सूरत - पांडेसरा श्रावक समाज द्वारा नवनिर्मित भवन का उदघाटन तेरापंथ महासभा के अध्यक्ष श्री किशनलालजी डागलिया की अध्यक्षता व आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री मधुबाला जी व साध्वी श्री सोमलता जी व सहवर्तनी साध्वी श्री के सानिध्य में संम्पन हुआ । उदघाटन की पूर्व संध्या पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन हुआ जिसमें भवुनेश्वर से समागत मधुर संगायक श्री कमल जी सेठिया ने अपनी प्रस्तुति दी जिसमे करीब 4000 लोग उपस्थित थे । कमल जी सेठिया की प्रस्तुति से सभी लोग झूम उठे । साथ मे उभरते बाल गायक श्री मोक्ष कावड़िया की प्रस्तुति ने बहुत सुंदर शमा बांधी । सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री किशन जी डागलिया की अध्यक्षता में स्व सुनील जी कावड़िया के परिवार द्वारा साध्वी श्री जी के मंगलपाठ के साथ भवन का उदघाटन किया गया ।
इस उदघाटन समारोह में उपस्थित विशाल जनमेदिनि को संबोधित करते हुए साध्वी श्री मधुबालाजी ने फ़रमाया -- आज उधना के समीपवर्ती पांडेसरा क्षेत्र के तेरापंथी जैन श्रावकों का सपना साकार हो रहा है।यह बहुत बड़ी बात हुई है।दस-दस साध्वियों का सान्निध्य मिल रहा है, साथ ही तेरापंथी महासभा के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री किशनलालजी के यहाँ आने से सोने में सुगंध हो गई है।
साध्वी श्री सोमलताजी ने अपने उदबोधन में फ़रमाया -- आज यहाँ उपस्थित सभी आबालवृद्ध श्रावक-श्राविकाओं के चेहरे पर प्रसन्नता और उल्लास के भाव देखकर लगता है कि यह उल्लास निर्माण का उल्लास है।जहाँ निर्माण होता है वहाँ लोग सहज ही आनंदित और पुलकित बनते हैँ।यह नवनिर्मित तेरापंथ भवन आध्यात्मिक विकास एवं सामाजिक एकता का प्रेरणा स्त्रोत बना रहे यही मंगलभावना प्रकट करते हैँ।
श्री घनश्याम जी सोनी अतिरिक्त सेवाकर आयुक्त विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे मंच से अपने वक्तव्य श्री सोनी जी ने साध्वी श्री को नमन करते हुए कहा साध्वी श्री के सानिध्य में आयोजित संस्कार शिविर की अनुमोदना करता हूँ। अच्छे संस्कार प्रदान करना आज की मुख्य जरूरत है संस्कार से ही व्यक्ति का जीवन सफल होता है । मंच को महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए गुरु इंगित सभी सभा संस्थाओं के लिए करणीय दायित्व के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया । विशेष रूप से सभा के कार्यकिरिणी सदस्य श्री अनिल जी चंडालिया , सभा के गुजरात प्रभारी लक्ष्मीलाल जी बाफना , श्री संपत जी आंचलिया , तेरापंथ सभा उधना के अध्यक्ष श्री बसंतीलाल जी नाहर , उपाध्यक्ष श्री अर्जुन जी मेडतवाल , मंत्री श्री मिश्रीमल जी नंगावत , तेयुप उधना के अध्यक्ष विनोद भटेवरा , मंत्री श्री संजय जी बोथरा , उधना सभा के सरंक्षक श्री मोहन जी पोरवाल व अरुणजी चंडालिया व बहुत से पदाधिकारी उपस्थित थे ।
भवन सहयोगार्थ दिए गए योगदान के भामाशाहों का संम्मान किया गया
स्वागत वक्तव्य श्रावक समाज पांडेसरा के अध्यक्ष श्री भवर जी बाबेल ने दिया आभार मंत्री उत्तम जैन ने किया । मंच संचालन उदघाटन के संयोजक श्री मूकेश बाबेल ने किया ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण
कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत कडूर, कर्नाटक- सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...
-
जन जन की आस्था के केंद्र एवं अनंतानंत श्रद्धा की प्रतिमूर्ति विध्नहर्ता मनवांछित पूर्णकर्ता तपसम्राट परम् पूज्य आचार्यदेव श्री नवरत्न सा...
-
सूरत। हितेश देसाई सुसाइड के सनसनीखेज मामले में मृतक की प्रेमिका ज्योति सोलंकी दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद अब मुक्त हो गई है। पुलिस क...
-
गुजरात में 9-14 दिसंबर को 2 फेज में चुनाव हैं। 18 को नतीजे आएंगे। आज पहले फेज का चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। मोदी ने कल धंधुका की स...

No comments:
Post a Comment