Saturday 8 April 2017

AAP को झटकाः पार्टी कार्यालय का आवंटन रद्द, एलजी ने खाली करने को कहा

आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय की जमीन का आवंटन उपराज्यपाल अनिल बैजल ने रद्द कर दिया है। आप पार्टी की सरकार बनने के बाद यह आवंटन हुुआ था। आवंटन रद्द करने के पीछे तर्क यह दिया गया है कि जमीन का प्रयोग आवासीय परिसर के लिए किया जा सकता है। इस स्थान पर पार्टी कार्यालय को अनुमति नहीं दी जा सकती। इसे आवासीय सम्पत्ति के दुपयोग माना गया है।
दिल्ली में आप पार्टी के लिए राउज एव्न्यू 206 (डीडीयू मार्ग) में जमीन आवंटित की गई है। इस जगह से ही आप पार्टी का कार्यालय संचालित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस जमीन का प्रयोग सरकारी भवन के लिए प्रयोग किया जाना था। इसके बाद आप सरकार आने के बाद यहां पर आप पार्टी का कार्यालय बनाया गया। जमीन सीधेतौर पर उपराज्यपाल के अधिकार का मामला है और इसके लिए उपराज्यपाल की अनुमति नहीं थी। इसके बाद ही यह आवंटन रद्द करने का फैसला लिया गया है।
शुंगलू कमेटी ने भी उठाए हैं सवाल
इस जमीन आवंटन के मामले में शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट में भी सवाल खड़े किए गए है। यह आवंटन 8 दिसम्बर 2015 में किया गया था। इसके लिए आदेश में भवन निर्माण के मामले में जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने इस जमीन के आवंटन के लिए अपने हिसाब से संशोधन किए हैं। जमीन को वैसे भी रिर्जव मामला बताया गया है। इस मामले में सरकार को निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। इसके बाद भी इस पर निर्णय लिया गया है।
क्या बोली भाजपा 
उपराज्यपाल ने जो निर्णय लिया है वह सही है। आप पार्टी ने अपने विधायकों को बड़े फ्लैट दे रखे हैं। उनको भी रद्द किया जाना चाहिए।
नवीन कुमार, प्रवक्ता भाजपा दिल्ली।
भाजपा व कांग्रेस का कार्यालय यहां पर अलॉट किया गया। इस पर कोई नहीं देख रहा है लेकिन आप पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है।
संजय सिंह, आप नेता।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...