Sunday, 2 April 2017

पांडेसरा तेरापंथ भवन मे साध्वी श्री सोमलता जी का प्रवेश व भव्य स्वागत समारोह

सूरत - आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या विदुषी साध्वी श्री सोमलता जी आदि ठाना 5 भेस्तान से विहार करके भव्य जुलूस के साथ पांडेसरा मे नवनिर्मित तेरापंथ भवन पधारे ! भवन प्रवेश के बाद साध्वी श्री सोमलता जी ने अपने विशेष शेली मे उदबोधन प्रदान किया इस उदबोधन मे तेरापंथ सभा उधना के सरक्षक श्री मोहनलाल जी पोरवाल , उपाध्यक्ष श्री अर्जुन जी मेड़तवाल विशेष रूप से उपस्थित थे !

स्वागत वक्तव्य श्रावक समाज के अध्यक्ष श्री भवरलाल बाबेल व मंत्री उत्तम सोनी व विशेष विचार उधना सभा उपाध्यक्ष अर्जुनलाल जी मेडतवाल व उधना के सरक्षक श्री मोहनलाल जी पोरवाल ज्ञात हो पांडेसरा तेरापंथ भवन का 5 अप्रैल को उदघाटन होगा ! पांडेसरा श्रावक समाज द्वारा 4 अप्रैल को भव्य भक्ति संध्या का आयोजन रखा हुआ है जिसमे करीब 3000 से 4000 जैन समाज के व्यक्ति उपस्थित रहने की संभावना है ! संचालन संयोजक श्री मुकेश जी बाबेल ने किया !    

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...