Monday, 6 March 2017

नोटबंदी: कुछ क्षेत्रों में अगली तिमाही में नजर आएगा असर-RBI Dy गवर्नर

रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने सोमवार को कहा कि नोटबंदी का असर कुछ क्षेत्रों पर अगली तिमाही में भी दिख सकता है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को राष्ट्र के नाम संबोधन में 500 और 1000 रुपये के नोटबंद करने का फैसला लिया था।
विरल आचार्य ने कहा कि चलन से बाहर किए गए पुराने नोटों की जगह नए नोट डालने का काम तेज से साथ किया जा रहा है। 2-3 महीने में यह काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद अब चलन में नकदी का स्तर कम रहेगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने चलन से बाहर किए जा चुके 1000 और 500 रुपये के नोटों को 31 मार्च तक जमा कराने के लिए दायर एक याचिका पर सोमवार को केन्द्र और भारतीय रिजर्व बैंक से जवाब तलब किया। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि वादा करने के बावजूद अब लोगों को पुराने नोट जमा नहीं करने दिये जा रहे हैं। प्रधान न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर, न्यायमूर्ति धनंजय वाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की तीन सदस्यीय पीठ ने याचिकाकर्ता शरद मिश्रा की याचिका पर केन्द्र और रिजर्व बैंक को नोटिस जारी किये। इन नोटिस का जवाब शुक्रवार यानी 10 मार्च तक देना है। न्यायालय ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह दिन के दरम्यान नोटिस की प्रति की केन्द्र और रिजर्व बैंक पर तामील करे। याचिका में पीएम मोदी के आठ नवंबर, 2016 के भाषण और इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक की अधिसूचना का हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया था कि लोग 31 दिसंबर, 2016 के बाद भी प्रक्रियागत औपचारिकता पूरी करके 31 मार्च, 2017 तक रिजर्व बैंक की शाखाओं मे बंद की जा चुकी मुद्रा जमा कर सकते हैं। पीठ ने इस दलील पर विचार किया कि रिजर्व बैंक का पिछला अध्यादेश पीएम और रिजर्व बैंक द्वारा दिये गये आश्वासन का हनन करता है। इस अध्यादेश में सिर्फ उन्हीं व्यक्तियों को ऐसे नोट्स 31 तक जमा कराने की अनुमति दी गयी है, जो इस अवधि में देश से बाहर थे।

No comments:

Post a Comment

जीवन के मकान में रहे अच्छाइयों का प्रवास : आचार्य महाश्रमण

कडूर और बिरूर में अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत  कडूर, कर्नाटक-  सद्भावना नैतिकता और नशामुक्ति इन तीनों आयामों से जन-जीवन का कल्याण कर...