Thursday 13 April 2017

गंभीर का गुस्साः 'जवानों को पड़े एक थप्पड़ के बदले मरेंगे 100 जिहादी'

भारतीय क्रिकेटर और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के कप्तान गौतम गंभीर ने कश्मीर में हुई घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। गंभीर के अलावा पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी इस घटना को शर्मनाक बताया है।सोशल मीडिया पर इन दिनों कश्मीर में अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ हुई बदसलूकी के वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कश्मीरी युवाओं द्वारा अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ की गई इस बदसलूकी के बाद गंभीर और सहवाग ने सोशल मीडिया के जरिए अपना अपनी प्रतिक्रिया दी।गंभीर ने ट्विटर पर एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। गंभीर ने लिखा है कि जो भी आजादी की मांग कर रहे हैं, वो यहां (इस देश) से चले जाएं, कश्मीर हमारा है। गंभीर ने अपने इस ट्वीट को #kashmirbelongs2us के साथ हैशटैग भी किया है।
गंभीर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारी सेना के जवानों को मारे एक-एक थप्पड़ के बदले 100 जिहादी मारे जाएंगे, जो भी आजादी चाहते हैं, वे यहां से चले जाएं। कश्मीर हमारा है।'
गंभीर ने दूसरा ट्वीट किया और इसमें लिखा, 'भारत विरोधी भूल गए हैं कि हमारे झंडे के तीन रंगों का क्या अर्थ है। केसरिया- हमारे क्रोध की आग है, सफेद- जिहादियों के लिए कफन, हरा- आतंक के खिलाफ द्वेष है।' गौतम के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
आपको बता दें कि अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ कश्मीर में हुई बदसलूकी वाले इन वीडियो में कश्मीरी युवक जवानों के साथ मारपीट कर रहे हैं। इन वीडियो में ये कश्मीरी 'इंडिया गो बैक' के नारे लगा रहे हैं और जवानों के साथ मार-पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
वीरू ने भी गुस्से वाला ट्वीट करते हुए लिखा कि 'बदतमीजी की हद है।' अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ हुई बदसलूकी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'यह स्वीकार्य नहीं है। हमारे सीआरपीएफ जवानों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया जा सकता। इसे रोकना होगा। बदतमीजी की हद हो गई है।'

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...