उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधान सचिव आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी होंगे। वे आज से पदभार संभाल सकते हैं। उन्होंने देर रात सीएम योगी से मुलाकात भी की। अवनीश अवस्थी 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अवनीश अवस्थी की प्रमुख सचिव पद पर नियुक्ति के लिए सीएम योगी ने केंद्र से मांग की थी। वे वर्ष 2013 से केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय मंत्रालय में बतौर संयुक्त सचिव के पद पर तैनात थे। इसके अलावा वे पहले गोरखुपर, मेरठ, बदायूं, वाराणसी, फैजाबाद, आजमगढ़, ललितपुर के डीएम भी रह चुके हैं। आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी लोकगीतों की मशहूर गायिका मालिनी अवस्थी के पति हैं। मालिनी अवस्थी पिछले वर्ष पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित भी की जा चुकी हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment