Saturday, 1 April 2017

पांडेसरा तेरापंथ भवन का भव्य उदघाटन समारोह

सूरत - तेरापंथ श्रावक समाज द्वारा निर्मित पांडेसरा मे तेरापंथ भवन का उदघाटन समारोह आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री मधुबाला जी ठाना5 व साध्वी श्री सोमलता जी ठाना 5 के सानीध्य मे 5 अप्रैल को होगा ! तेरापंथ भवन के उदघाटन की पूर्व संध्या 4 अप्रैल को भजन संध्या का भव्य आयोजन रखा गया है इस आयोजन मे श्रदानिस्ठ गायक कमल सेठीया अपनी भक्ति प्रस्तुति देंगे ! भक्ति संध्या का आयोजन तेरापंथ भवन के सामने ग्राउंड मे होगा ! भक्ति के पूर्व भवन सहयोगी व विशेष सहयोगी का सन्मान किया जाएगा तेरापंथ श्रावक समाज पूरे उत्साह से तेयारी मे लगा है ! 2 अप्रैल को साध्वी श्री सोमलता जी ठाना 5 भेस्तान से विहार करके पांडेसरा पधारेगी ! साध्वी श्री मधुबाला जी आदि ठाना 5 संभावित 4 अप्रैल को पांडेसरा पधारेगी ! 3 अप्रैल को पांडेसरा भवन मे 13 घंटे का जाप का आयोजन रखा गया है ! 4 अप्रैल को महिला गीत व कलश का आयोजन रखा गया है ! 5 अप्रैल को प्रात 6 बजे भव्य शोभा यात्रा के बाद अल्पाहार व 9 बजे उदघाटन का आयोजन रखा गया है ! उदघाटनकर्ता स्व सुनील जी कावड़िया परिवार है ! उदघाटन समारोह के बाद भूमिदान दाता , शिल्यान्यास कर्ता व विशिस्ठ सहयोगी का सन्मान समारोह व साध्वी श्री जी का प्रवचन व मुख्य अतिथि का सम्बोधन होगा !इस आयोजन मे तेरापंथ महासभा के अध्यक्ष श्री किशन जी डागलिया , तेयूप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी सी जी भलावत ,नवसारी सासद सी आर पाटिल सा , सूरत सेवाकर अतिरिक्त आयुक्त श्री घनश्याम जी सोनी, के अतिरिक्त बहुत से संमानित पधाधिकारी उपस्थित रहेंगे ! समारोह के बाद भोजन व्यवस्था भी राखी गयी है ! 

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...