सूरत - (चंपालाल छाजेड़)विश्व प्रसिद्ध,जन जन की आस्था के केंद्र श्री नाकोड़ा तीर्थ एव देश भर में फैले १२५०० परिवारों की एक मात्र संस्था अखिल भारतीय छाजेड़ परिवार मंडल विरामी (जोधपुर)के अध्यक्ष एडवोकेट श्री अमृतलाल जी छाजेड़ के आज डायमंड एव सिल्क सिटी सूरत महानगर आगमन पर छाजेड़ परिवार मंडल सूरत द्वारा अभिनंदन एव स्वागत एन. टी.एम्. के बोर्ड ऑफिस में किया गया।
अध्यक्ष जयंतीलालजी छाजेड़,के साथ बाबुलालजी छाजेड़,कन्हैयालालजी छाजेड़,अनिलजी मेहता द्वारा तिलक,साफा,शॉल द्वारा एव अशोकजी छाजेड़, चंपालाल छाजेड़ (पत्रकार) द्वारा माला पहनाकर एव श्रीफल देकर बहुमान किया गया।इस पुनीत अवसर पर छाजेड़ परिवार मंडल सूरत के कई सदस्य भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सूरत के विविध संघो श्री शीतलनाथ जैन श्री संघ,बाड़मेर जैन श्री संघ,अचलगच्छ जैन श्री संघ,फोस्टा,महावीर इंटरनेशनल,श्री सचियाय माता मंदिर ट्रस्ट,एव सूरत के लोकप्रिय साप्ताहिक विद्रोही आवाज के राजू तातेड़ एव चंपालाल छाजेड़ द्वारा भी बहुमान किया गया।
इस अवसर पर एडवोकेट अमृतलाल जी छाजेड़ ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को धार्मिक हो या सामाजिक मंच पर अपनी सत्य बात रखने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए।इस अवसर बाड़मेर जैन श्री संघ के गणमान्य नागरिको सहित कई सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन फोस्टा के सचिव चंपालाल जी बोथरा ने किया।

No comments:
Post a Comment