एक ही बीमारी के कई मरीज आ जाते हैं। लेकिन सुसाइड के कम ही होते हैं।
पहला – सचिन…सचिन जीआईडीसी के साईं दर्शन सोसाइटी निवासी 45 वर्षीय सुभाष चंद्र तिवारी ने शनिवार को सुबह 4 बजे के आस-पास घर में ही छत से लटककर फांसी लगा ली। उन्होंने बाकायदा सुसाइड नोट लिखा है कि मैं जिंदगी से तंग आ गया हूं। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है। सुभाष को लटकता देख परिजन ने उन्हें उतारा और सचिन जीआईडीसी पुलिस को जानकारी दी। शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। सुबह 8 से दोपहर 2 बजे के बीच सीएमओ डॉक्टर बर्मन ने दो पोस्टमार्टम किया और 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक फांसी के तीन पोस्टमार्टम किये। दोनों डॉक्टरों ने कहा यह पहला मौका है जब फांसी के मामले एक ही दिन में पांच आ गए
दूसरा- सलाबत पुरा–  सलाबत पुरा उमरपाडा गांधी नगर अपार्टमेंट के रहने वाल 14 साल के अनवर शेख ने शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे फांसी लगा ली थी। समय रहते परिजनों ने दिख लिया और इलाज के लिए 108 से सिविल अस्पताल ले गए। लेकिन, शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फांसी लगाने का कारण पता नहीं चल पाया है।
तीसरा – अडाजण-  ..... ReadMore

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...