Sunday, 27 August 2017

सिरसा में आज सुबह 6 से 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील

सिरसा: जिला प्रशासन ने डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में और आसपास लगे कर्फ्यू में आज सुबह पांच घंटे के लिए ढील दी है। यहां 24 अगस्त को कर्फ्यू लगाया गया था।  क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप, दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी गई है। डेरा मुख्यालय के पास बेगु इलाका निवासी सुरेन्द्र सोनी ने बताया, ‘‘कर्फ्यू लगने के कारण में बृहस्पतिवार रात से ही अपने घर के जरूरी सामान नहीं खरीद पा रहा था। मैं आज सभी जरूरी चीजें पर्याप्त मात्रा में खरीदूंगा।’’  
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ बलात्कार के मुकद्दमे में बृहस्पतिवार को आने वाले फैसले को देखते हुए यहां कर्फ्यू जैसी निषेधाज्ञा लगाई गई थी। शुक्रवार को पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा राम रहीम सिंह को दोषी करार दिए जाने के बाद स्थानीय लोगों में तनाव की स्थिति थी। डेरा प्रमुख के अनुयायी उनको दोषी करार दिए जाने का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थे।
पुलिस ने कल डेरा अनुयायियों से कहा था कि वह मुख्यालय छोड़ दें, इस पर बड़ी संख्या में लोग वहां से बाहर रवाना हुए। मुख्यालय में महिलाओं और बच्चों सहित करीब एक लाख लोग मौजूद थे।  डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा में विभिन्न स्थानों पर हुई आगजनी और हिंसा की घटनाओं में 36 लोग मारे गए हैं और 250 लोग घायल हुए हैं। सिरसा में 58 लोग घायल हुए हैं। पड़ोसी राज्यों पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में भी हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुई हैं।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...